hindmedianews
Breaking News
अन्य

*गुरुर जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक- 08 से भाजपा समर्थित संध्या अजेंद्र साहू ने भरा नामांकन, भारी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की रही उपस्थिति, सामाजिक सेवा में रहती है हमेशा तत्पर*

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

 

क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव प्रयास जारी रहेगी , संध्या अजेंद्र साहू,

_______________________बालोद गुरुर:-* छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए बिगुल बजने के बाद इन दिनों चुनाव का दौर जोर पकड़ता जा रहा है। प्रत्याशियों के लिए नामांकन प्रक्रिया 27 जनवरी से 3 फरवरी 2025 तक होनी है। इसी कड़ी में बीते 31 जनवरी को गुरुर ब्लाक एवं बालोद जिले के सीमांत खोरदो पंचायत निवासी श्रीमती संध्या अजेंद्र साहू ने क्षेत्र क्रमांक- 08 की ओर से अपना नामांकन प्रस्तुत किया है। उक्त क्षेत्र में परसूली, खोरदो, अकलवारा, नरबदा,सरबदा, खुदानी। श्रीमती संध्या गत 2020 से 2025 तक जनपद सदस्य रह चुकी है। और काफी सकीय रही हैं जिन्होंने अपने कार्यकाल में कई विकास कार्य कराए। वे वर्तमान में भाजपा के प्रखर प्रवक्ता भी है।

 

जिन्होंने समाज सेवा के क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। वे अपनी क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहती है और जरूरतमंद परिवारों की हरसंभव मदद करती है। उन्होंने बीते वर्ष में पात्र हितग्राहियों को विधवा, वृद्धा पेंशन और परिवार को राशनकार्ड का लाभ दिलाया। मृतकों के परिवारों को परिवार सहायता राशि और कर्मकार योजना से जुड़े परिवार को सहायता राशि दिलाई। पेयजल की कमी से जूझ रहे लोगों को स्वीकृत करा बोर खनन करा सबमर्सिबल पंप स्थापना कराकर शुद्ध पेयजल मुहैया कराई तो सांसद मद से मद और खनिज न्यास निधि से कई लाख स्वीकृत करा कर कई विकास कार्यों को कराया गया है जनपद क्षेत्र क्रमांक- 08 के हर वर्ग के साथ उनका व्यवहारिक संबंध जोरदार है, जिसका इस चुनाव में उन्हें निश्चित लाभ मिलेगा। उन्होंने अपने स्वयं के राशि से आपने जनपद छेत्र के सभी गाव मे शव रखने के लिए चबूतरा का निर्माण करा रही है जोकि तीन गाव में बन चुका है तीन गाव की बाकी है क्षेत्र में उनकी प्राथमिकता और अनुभव को देखते हुए चुनावी दौड़ में वे मजबूत, दावेदार मानी जा रही है।

संबंधित पोस्ट

छत्तीसगढ़िया ओलंपिक : रूद्री के मिनी स्टेडियम में शुरू हुई दो दिवसीय खण्ड स्तरीय खेल प्रतियोगिता

Chunesh Sahu

वन मंत्री श्री अकबर ने पौधा रोपण कार्य को गति तथा पूर्ण करने दिए निर्देश ।

hindmedianews

*बेमेतरा: नवागढ़ शराब दुकान पर उड़नदस्ता की बड़ी कार्रवाई, 7 पेटी मिलावटी शराब जब्त, 9 कर्मचारियों पर मुकदमा दर्ज…*

Chunesh Sahu

जिले के किसानों को होगा लंबित बोनस का भुगतान वर्ष 2014-15 के 72161 एवं 2015-16 के 68384 किसानों को राशि का होगा भुगतान

Chunesh Sahu

भाजपा कार्यालय परिसर गुरूर का ढलाई कार्य हुआ पूरा .. 

Chunesh Sahu

*हाथ कंगन को आरसी क्या…. पढ़े लिखे को फ़ारसी क्या…* अर्थात्…. पूरा खबर पढ़ें *अवैध अतिक्रमण जानते हुए भी कोई कार्यवाही नहीं* *भाजपा युवा मोर्चा ने तहसील कार्यालय का किया घेराव…*

Chunesh Sahu