hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़राजनीती

* गुरुर जनपद पंचायत क्षेत्र 08, में जीत का माहौल, ग्रामीणों ने कहा हमने उसे चुना जिसने गांव का दुख दर्द सुना, मेरी जनता मेरा परिवार और मेरा गांव मेरा घर- संध्या अजेंद्र साहू*

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

बालोद गुरुर-* जिले के गुरुर विकासखण्ड अंतर्गत जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक-08 से निर्वाचित होने वाले गांव के लक्ष्मी बहु जो कि अपने प्रतिद्वंद्वी को आमने- सामने की सीधी टक्कर में इस बार भी जमकर पटखनी देते हुए, 500मतो की रिकार्ड मतों से जीत हासिल कर, उन्होंने यह साबित कर दिया कि क्षेत्र के विकास और जनता के हित मे सदैव समर्पित रहने वाले, भाजपा नेत्री अपने व्यक्तित्व पर खरे उतर रहे है। बता दें कि भाजपा नेत्री संध्या अजेंद्र साहू अपने ग्राम सहित आसपास पंचायतों में स्वच्छ छवि, मिलनसार, सामाजिक सेवाभावी और एक बहु, और बेटी के रूप में पहचाने जाते है , पूर्व में भी निर्वाचित हुए व उनके द्वारा किए गए कार्यों पर प्रकाश डालते हुए,दूसरी बारी में जनता ने दिलों में बसाते हुए फिर एक बार चुना है , वर्तमान मे 2025- के चुनाव में रिकार्ड मतों से विजयी हुआ है, अपने मुखर शैली के कारण, जनता के बीच अपना छाप छोड़ते हुए हर वर्ग से मधुर संबंध रखे हुए है। जनपद क्षेत्र की जनता ने भरोसे और विकास पर मुहर लगाया, है,यहां की जनता ने भी कहा कि संध्या साहू व उनका परिवार हमेशा से ग्रामीण जनता से सीधे जुड़े हुए है, और हर वर्ग के सुख- दुख के कार्यों में हरसंभव मदद करते चले आ रहे है। इसके अलावा इस परिवार का हंसमुख आचरण व अपनापन ने लोगों का दिल जीत लिया है। वहीं निर्वाचित जनपद सदस्य संध्या अजेंद्र साहू ने कहा कि मैं जनपद सदस्य के रूप में, आपके गांव व आपके परिवार का एक प्रमुख सदस्य चुना गया हूँ। मुझ पर ग्रामवासियों सहित क्षेत्र के ग्रामीणों ने शुरू से भरोसा जताया है, जिसके भरोसे को हमेशा कायम रखूंगा और जनता के हित मे जनता को साथ लेकर विकास की रूपरेखा को आगे बढ़ाऊंगा। मेरा प्रयास रहेगा कि मैं अपनी जनपद पंचायत के विकास को ऊंचाइयों में ले जाते हुए गांव को एक अलग पहचान दिलाने में सफल रहूंगा। बहरहाल संध्या साहू की ऐतिहासिक जीत पर ग्रामवासियों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां बांटी और भारी संख्या में विजय जुलूस निकालकर अपने प्रतिनिधि का स्वागत किया।

 

 

बालोद से, के. नागे कि रिपोर्ट,7697402463

संबंधित पोस्ट

बच्चों की सुरक्षा के लिए निः शुल्क 1098 हेल्पलाइन नंबर पर फोन करके मदद प्राप्त कर सकते हैं – एसपी डॉ. लाल उमेंद सिंह

hindmedianews

भुपेश बघेल की सरकार ने फिर से किया प्रदेशवासियों के साथ छलावा ~सुमीत तिवारी 

hindmedianews

*जूंगेरा स्थित भाजपा कार्यालय बालोद में मंगलवार को सदस्यता अभियान, सक्रिय सदस्यता अभियान एवं जिले में संगठन चुनाव कार्यशाला को लेकर महत्वपूर्ण बैठक रखी गई।*

Chunesh Sahu

शाला के बच्चों व रसोईयों के लिए स्कूल के पास बोर से किया जा रहा है पानी की व्यवस्था  

hindmedianews

*कृषि विज्ञान केंद्र अरौद में पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त जारी, जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी चंद्राकर की उपस्थिति में किसान हुए लाभान्वित*

Chunesh Sahu

Chunesh Sahu