hindmedianews
Breaking News
अन्यकबीरधामछत्तीसगढ़जन्म दिवस की बधाईदुर्घटनाब्रेकिंग न्यूज़

शासन,प्रशासन मूक: धान खरीदी केंद्रों में निर्धारित वजन से अधिक की खरीदी 

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow
संवाददाता: अजय जांगड़े
कवर्धा : कबीरधाम जिले के महली धान खरीदी केन्द्र और कोदवागोड़ान धान खरीदी केंद्र में किसानों से निर्धारित से अधिक मात्रा में धान की तौलाई किए जाने की मामला सामने आया है जिसके बाद भी सरकारी अमला कार्यवाही करने से कतरा रहे हैं।
क्या घोटाले बाजी में धान खरीदी केंद्र प्रभारियों के साथ अधिकारी का शॉट गांठ
धान उपार्जन केंद्रों में लाखों धान से हुए भरे बारदानों में प्रति एक का तौल किए जाने पर 500 ग्राम से अधिक की खरीददारी की गई है। अगर कुल खरीदे गए धान उपार्जन केंद्रों की रैक का भौतिक सत्यापन किया जाए तो सभी स्पष्ट रूप से सामने आ जाएगा।
क्या जिला प्रशासन कबीरधाम की व्यवस्था तथा वर्तमान सरकार की कार्यशैली पर यह कृत्य सवाल नहीं उठा रहा है।
या संबंधितों को जिला प्रशासन कबीरधाम तथा वर्तमान सरकार की व्यवस्था का तनिक भी ख्याल नहीं।
सहकारिता विभाग के विशेष पंडरिया तहसील अंतर्गत आने वाले धान खरीदी केंद्र से जुड़े अधिकारी का सभी हाथ मानो घी अथवा मधु रस में डूबे होने के समान है।
जहां उनको जानकारी देने अथवा लेने की कोशिश पर घमंड भरा शब्दों से बया करते भ्रष और घूसखोरी जैसे भयानक बू आती हो ऐसा कृत्य करते नजर आते हैं जिसके चलते कार्यवाही करने में कोताही बरत रहे हैं।
हालांकि जिला कलेक्टर कबीरधाम की ओर से धान खरीदी होने के पूर्व इस तरह की भ्रष्टाचारी अथवा धोखाधड़ी, वित्तीय अनियमितता को लेकर ठोस कदम उठाए जाने की बात कही गई थी पर अभी तक यह कारगर साबित नहीं हुई है।
सेवा सहकारी समिति मानो बाप की जागीर सी हो गई है प्रबंधकों की।
कबीरधाम कलेक्टर ने पहले भी धान खरीदी की समीक्षा की थी और अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि धान खरीदी केन्द्र में किसी भी हालत में बंद नहीं होने चाहिए और किसानों से अधिक की खरीदी नहीं करना है। लेकिन सहकारिता और खाद्य विभाग लापरवाही के कारण किसानों को परेशानी हो रही है।
क्या जिला प्रशासन कबीरधाम इस मामले पर अपनी बौद्धिक और प्रशासनिक दायित्वों का पालन करते हुए दोषियों के प्रति कार्यवाही करने में सक्षम हो पाएगा या सरकारी तंत्र के नीचे ही आम किसान को इस तरह की भ्रष्टाचार में दम तोड़ते हुए सरकार की नीति का तिरस्कार करना पड़ेगा।

संबंधित पोस्ट

समिति प्रबंधक व ग्रेडर से किसान नाराज भांठा गांव बी सेवा सहकारी समिति 

Chunesh Sahu

एग्रीविजन छत्तीसगढ़ धमतरी के द्वारा कृषि विद्यार्थियो के लिए 1 दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई।

Chunesh Sahu

रामलला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की उमंग पूरे देश भर के साथ जिले के ग्रामीण अंचलों में धूमधाम मनाया जा रहा है

Chunesh Sahu

परसाडीह सु में तहसील स्तरीय “कर्मा महोत्सव” कार्यक्रम में शामिल होकर माता कर्मा की पूजा अर्चना कर समाज एवं

Chunesh Sahu

पंडरिया विधानसभा से चमेली कुर्रे आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी घोषित

hindmedianews

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने विभिन्न न्याय योजनाओं के तहत 2055.60 करोड़ रूपए की राशि का किया ऑनलाईन भुगतान* *कार्यक्रम में मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया, विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा और कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हुए शामिल*

Chunesh Sahu