hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़दुर्घटनाब्रेकिंग न्यूज़

*ब्रेकिंग न्यूज़…* निर्वाचन कार्यालय में तैनात जवान ने खुद को मारी गोली…..मचा हड़कंप

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

धमतरी 28 जनवरी 2025 ।धमतरी में एक बड़ी घटना की खबर आ रही है। निकाय चुनाव के पूर्व चुनाव ड्यूटी में तैनात एक कांस्टेबल ने खुद को गोली मार ली है। आरक्षक का नाम सालिक राम पात्रे बताया जा रहा है। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया, वही पुलिस अब घटना की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है जवान ने इंसास राइफल से खुद को गोली मारी है। वो EVM स्टोर में तैनात था।


जानकारी के मुताबिक आरक्षक धमतरी के निर्वाचन शाखा में पदस्थ था। निर्वाचन शाखा कलेक्ट परिसर के अंदर बना हुआ है। आज दोपहर बाद निर्वाचन शाखा में तैनात आरक्षक ने खुद को गोली मार ली। घटना में आरक्षक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। जानकारी के मुताबिक आरक्षक रुद्री लाइन में पदस्थ था, इसके बाद निर्वाचन शाखा में तैनात किया गया था।

हालांकि उसने यह कदम क्यों उठाया? इसे लेकर अब तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। दूसरी तरफ घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है। परिजनों के आने के बाद ही स्थिति की जानकारी हो पाएगी। घटना को लेकर परिजनों से भी पूछताछ की जाएगी। हालांकि उसने मानसिक वजह से यह कदम उठाया है? क्या इसके पीछे पारिवारिक कारण है? या फिर विभागीय ? इन तमाम मुद्दों को लेकर पुलिस जांच करेगी।

चुनेश साहू 7049466638

 

 

संबंधित पोस्ट

नवदुर्गा के आठवें स्वरूप महागौरी की आराधना

hindmedianews

*अबिनाश मिश्रा होंगे धमतरी जिला के नए कलेक्टर…*

Chunesh Sahu

श्रम पदाधिकारी के दुर्व्यवहार करने के आरोप समेत अनेक मांगो को लेकर श्रमिक संघ ने किया कलेक्टर घेराव

Chunesh Sahu

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय एफएलएन समिति की बैठक संपन्न

hindmedianews

स्लग – खैरपाली डबल मर्डर केस : पड़ोसी युवक ने बुजुर्ग और बेटी की हत्या

Sakshi Bansod

मौत के साए में काम! मुंगेली के 33/11 केवी विद्युत सब स्टेशनों में बिना सुरक्षा उपकरण के कराया जा रहा खतरनाक कार्य लापरवाह अधिकारी लापरवाह ठेकेदार। शक्तिमान भरोसे विद्युत कर्मचारी

rakeshbhaskar