hindmedianews
Breaking News
खेलदेश-विदेशब्रेकिंग न्यूज़

टीम इंडिया की पाकिस्तान पर धमाकेदार जीत, किंग कोहली का शतकीय सलाम, श्रेयस भी चमके

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

नई दिल्ली। आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 में रविवार (23 फरवरी) को भारतीय टीम की टक्कर पाकिस्तान से हुई. दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हरा दिया.

भारत की जीत के हीरो विराट कोहली रहे, जिन्होंने नाबाद शतक जड़ा. इस जीत के साथ भारतीय टीम ने सेमीफाइनल की दावेदारी पुख्ता कर ली है. अगर न्यूजीलैंड 24 फरवरी को होने वाले मुकाबले में बांग्लादेश को हरा देता है, तो भारतीय टीम का सेमीफाइनल बर्थ कन्फर्म हो जाएगा.

विराट कोहली के वनडे इंटरनेशनल करियर का ये 51वां शतक रहा. कोहली ने खुशदिल शाह की गेंद पर चौका जड़कर अपना शतक पूरा किया, साथ ही भारत को भी जीत दिलाई. कोहली 111 गेंदों पर नााबाद 100 रन बनाए, जिसमें सात चौके शामिल रहे. भारत ने 242 रनों के टारगेट को 42.3 ओवरों में ही हासिल कर लिया.

कोहली ने श्रेयस के साथ की बेहतरीन साझेदारी

टारगेट का पीछा करते हुए भारतीय टीम की शुरुआत उतनी अच्छी रही. भारत को पहला झटका पांचवें ही ओवर में लग गया, जब कप्तान रोहित शर्मा को शाहीन आफरीदी ने एक बेहतरीन गेंद पर बोल्ड कर दिया. रोहित ने 15 गेंदों पर 20 रन बनाए, जिसमें 3 चौके के अलावा एक सिक्स शामिल रहा. रोहित के आउट होने के समय भारत का स्कोर 31 रन था. यहां से शुभमन गिल और विराट कोहली ने मिलकर पारी को संभाला. कोहली और शुभमन के बीच दूसरे विकेट के लिए 69 रनों की पार्टनरशिप हुई. लेग-स्पिनर अबरार अहमद ने शुभमन गिल को आउट करके इस पार्टनरशिप का अंत किया. गिल ने 52 गेंदों पर 46 रन बनाए, जिसमें सात चौके शामिल रहे.

संबंधित पोस्ट

जिला स्तरीय युवा उत्सव में पीएम श्री सेजेस पंडरिया के विद्यार्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन,व्याख्याता जी. आर. साहू की भूमिका रही सराहनीय

hindmedianews

चोरभट्टी राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवैध ईंट भट्टों का जाल प्रशासनिक चुप्पी से उठे सवाल, पर्यावरण और राजस्व दोनों पर पड़ रहा असर

Sakshi Bansod

शिवकुमार बंजारे प्रधान पाठक “रचनाकार सम्मान” से हुए सम्मानित

hindmedianews

ध्वनि तथा जल प्रदूषण को रोकने नगरीय निकायों में उचित प्रबंधन करें :कलेक्टर 

hindmedianews

शासकीय प्राथमिक शाला भंडार में छात्र-छात्राओं ने लगाए अपने मनपसंद पौधे, पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बढ़ाया कदम

hindmedianews

हाईकोर्ट का आदेश: रेप का आरोप नहीं लगा सकती पत्नी

Sakshi Bansod