hindmedianews
Breaking News
अन्य

नाबालिक  के अपहरण और शोषण के आरोपी को पंडरिया पुलिस ने किया गिरफ्तार 

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

पंडरिया: दिनांक 10.01.2025 को प्रार्थी द्वारा थाना पंडरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी नाबालिक बेटी को किसी अज्ञात व्यक्ति ने अपहरण कर लिया है। सूचना मिलते ही थाना पंडरिया में अपराध क्रमांक 11/25, धारा 137(2) BNS दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू की गई।

पुलिस अनुविभागीय अधिकारी संजय ध्रुव के पर्यवेक्षण में थाना पंडरिया की टीम ने त्वरित जांच और कार्रवाई शुरू की।

नाबालिक को सुरक्षित बरामद किया गया और उससे पूछताछ के बाद आरोपी जितेंद्र निषाद पिता लोकनाथ निषाद, उम्र 20 वर्ष, निवासी सावंतपुर थाना पंडरिया की पहचान हुई। आरोपी पर नाबालिक के अपहरण और जबरन संबंध बनाने के आरोप सिद्ध होने पर उसे धारा 137(2), 87, 64(2)(एम), 65(1), 351(2) BNS एवं 4(2), 6 पॉक्सो एक्ट* के तहत गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। इस पूरे अभियान में थाना पंडरिया की टीम की त्वरित और प्रभावी कार्रवाई से नाबालिक को सुरक्षित बचाया जा सका और आरोपी को कानून के हवाले किया गया।

जिला कबीरधाम पुलिस नाबालिकों के अधिकारों और सुरक्षा के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है और ऐसे अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के लिए तत्पर है।

संबंधित पोस्ट

हरेली त्यौहार के अवसर पर युवा ब्राम्हण समाज बालोद के नेतृत्व में किया गया वृक्षारोपण,,

Chunesh Sahu

बालोद पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन पर की गई बड़ी कार्रवाई, पुरूर थाना पुलिस टीम ने पकड़ी मध्यप्रदेश निर्मित शराब ,

Chunesh Sahu

Heavy rains lash Delhi, traffic snarls in some areas

Admin

प्लेसमेंट कैम्प: 22 अप्रैल को 61 पदों पर होगी भर्ती, युवाओं को मिलेगा रोजगार

hindmedianews

*दिखावे की कार्यवाही कर वाहवाही लूटने में लगी खाद्य विभाग…* युवा कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन… उग्र आंदोलन की चेतवानी..*

Chunesh Sahu

परसाडीह सु में तहसील स्तरीय “कर्मा महोत्सव” कार्यक्रम में शामिल होकर माता कर्मा की पूजा अर्चना कर समाज एवं

Chunesh Sahu