hindmedianews
Breaking News
क्राइमछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

Raipur में नकाबपोश डकैतों का आतंक: दिनदहाड़े घर में घुसकर महिला से लूट, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के गोगांव क्षेत्र में एक सनसनीखेज लूट की वारदात सामने आई है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। यह घटना गोगांव स्थित सुकराम नगर सर्वेंट कॉलोनी की है, जहां गुजरात आइस फैक्ट्री में काम करने वाली टिकेश्वरी चौहान को नकाबपोश डकैतों ने निशाना बनाया।

 पीड़िता टिकेश्वरी चौहान किसी रिश्तेदार की शादी से वापस लौटी थीं और घर पर अकेली थीं। दोपहर करीब 2:30 बजे, कुछ नकाबपोश डकैत अचानक उनके घर में घुस आए। बदमाशों ने उन्हें बंधक बनाते हुए उनके हाथ-पैर और मुंह बांध दिया और पौन घंटे तक लूटपाट की। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

 वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां उन्होंने पीड़िता को बदहवास हालत में पाया। होश में आने के बाद टिकेश्वरी चौहान ने पूरी घटना पुलिस को बताई। अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है। दिनदहाड़े हुई इस लूटपाट ने स्थानीय लोगों में डर का माहौल बना दिया है।

संबंधित पोस्ट

*संजारी बालोद विधानसभा के सर्व समाज समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी मीना साहू का धुंआधार प्रचार,,बुधवार को ग्राम तमोरा से आगाज,

Chunesh Sahu

शिव कुमार बंजारे को मिला ग्लोबल बेस्ट टीचर अवॉर्ड, दो हजार से अधिक प्रमाण पत्र प्राप्त कर चुके हैं।

hindmedianews

*भगवान विष्णु ने पृथ्वी को कंस के अत्याचार और आतंक से मुक्त कराने श्रीकृष्ण के रुप में लिए अवतार : रंजना साहू* *सुरक्षा, करुणा, कोमलता और प्रेम के भगवान हैं श्रीकृष्ण : रंजना साहू*

Chunesh Sahu

पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने ग्राम भगतपुर एवं निंगापुर में 34 लाख रुपए से अधिक के अधोसंरचना निर्माण एवं विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

hindmedianews

जिला पुलिस बल के प्रतिक्षा सूची में रोके गये अभ्यर्थियों की जल्द हो भर्ती – सुमीत तिवारी

hindmedianews

Chunesh Sahu