hindmedianews
Breaking News
क्राइमब्रेकिंग न्यूज़

छात्र ने ली अपने ही दोस्त की जान: बाल के स्टाइल रखने पर किया था कॉमेंट

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

रायपुर :गुढ़ियारी थाना क्षेत्र में नाबालिग दोस्तों के बीच विवाद में एक की हत्या हो गई। दोनों एक-दूसरे पर हेयर स्टाइल को लेकर कमेंट करते थे। इसको लेकर दोनों के बीच भी कई बार झगड़ा भी हुआ था।

इस दौरान मंगलवार को छात्र जब स्कूल जा रहा था. तभी दूसरे ने उसे या रास्ते में रोक लिया और विवाद करने लगा। फिर उसने छात्र के सीने में लोहे का सरिया घुसा दिया और वहां से फरार हो गया। मृतक के दोस्तों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। फिलहाल नाबालिग को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

पुलिस ने बताया कि मृतक छात्र सौरभ बांधे (17) प्रेमनगर, बजरंग चौक के पास रहता था। जबकि आरोपी छात्र का घर अंबेडकर चौक में है। दोनों दोस्त थे, सरकारी स्कूल में पढ़ते थे। दोनों में हेयर स्टाइल पर कमेंट को लेकर कुछ दिन पहले मारपीट हुई थी। इसी का बदला लेने के लिए आरोपी ने साजिश रची।

मंगलवार को छात्र स्कूल के लिए निकला। इस दौरान रास्ते में दूसरा छात्र लोहे का सरिया लेकर खड़ा था। उसने सौरभ को रुकवाया और बीते दिनों हुई मारपीट को लेकर फिर से झगड़ा करने लगा। इस दौरान उसने छात्र के सीने में सरिया घोंप दिया और फरार हो गया। आसपास के लोगों ने लहूलुहान देखकर परिजनों को सूचना दी। इस दौरान मृतक का भाई और कुछ दोस्त मौके पर पहुंच गए। सभी ने उसे अंबेडकर अस्पताल पहुंचाया। लेकिन तब तक नाबालिग छात्र की मौत हो चुकी थी। मृतक का पोस्टमॉर्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।

संबंधित पोस्ट

आग, धुआं और कचरे के बीच भोजन तलाशती गौ माता:गौ संरक्षण के दावों पर सवाल, प्रशासनिक लापरवाही उजागर

Sakshi Bansod

रेंगाडीही में बड़ी मात्रा में हाथ भट्ठी शराब जप्त, अज्ञात आरोपी के पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच जारी.…

Chunesh Sahu

जिला पंचायत के सामान्य सभा बैठक में जन कल्याणकारी योजनाओं की गहन समीक्षा ,उचित मूल्य की दुकान से समय-सीमा मे हो खाद्यान्न का वितरण 

Sakshi Bansod

सरकार की नाकामी नजर आई हुआ चंदा का मांग – रवि मानिकपुरी

hindmedianews

कबीरधाम से आए कांवड़ यात्रियों के लिए अमरकंटक में विधायक भावना बोहरा द्वारा निःशुल्क भोजन व ठहरने की व्यवस्था

hindmedianews

स्वामी विवेकानंद एकेडमी: लक्ष्य प्राप्ति हेतु निरंतर अभ्यास एवं सकारात्मक सोच आवश्यक – पुलिस अधीक्षक  (IPS)

Sakshi Bansod