hindmedianews
Breaking News
कबीरधामक्राइमब्रेकिंग न्यूज़

20 लाख की धोखाधड़ी कर फरार आरोपी महाराष्ट्र से किया गिरफ्तार

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

गन्ना किसानों से 20 लाख की धोखाधड़ी कर फरार आरोपी को कबीरधाम पुलिस ने महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लंबे समय से फरार था, जिसे पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान और सतत प्रयासों से पकड़ा। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

प्रार्थी रूपेश चंद्रवंशी पिता राजकुमार चंद्रवंशी (उम्र 39 वर्ष), निवासी ग्राम रूसे, थाना पांडातराई, जिला कबीरधाम ने 04.03.2024 को थाना पांडातराई में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी ग्राम रूसे में गुड़ निर्माण की फैक्ट्री है। वर्ष 2023 में आरोपी ज्ञानप्रकाश गुप्ता, निवासी ककराला, थाना अलापुर, जिला बदायूं (उत्तर प्रदेश) ने फैक्ट्री किराए पर लेकर संचालन किया था। अनुबंध के अनुसार 4 लाख रुपये का भुगतान लंबित था, साथ ही 35 किसानों के 12,64,076 रुपये, फैक्ट्री में कार्यरत मजदूरों के 2,27,120 रुपये एवं फैक्ट्री के मैनेजर रमेश चंद्रवंशी के 90,000 रुपये, कुल 19,31,196 रुपये का भुगतान किए बिना आरोपी रातोंरात फरार हो गया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कबीरधाम धर्मेंद्र सिंह (भा.पु.से.) ने फरार आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देश दिए थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र बघेल (रा.पु.से.) एवं  पंकज पटेल (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बोडला  अखिलेश कौशिक (रा.पु.से.) के निर्देशन में आरोपी की पतासाजी हेतु विशेष टीम गठित की गई।

नव पदस्थ थाना प्रभारी उप निरीक्षक त्रिलोक प्रधान के नेतृत्व में टीम ने आरोपी की तकनीकी निगरानी और मुखबिर सूचना तंत्र को सक्रिय किया। लगातार कई राज्यों में तलाश के बाद यह सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी महाराष्ट्र के सांमली जिले में छिपा हुआ है।

कबीरधाम पुलिस की टीम ने बिना समय गंवाए तासगांव, सांमली (महाराष्ट्र) में दबिश दी, जहां आरोपी को एक गुप्त ठिकाने से पकड़ने में सफलता मिली। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी बचने के लिए कई बहाने बनाता रहा, लेकिन पुलिस टीम की सतर्कता और पेशेवर रवैये के कारण वह भाग नहीं सका।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को कबीरधाम लाया गया, जहां न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया।

इस महत्वपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक त्रिलोक प्रधान, सहायक उप निरीक्षक रघुवंश पाटिल, सायबर सेल के सहायक उप निरीक्षक चंद्रकांत तिवारी एवं आरक्षक शिवाकांत शर्मा का विशेष योगदान रहा।

कबीरधाम पुलिस आम नागरिकों, किसानों एवं व्यापारियों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की वित्तीय धोखाधड़ी से बचने के लिए सतर्क रहें। किसी भी संदेहास्पद व्यक्ति अथवा लेन-देन की जानकारी नजदीकी पुलिस थाना में दें, जिससे समय रहते कार्रवाई की जा सके।

संबंधित पोस्ट

बिलासपुर में संविधान दिवस का होगा भव्य आयोजन, डॉ. अंबेडकर युवा मंच करेगा संचालन

hindmedianews

बिलासपुर वनमंडल के बेलगहना वनपरिक्षेत्र अंतर्गत खोंगसरा में हिरण की संदिग्ध मौत, वन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल”….!

रेल यात्रियों की बढ़ी परेशानी, 26 और 28 फरवरी को रद्द रहेगी ये ट्रेनें, इस वजह से रेलवे ने लिया फैसला

Sakshi Bansod

भ्रामक रही प्रकाशित समाचार : सोनवाही के पास नहीं हुई हालिया सागौन कटाई,जांच में हुआ खुलासा

hindmedianews

*साय सरकार की जीरो टॉलरेन्स की नीति को ठेंगा दिखाता राजस्व विभाग…* व्यक्तिगत रूप से प्रभावित होकर करते है आदेश पारित.. नायब तहसीलदार के कार्यशैली पर उठे सवाल…

Chunesh Sahu

कांग्रेस सरकार तथा विधायक ममता चंद्राकर के विधानसभा क्षेत्र में सरपंच, सचिव और R E S के अधिकारी के मिली भगत से भ्रष्टाचारी का खेल ।

hindmedianews