hindmedianews
Breaking News
अन्य
IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

 

धमतरी 05 नवम्बर 2024/ डाक विभाग के इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के माध्यम से अब पेंशनरों को डिजीटल जीवन प्रमाण पत्र की सुविधा भी मिलेगी। डिजीटल जीवन प्रमाण पेंशनभोगियों के लिए एक बायोमेट्रिक सक्षम डिजीटल सेवा है। वरिष्ठ कोषालय अधिकारी, जिला कोषालय धमतरी ने बताया कि पेंशनधारियों द्वारा प्रत्येक वर्ष नवम्बर माह में भरे जाने वाले जीवन प्रमाण पत्र अब डाक विभाग के सभी डाकघरों में भराए जाने की सुविधा प्रदाय की जा रही है। केन्द्र और राज्य सरकार या अन्य किसी सरकारी संगठन से पेंशन प्राप्त करने वाले पेंशनर इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने बताया कि जीवन प्रमाण पत्र भरने के लिए विशेष शिविर का आयोजन डाकघर धमतरी, कुरूद, भखारा, मगरलोड एवं नगरी में 8 नवम्बर को किया जा रहा है। इस शिविर में पेंशनर जीवन प्रमाण पत्र भरकर सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। बताया गया कि जीवन प्रमाण पत्र भरने के लिए पेंशनर को पीपीओ नम्बर, पेंशन संवितरक बैंक का नाम व पासबुक, आधार कार्ड एवं मोबाईल साथ में लाना अनिवार्य होगा।

संबंधित पोस्ट

चैनगंज: तीन लाख के मुक्तिधाम कार्य का भूमि पूजन, 3 करोड़ का नया प्रस्ताव भी भेजा* नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन की  ठेकेदारों को सात दिन की अल्टीमेटम

Chunesh Sahu

**उपमुख्यमंत्री अरुण साव से मिले स्थानीय पत्रकार, विभिन्न समस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा डीजीपी से बात कर समाधान का आश्वासन**

Chunesh Sahu

शासकीय नवीन महाविद्यालय, फ़ास्टरपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना (महिला इकाई) के सात दिवसीय विशेष शिविर का ग्राम पंचायत बीजातराई में भव्य समापन

rakeshbhaskar

लोक जन शक्ति पार्टी ने एनडीए गठबंधन तहत भाजपा प्रत्याशी दुर्ग लोकसभा विजय बघेल को दिया समर्थन,

Chunesh Sahu

मगरलोड तहसीलदार का एक और कारनामा: आम जनता कह रही गोहिया 2.0….गंभीर आरोप

Chunesh Sahu

*कृषि मंत्री ने राज्य के 3556 बीज उत्पादक किसानों को 8.2 करोड़ रूपए प्रोत्साहन राशि का किया अंतरण* *बीज उत्पादन में आत्मनिर्भरता हेतु एकजुट होकर काम करने की जरूरत: कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम*

Chunesh Sahu