hindmedianews
Breaking News
कबीरधामछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगाँव दीपक कुमार झा ने किया  पंकज पटेल को बैच लगाकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नत

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

कवर्धा ,छत्तीसगढ़ शासन गृह (पुलिस) विभाग मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर अटल नगर द्वारा पदोन्नति हेतु जारी योग्यता सूची वर्ष 2024 के अनुसार पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पंडरिया श्री पंकज कुमार पटेल का अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (आॅप्स) जिला- कबीरधाम के पद पर पदोन्नति प्रदान कर नवीन पदस्थापना आदेश जारी किया गया है। इसी तारतम्य में दिनांक-09.10.2024 को पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगाँव रेंज राजनांदगाँव श्री दीपक कुमार झा द्वारा पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय राजनांदगाँव में पदोन्नत अधिकारी श्री पंकज कुमार पटेल के कंधे में बैच लगा कर पुलिस अनुविभागी अधिकारी के पद से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान किया गया साथ ही पदोन्नत अधिकारी को पदोन्नति के लिए बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनाएं भी दिया गया।

श्री पंकज कुमार पटेल जिला कबीरधाम में मार्च 2022 से पदस्थ होकर पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पंडरिया के पद पर पदस्थ होकर कार्यरत रहकर लगातार विभिन्न वी.आई.पी. ड्यूटी, लाइन ऑर्डर ड्यूटी, एवं विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव के दौरान वरिष्ठ अधिकारी गणों के द्वारा दिए गए निर्देशों का बेहतर तरीके से निर्वहन कर कबीरधाम जिले के वरिष्ठ अधिकारी/कर्मचारी के साथ-साथ जिलेवासी सामान्य नागरिक गणो से भी बेहतर संबंध स्थापित कर जिले में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिए हैं। जिसके चलते पदोन्नति पश्चात पुनः कबीरधाम जिले में इनकी नवीन पदस्थापना उच्च पद पर हुआ है। जिससे पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों एवं जिले वासियो में काफी प्रसन्नता है।

कबीरधाम जिला के पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुमार अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र बघेल, एवं जिले के समस्त पुलिस अनुविभागीय अधिकारी व थाना/चौकी प्रभारियों के द्वारा पदोन्नत अधिकारी को पुष्पगुच्छ एवं मिष्ठान खिलाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दिया गया।

संबंधित पोस्ट

जिलाधीश ने स्कूल और आंगनबाड़ी की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने के दिए निर्देश

hindmedianews

अधिकारियों से लेकर जिला स्तर तक ‘तार’ जुड़े होने की बू:मनरेगा में ‘मशीनराज’: मोहतरा पंचायत में कानून का खुलेआम कत्ल, जिम्मेदारों पर शिकंजा कब?

hindmedianews

छत्तीसगढ़ में पहली बार होगा अखिल भारतीय DGP-IG सम्मेलन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह होंगे शामिल

Sakshi Bansod

कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने राष्ट्रीय कूडो टूर्नामेंट में कांस्य पदक जीतने वाली कबीरधाम की बेटी दीपेश्वरी को किया सम्मानित

Sakshi Bansod

महिनों से गायब शिक्षक पर मेहरबान शिक्षा विभाग, बच्चों का भविष्य अंधकार में

Sakshi Bansod

ब्लॉक कांग्रेस पंडरिया की मासिक बैठक सम्पन्न, महंगाई, बेरोजगारी और महिला आरक्षण को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना

Sakshi Bansod