hindmedianews
Breaking News
कबीरधामब्रेकिंग न्यूज़

प्रधान आरक्षक कोमल सिंह को सेवानिवृत्त होने पर दिया गया भावभिनी विदाई 

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

कबीरधाम: थाना रेंगाखाकर में पदस्थ प्रधान आरक्षक कोमल सिंह का आज दिनांक-28.02.2025 को सेवानिवृत होने पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में विदाई समारोह का आयोजन कर सेवानिवृत्त प्रधान आरक्षक के कार्यों की सराहना कर पुष्पगुच्छ, श्रीफल, साल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर भावभीनी विदाई दिया गया। प्रधान आरक्षक कोमल सिंह दिनांक-11.09.1990 को पुलिस विभाग में आरक्षक के पद पर जिला- दुर्ग मध्य प्रदेश में भर्ती हुये और अपनी बेसिक ट्रेनिंग रीवा मध्य प्रदेश ट्रेनिंग सेंटर में कंप्लीट कर पुलिस विभाग के सेवाकाल के दौरान दुर्ग जिला के विभिन्न थाना सिटी कोतवाली, थाना रानीतराई, थाना धमधा, थाना अंण्डा, थाना वैशालीनगर से वर्ष 2020 में आरक्षक से प्रधान आरक्षक के पद पर पदोन्नति प्राप्त कर जिला कबीरधाम के थाना रेंगाखार जंगल, थाना पांडातराई एवं वर्तमान में थाना रेंगाखार जंगल में पैदस्त होकर अपनी सेवाएं दे रहे थे।

सिंह पुलिस विभाग में कुल-34 वर्ष 03 माह 20 दिन की सेवाअवधि पूर्ण कर, दिनांक-28.02.2025 को सेवानिवृत्त हुए हैं। उक्त अधिकारी के सेवा अवधि में किसी भी प्रकार की विभागीय जॉच या किसी प्रकार का विभाग द्वारा सजा नही मिला, जो उनके उतकृष्ट कार्य कुशलता का प्रमाण है, जिसकी सराहना कबीरधाम जिले के पुलिस कप्तान एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के द्वारा किया गया। समस्त थाना/चौकी एवं कार्यालय के समस्त अधिकारी कर्मचारियों से इनका बहुत ही बेहतर तालमेल था। जिससे विभागीय अधिकारी कर्मचारियों में इनके प्रति आदर की भावना रही है। जिन्हें पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र बघेल के द्वारा साल, श्रीफल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सेवानिवृत्त होने पर भावभीनी विदाई देते हुये उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर कार्यालयीन अधिकारी/कर्मचारी अधिक संख्या में उपस्थित होकर सेवानिवृत्त अधिकारी को पुष्पगुच्छ भेंट कर विभाग से भावभीनी विदाई दिये।

संबंधित पोस्ट

विधायक ममता चंद्राकर के क्षेत्र में 50 साल पुराने जर्जर विद्यालय भवन में पढ़ने मजबूर ।

hindmedianews

कबीरधाम पुलिस का नशे के कारोबार पर लगातार प्रहार जारी, उड़ीसा-छत्तीसगढ़ बॉर्डर नेटवर्क से जुड़े एक और आरोपी की गिरफ्तारी

Sakshi Bansod

कबीरधाम में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का विस्तार, इलियास खान बने जिला अध्यक्ष 18 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय इलियास खान को मिली बड़ी जिम्मेदारी, पत्रकार हितों की लड़ाई को मिलेगी नई दिशा

Sakshi Bansod

दो अलग-अलग प्रकरण में तीन शातिर चोर गिरफ्तार,चोरी के दो नग मोटर सायकल बरामद 

hindmedianews

वनांचल क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा बनाने स्वास्थ्य विभाग में हुई प्रशासनिक फेरबदल

hindmedianews

रेंगाखार, तरेगांव जंगल व रवेली में खुलेगी सहकारी बैंक की शाखाएं कैबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर की अनुशंसा पर मिली अनुमति

hindmedianews