
रजक धोबी समाज परिक्षेत्र अरमरीकला का हुआ गठन,
नव निर्वाचित पदाधिकारियों को , समाज प्रमुखो ने दिए बधाई,,
बालोद, गुरुर,. जिले के गुरुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अरमरीकला मे परिक्षेत्र स्तरीय कार्यक्रम सम्पन्न हुआ, जिसमें सामाजिक जनो की उपस्थिति में, चुनाव संपन्न कराया गया, जिसमे गुरुर राज धोबी समाज अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित चुनाव पर्यवेक्षक ने बिना किसी भेदभाव से, चुनाव कराया गया, शांति पूर्ण तरीके से हुए चुनाव में, संत राम निर्मलकर, विजय हुए, वही उपाध्याय के पद पर बसंत निर्मलकर, विजय हुए
, विजयी नव निर्वाचित पदाधिकारियों का भव्य स्वागत कर सामाजिक जनो ने बधाई दी, वही नव निर्वाचित पदाधिकारियों को राज प्रमुख के निर्देशानुसार, पेरपार परिक्षेत्र अध्यक्ष लेख राम निर्मलकर ने शपथ दिलाई, नव निर्वाचित पदाधिकारियों को राज प्रमुख जगजीवन निर्मल, उपाध्यक्ष, शिव नारायण निर्मलकर, ने शुभकामनाएं देते हुए, सामाजिक कार्यों के साथ नियम , दिशा निर्देश के बारे मे जानकारी प्रदान करते हुए सभी को साथ लेकर समाज को विकास की दिशा आगे बढ़ाने की बाते कहीं, वहीं कार्यक्रम में, क्षेत्र अंतर्गत सैकड़ों सामाजिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही,,,






