hindmedianews
Breaking News
कबीरधामखेलब्रेकिंग न्यूज़

दिव्यांग छात्र-छात्राओं ने राज्य स्तरीय खेल में लहराया परचम, कबीरधाम जिले का नाम किया रोशन

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

कवर्धा। बिलासपुर में आयोजित विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के राज्य स्तरीय क्रीडा साहित्यिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम 2024-25 में कबीरधाम जिले के दिव्यांग छात्र-छात्राओं ने अपनी शानदार प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया। इन बच्चों ने विभिन्न खेलों में शानदार प्रदर्शन किया और कई पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया।

कलेक्टर गोपाल वर्मा के नेतृत्व और जिला शिक्षा अधिकारी कबीरधाम, डी.एम.सी. कबीरधाम तथा सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारियों के मार्गदर्शन में जिले के दिव्यांग छात्र-छात्राओं ने अपना परचम लहराया है। इन सभी ने बच्चों के प्रयासों को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विशेष रूप से जिला प्रभारी ए.पी.सी. राकेश चंद्रवंशी, कवर्धा बी.आर.पी. होमबाई साहू, स. लोहारा बी.आर.पी. रेशमा मेश्राम एवं नरेश सोनी, पंडरिया बी.आर.पी. विनोद गोस्वामी और बोडला बी.आर.पी. गायत्री प्रसाद साहू ने बच्चों को प्रेरित किया और उनका मार्गदर्शन किया।

इस आयोजन में सम्मिलित सभी अधिकारियों ने इसे बच्चों के कड़े परिश्रम और समर्पण का परिणाम बताया। बच्चों ने न केवल खेलों में उत्कृष्टता का प्रदर्शन किया, बल्कि यह साबित किया कि मेहनत और लगन से किसी भी बाधा को पार किया जा सकता है। इन शानदार उपलब्धियों के लिए बच्चों का दिल से अभिनंदन किया गया। उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई और उन्हें प्रोत्साहित किया गया कि वे इसी तरह अपने प्रयासों से जिले और प्रदेश का नाम रोशन करते रहें। यह सफलता कबीरधाम जिले के दिव्यांग छात्रों के अद्वितीय कौशल और उनके संकल्प को उजागर करती है, जो भविष्य में भी खेलों और अन्य क्षेत्रों में अपनी उत्कृष्टता का लोहा मानेगी।

 

प्रमुख उपलब्धियाँ

 

कुमारी सुनयना रामेकर (अस्थिबाधित) कक्षा 6वीं, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम, कवर्धा ने वॉकर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया। छैलेन्द्र भास्कर (अस्थिबाधित), स्वामी करपात्री माध्यमिक शाला, कवर्धा ने फुटबॉल में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वीरेन्द्र बंजारे (अस्थिबाधित) मा.शा. नेवारी ने 100 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। टिकेन्द्र यादव (श्रवणबाधित) ने सॉफ्ट बॉल थ्रो में तृतीय स्थान प्राप्त किया। शीतल यादव (श्रवणबाधित), मा.शा. लिटीपुर ने गोला फेंक में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। पूर्वर्शी धुर्वे ने गोला फेंक और सॉफ्ट बॉल में प्रथम स्थान, जबकि 50 मीटर दौड़ और फुटबॉल में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कु. कल्याणी ने माध्यमिक स्तर पर सॉफ्टबॉल में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में मोतीराम’’ ने सॉफ्टबॉल में ’’द्वितीय स्थान’’ प्राप्त किया।

संबंधित पोस्ट

सनराइज पब्लिक स्कूल में नन्हें-मुन्नों ने बिखेरा रंग — फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में दिखी बच्चों की प्रतिभा

Sakshi Bansod

ट्रायल के दौरान बड़ा मिस्टेक, ड्राइवर से दबा एक्सीलेटर, स्कार्पियों के चपेट में आए कई लोग

Sakshi Bansod

*प्रधानमंत्री कौशल प्रशिक्षण योजना के तहत् सोलर पैनल, सोलर पंप हेतू निः शुल्क प्रशिक्षण…*

Chunesh Sahu

बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए भोरमदेव-आश्रम में संपन्न हुआ विद्यार्थी अनुष्ठान शिविर

hindmedianews

छत्तीसगढ़ में पहली बार अटल बिहारी वाजपेयी का आगमन रहा राजनीतिक चेतना का नया अध्याय

hindmedianews

गौरव:राज्यपाल के हाथों पंडरिया की बेटी अंकिता गुप्ता हुई सम्मानित,नगर में हर्ष की लहर 

hindmedianews