hindmedianews
Breaking News
अन्य

क्रान्तिकारियों के विचारों को आत्मसात करना ही सच्ची श्रद्धांजलि है _दीपक सिंह ठाकुर

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

हिन्दू जागरण मंच कांकेर ने मनाया बलिदान दिवस जिसमें प्रांत युवा प्रमुख दीपक ठाकुर बनाए गए मुख्य अतिथि

क्रान्तिकारियों के विचारों
को आत्मसात करना ही
सच्ची श्रद्धांजलि है _दीपक सिंह ठाकुर

25 मार्च को जिला स्तरीय बलिदान दिवस ठाकुर भावसिंह कला एवं विज्ञान महाविद्यालय में मनाया गया जहां सर्वप्रथम मुख्य अतिथियों के द्वारा भारतमाता और वीर बलिदानी भगत सिंह , शिवराम हरि राजगुरु एवं सुखदेव थापर के छायाचित्र में दीप प्रज्वल कर भारतमाता की आरती कर उनको याद किया गया।

फिर स्वागत वंदन पश्चात
मुख्य वक्ता के रूप में श्री तिलक राम जी सह जिला कार्यवाह कांकेर के द्वारा वीर बलिदानियों के द्वारा किए गए राष्ट्रप्रेम के प्रति प्राणों के आहुति के बारे में बताया गया। खंड कार्यवाह श्री चंपू सिन्हा जी के द्वारा राष्ट्र के प्रति त्याग एवं समर्पण के भाव को रखा गया। महाविद्यालय के प्राचार्य एवं हिन्दू जागरण के सहसंयोजक डॉ लक्ष्मण शुक्ला जी के द्वारा राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भागीदारी की अनिवार्यता एवं उनके प्रति समर्पित रहकर कार्य करने को कहा है। हिन्दू जागरण मंच प्रांत युवा प्रमुख श्री दीपक ठाकुर जी ने भारत के महान क्रांतिकारियों जैसे राजगुरु, सुखदेव, भगत सिंह, छत्रपति शिवाजी लाला लाजपतराय, संभाजी महराज, चंद्रशेखर आजाद के ऊपर प्रकाश डाला और युवाओं को भय से मुक्त रहने को कहा। अंतिम वक्ता के रूप में सेवानिवृत्त कमिश्नर श्री जी.आर. चुरेंद्र जी रहे उन्होंने कहा कि राष्ट्र के प्रति समर्पण हमारा पहला कर्तव्य है कर्म की प्रधानता है वीर बलिदानियों ने हमें मुक्त करवाया लेकिन हमारा समाज आज भी जातिवाद समाजवाद में बट रहा है हमें उनके ऊपर उठाकर काम करना होगा । उन्होंने कहा कि ना हम जमीन बेचेंगे ना बेचने देंगे । ना हम कर्ज में रहेंगे ना औरों को कर्ज करने देंगे। ना हम जंगल काटेंगे ना दूसरों को काटने देंगे । और तभी नव समाज का निर्माण होगा । इस कार्यक्रम में मुकेश शर्मा जिला सह संयोजक हिन्दू जागरण मंच,भगत राम बढ़ाई जिला कार्यालय प्रमुख , भूपेश ठाकुर नगर प्रमुख सोमेश सर्वेश खंड व्यवस्था प्रमुख, मुकेश संचेती पार्षद, मातृत्व शक्ति में श्रीमती अन्नपूर्णा ठाकुर महाविद्यालय संरक्षक एवं जिला सहसंयोजिका हिन्दू जागरण मंच , श्रीमती रेवती सिन्हा पूर्व पार्षद श्रीमती रुक्मणी सिन्हा सदस्य श्रीमती आशा रावटे महिला मंडल अध्यक्ष, श्रीमति चंद्रकिरण बघेल सेवानिवृत्त आर एच ओ , श्री जतिन देवांगन , श्री डोगेश्वर साहू और भी कार्यकर्ता एवं महाविद्यालय के बच्चे उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन भूपेश कुमार सिंहसार जिला संयोजक हिन्दू जागरण मंच ने किया।

 

 

चुनेश साहू 7049466638

 

Adv

संबंधित पोस्ट

चौपाल लगाकर कृषक शिविर का किया आयोजन

Chunesh Sahu

सेवा पुस्तिका ऑडिट लंबित, शिक्षकों ने त्वरित कार्रवाई की मांग उठाई* *शिक्षकों की सेवा पुस्तिका ऑडिट के लिए एसोसिएशन ने सौंपा ज्ञापन*

Chunesh Sahu

रायगढ लोकसभा प्रत्याशी राधेश्याम राठिया जी का चपले मंडल में जनसंपर्क

Chunesh Sahu

प्रतीक साहू ने कांग्रेस समर्थकों के साथ कुरूद विधानसभा से पेश की विधायक की दावेदारी

Chunesh Sahu

यातायात बालोद पुलिस द्वारा ओव्हरलोड़ माल परिवहन पर कार्यवाही कर न्यायालय पेश करने पर न्यायालय द्वारा किया गया 45,640/- का जुर्माना. ओव्हरलोड़ माल लोड़ कर परिवहन करने वाले लापरवाह चालक के विरूद्व किया कार्यवाही.

Chunesh Sahu

Chunesh Sahu