hindmedianews
Breaking News
कबीरधामब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित दसवीं बोर्ड परीक्षा का पहला परीक्षा शांतिपूर्वक सम्पन्न, उडनदस्ता दल ने किया परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

कवर्धा। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हाई स्कूल प्रमाण पत्र परीक्षा 2025 का प्रथम दिवस कक्षा दसवीं बोर्ड के परीक्षार्थियों के लिए हिन्दी विषय का परीक्षा शांतिपूर्वक सम्पन्न हुआ। परीक्षा के पहले दिन कवर्धा विकासखंड के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा गठित उडनदस्ता दल क्र.-02 द्वारा किया गया। निरीक्षण दल का नेतृत्व सहायक संचालक यू.आर. चंद्राकर ने किया, जिसमें दल के सदस्य नकुल पनागर (डीएमसी), सतीश यदु (एम.आई.एस. प्रशासक), तथा व्याख्याता भगवती हठीले शामिल थे।
निरीक्षण के दौरान, कक्षा दसवीं के परीक्षा केंद्रों सेजेस कहचरी पारा कवर्धा, सेजेस दुर्गावती चौक कवर्धा, शास. हाई स्कूल अमलीडीह, शास. उ.मा.वि. राजानवांगाव और शास. उ.मा.वि. खैरबनाकला का औचक निरीक्षण किया गया। परीक्षा केंद्रों में निरीक्षण के दौरान सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से और शांतिपूर्वक संचालित पाई गईं। परीक्षा केंद्रों में स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश, प्रसाधन, और पर्याप्त फर्नीचर की उपलब्धता सुनिश्चित की गई थी। निरीक्षण दल ने यह पाया कि परीक्षा केंद्रों में अनुचित साधनों का प्रयोग का कोई मामला सामने नहीं आया। उन्होंने ग्लूकोज और प्राथमिक उपचार सामग्रियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सुझाव दिया। इसके अलावा, बोर्ड द्वारा निर्धारित सभी प्रपत्रों और पंजियों का समुचित संधारण किया जा रहा था।

संबंधित पोस्ट

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज कबीरधाम जिले को दी 218 करोड़ 37 लाख 98 हजार रूपए की सौगात

hindmedianews

पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने जनपद पंचायत लोहरा में अधिकारियों के साथ बैठक कर धान खरीदी की तैयारियों का जायजा लिया पंडरिया विधायक

Sakshi Bansod

*BIG BREAKING…* कांग्रेस ने किया अपनी तीसरी सूची जारी… धमतरी और सिहावा में इन प्रत्याशियों को मिला मौका

Chunesh Sahu

पुलिस थाना कुंडा अंतर्गत दामापुर चौकी में जन चौपाल

hindmedianews

समधी की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त लकड़ी का डण्डा जप्त

Sakshi Bansod

आज कांग्रेस जिला अध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक

Sakshi Bansod