hindmedianews
Breaking News
कबीरधामछत्तीसगढ़शिक्षा

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6वीं प्रवेश के लिए आवेदन तिथि बढ़ाई गई

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

अब 15 जनवरी 2025 कर सकते है आवेदन

कवर्धा। छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय आदिम जाति कल्याण एवं आश्रम शैक्षणिक संस्थान समिति द्वारा संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि में वृद्धि की गई है। पूर्व में आवेदन की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2024 निर्धारित की गई थी, जिसे अब बढ़ाकर 15 जनवरी 2025 कर दिया गया है।

सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग ने बताया कि आवेदन में सुधार की प्रक्रिया के लिए भी तिथियों में संशोधन किया गया है। पहले यह सुविधा 01 से 08 जनवरी 2025 तक उपलब्ध थी, जिसे अब बढ़ाकर 16 से 23 जनवरी 2025 (रात्रि 11.59 बजे तक) कर दिया गया है।

हालांकि, प्रवेश परीक्षा की तिथि में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह परीक्षा पूर्ववत 16 फरवरी 2025 (रविवार) प्रातः 10.00 बजे से 12.00 बजे तक आयोजित की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि विशेष पिछड़ी जनजाति के विद्यार्थियों से पर्याप्त संख्या में आवेदन प्राप्त नहीं होने के कारण आवेदन की अंतिम तिथि में यह वृद्धि की गई है। ऑनलाइन आवेदन और संबंधित जानकारी के लिए अभ्यर्थी http://eklavya.cg.nic.in वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

संबंधित पोस्ट

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बालोद जिले को दी 173 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यो की सौगात* राम चरित मानस वितरण समारोह में शामिल हुए, सी एम,

Chunesh Sahu

जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों के लिए लिये जाएंगे नाम निर्देशन पत्र कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने, नाम निर्देशन कक्ष का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Chunesh Sahu

आखिर कब थमेगा सिलसिला?:आदिवासी व दलित समाज की बेटियों पर बढ़ते अत्याचार 

hindmedianews

*संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग रायपुर को टीचर्स एसोसिएशन ने सौंपा मांग पत्र*

Chunesh Sahu

कबीरधाम पुलिस का नशे के कारोबार पर लगातार प्रहार जारी, उड़ीसा-छत्तीसगढ़ बॉर्डर नेटवर्क से जुड़े एक और आरोपी की गिरफ्तारी

Sakshi Bansod

जनजातीय  बालक एवं बालिका छात्रावास प्रवेश उत्सव में पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने किया बच्चों का स्वागत

hindmedianews