hindmedianews
Breaking News
अन्यकबीरधामछत्तीसगढ़जन्म दिवस की बधाईदुर्घटनाब्रेकिंग न्यूज़

कबीरधाम: जिले के शासकीय राशन दुकानदार प्रशासनिक दबाव के कारण सामूहिक इस्तीफा देने मजबूर

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

कवर्धा :कबीरधाम जिले में राशन दुकानदारों को प्रशासनिक दबाव के कारण सामूहिक इस्तीफा देने का मामला सामने आया है। दुकानदारों ने आरोप लगाया है कि उन्हें 100% बारदाना सही हालात में जमा करने भारी प्रशासनिक दबाव बना कर मजबूर किया जा रहा है, जिसके कारण उन्हें आर्थिक और मानसिक दबाव का सामना करना पड़ रहा है।

दुकानदारों ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2020 से 2024 तक लक्ष्य के अनुरूप बारदाना विपणन एवं सहकारी समिति में जमा किया है, लेकिन आज तक उन्हें भुगतान नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने अनेक बार आवेदन और निवेदन किया, लेकिन उन्हें सहयोग नहीं मिला।

दुकानदारों ने यह भी बताया है कि उन्हें कटे और फटे बारदाने में चावल भंडारण किया जाता है और 100% सही बारदाना वापसी के लिए मजबूर किया जा रहा है, जो कि अनुचित है। उन्होंने कहा कि उन्होंने इस समस्या की जानकारी विभाग और जिम्मेदार अधिकारियों को दी है, लेकिन उन्हें कोई सहयोग नहीं मिला है।

इस मामले में दुकानदारों ने सामूहिक इस्तीफा कलेक्टर और गृहमंत्री विजय शर्मा एवं विधायक भावना बोहरा को सौप दिया है। जहां उन्होंने कहा कि अगर उन्हें प्रशासनिक दबाव से मुक्ति नहीं दिलाई जाती है तो जिला भर के राशन दुकानदार कल से दुकान बंद तो रखेंगे ही साथ ही कानुनी सहयोग भी न्यायालय से लेने प्रयास किया जायेगा।

संबंधित पोस्ट

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अवसर पर स्कूल शिक्षा द्वारा किया जा रहा है विभिन्न गतिविधियों का आयोजन स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय दल्लीराजहरा में आयोजित किया गया मानसिक स्वास्थ्य पर व्याख्यान

Chunesh Sahu

बैगा बाहुल्य क्षेत्र में झोला छाप बंगाली डॉक्टर कर रहे लोगो की सेहत के साथ खिलवाड़

hindmedianews

पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने 1.97 करोड़ रु. से अधिक की लागत से मलकछरा से गुढ़ा के मध्य बहुप्रतीक्षित पुल निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन

hindmedianews

पार्षद भी न बन सके चेहरों को सौंपी गई कांग्रेस की बागडोर,डूबती नाव में नए मल्लाहों की तलाश

hindmedianews

पंडरिया विधायक भावना बोहरा की अनुशंसा पर पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में निर्माण कार्यों के लिए 55 लाख 62 हजार 600 रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति

hindmedianews

Accident breaking *बस और ट्रक में भिडंत…. बस चालक को लगी गंभीर चोट…*

Chunesh Sahu