hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़

हाईकोर्ट के आदेश की अवहेलना

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

धमतरी। गंगरेल बांध डुब प्रभावित जनकल्याण समिति के पदाधिकारी व सदस्य चार नवंबर को कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे। जनदर्शन में ज्ञापन सौंपकर हाईकोर्ट के आदेशानुसार व्यवस्थापन की मांग की। मांगे पूरी नहीं होने पर 11 नवंबर को मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने की चेतावनी दी है। समिति के पदाधिकारियों का आरोप है कि हाईकोर्ट के आदेश को धमतरी जिला प्रशासन नहीं मान रही है। अब उनके पास मुख्यमंत्री से शिकायत करने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं बचा है।

कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे समिति के अध्यक्ष आत्माराम ध्रुव, कार्यकारी अध्यक्ष हरिशंकर मरकाम, घनश्याम मरकाम, कृपा राम सिन्हा, सहदेव साहू, जयकुमार सेन, मूलक राम सिन्हा, कुंवर सिंग निषाद, प्रताप ध्रुव ने सौंपे ज्ञापन में आरोप लगाते हुए कहा है कि गंगरेल बांध को बने 45 साल हो गए। बांध के निर्माण में 52 गांव डूब में आए है। लोगों का जमीन व संपत्ति गंगरेल बांध के पानी डूब गया। बांध निर्माण के समय तत्कालीन मध्यप्रदेश सरकार ने डुबान प्रभावितों का उचित व्यवस्थापन करने का आश्वासन दिया था, जिसे आज तक पूरा नहीं किया गया। डुबान प्रभावितों ने हाईकोर्ट में सालों तक अपने अधिकार की लड़ाई भी की। इस पर हाईकोर्ट ने डूबान प्रभावितों के पक्ष में चार साल पहले 16 दिसंबर 2020 को आदेश पारित भी कर दिया, लेकिन चार साल बाद भी डुबान प्रभावितों का व्यवस्थापन नहीं हो सका। जबकि हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को आदेश की प्रति मिलने के तीन महीने के भीतर समक्ष प्राधिकारी जांच प्रारंभ कर पात्र गंगरेल बांध डुब प्रभावितों को भूमि आबंटित करने का आदेश दिया था।

संबंधित पोस्ट

त्रि स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2024-25 अधिसूचना का प्रारंभिक प्रकाशन परिशिष्ट-एक में किया गया जारी

Chunesh Sahu

अमीर गरीब दलगत राजनीति से परे है सुशासन तिहार सुशासन त्यौहार को लेकर लोगों में उत्साह और भरोसा कायम

Chunesh Sahu

*लोकमंच सोनहा बादर चिटौद जिला बालोद के कार्यशाला मे हो रहा है*,*छत्तीसगढ़ की संस्कृति पर कार्य*

Chunesh Sahu

*अवैध संबंध के नतीजों का कब्रगाह बना एक निजी अस्पताल……* अस्पताल की मनमानी….. अविवाहिता का जबरदस्ती गर्भपात..

Chunesh Sahu

आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत जिले के चयनित ग्रामों में विशेष ग्राम सभा का आयोजन कर विलेज विजन कार्य योजना का किया गया वाचन एवं अनुमोदन

Chunesh Sahu

छत्तीसगढ़ में SIR प्रक्रिया की समय-सीमा बढ़ सकती है वन क्षेत्रों से घिरे राज्य को अतिरिक्त समय देना आवश्यक — कांग्रेस

Sakshi Bansod