hindmedianews
Breaking News
खेलछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

छत्तीसगढ़ के बजट में GATI थीम पर युवाओं, महिलाओं, खेल और बुनियादी ढांचे के विकास पर जोर : मनीष पांडेय

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

भिलाई। प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने 2025-26 के बजट में राज्य के समग्र विकास और जनकल्याण को प्राथमिकता दी है। इस बजट का मुख्य थीम “GATI” (गति) है, जो सुशासन, बुनियादी ढांचे में तेजी, तकनीकी विकास और औद्योगिक वृद्धि पर केंद्रित है। भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं रायपुर प्रभारी मनीष पाण्डेय ने बजट की प्रशंसा करते हुए कहा कि युवाओं के लिए बजट में रोजगार के नए अवसर पैदा करने के लिए विभिन्न विभागों में नए पदों का सृजन किया गया है। तकनीकी और औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए नई योजनाओं की शुरुआत की गई है।

पाण्डेय ने कहा कि बजट में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए महतारी वंदना योजना का विस्तार किया गया है, जिससे 8 लाख महिलाओं को “लखपति दीदी” बनाने का लक्ष्य रखा गया है। कामकाजी महिलाओं के लिए बेहतर आवासीय सुविधाएं विकसित की जाएंगी। साथ ही खेल के क्षेत्र में बजट में नए स्टेडियमों का निर्माण और मौजूदा स्टेडियमों के उन्नयन की योजना बनाई गई है। बुनियादी ढांचे के विकास के लिए नई सड़कों, पुलों और रेलवे लाइनों का निर्माण किया जाएगा। रायपुर से दुर्ग तक मेट्रो रेल सुविधा के लिए सर्वे का काम शुरू होगा, जिसके लिए 5 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।पाण्डेय ने कहा कि यह बजट राज्य के विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा और राज्य के हर नागरिक को बेहतर जीवन स्तर प्रदान करेगा। छत्तीसगढ़ बजट 2025 राज्य के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण और सकारात्मक कदम है, जो युवाओं, महिलाओं, खेल और बुनियादी ढांचे के विकास को प्राथमिकता देता है।

संबंधित पोस्ट

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना: 17 हजार उपभोक्ताओं को मिली 12.20 करोड़ की बड़ी छूट

Sakshi Bansod

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के ज़रिए लाभान्वित किया तेंदूपत्ता संग्राहक परिवार के हितग्राहियों को तेंदूपत्ता संग्राहक सामाजिक सुरक्षा के तहत 13 हितग्राहियों को 22 लाख से अधिक की सहायता राशि डीबीटी से अंतरित

Chunesh Sahu

छत्तीसगढ़ का उभरता कॉमेडियन सितारा पकलू नायक 

Chunesh Sahu

अवैध रेत खनन का कहर: अमेठी रेत खदान में माफियाओं के चाकू की नोक और नेताओं की चुप्पी से बर्बाद हो रही धरती और सड़कें

Chunesh Sahu

*आबकारी में अवैध वसूली का सरगना कहीं…….तो नहीं ?.?.?..* *मामले में आबकारी अधिकारी मिडिया सवालों से बचते आए नज़र… आखिर ऐसी कौन सी है खबर….

Chunesh Sahu

राशिफल 11 मार्च: मेष, वृषभ और तुला राशि के लिए आज वसुमति योग बना रहा लाभ का संयोग, जानें अपना भविष्यफल

aakashbanjare