hindmedianews
Breaking News
अन्यकबीरधामछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

पालक शिक्षक बैठक के साथ हुआ न्योता भोज का आयोजन

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

पंडरिया – शासन के निर्देशानुसार एवं विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी जी पी बनर्जी के मार्गदर्शन में विकास खण्ड अंतर्गत संचालित शासकीय विद्यालयों में मेगा पालक शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया। इसी क्रम में संकुल बिरकोना के शासकीय प्राथमिक शाला रहमान कापा में मेगा पालक शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें छात्रों की शैक्षणिक प्रगति पर महत्वपूर्ण चर्चा की गई। इस बैठक में छात्रों के पालकों, शिक्षकों और जनप्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बैठक में शिक्षक लक्ष्मण बांधेकर द्वारा 12 प्रमुख मुद्दों के अलावा अपार आईडी, तिमाही परीक्षा की समीक्षा, बच्चों के आधार अपडेट, नई शिक्षा नीति, उल्लास नवभारत साक्षरता, डिजिटल साक्षरता तथा शासन के विभिन्न योजनाओं के बारे विस्तृत चर्चा की गई। इसके माध्यम से विद्यालय में हो रही गतिविधियों की जानकारी एवं बच्चों व्यक्तिगत प्रगति की भी समीक्षा की गई। जिसमें छात्रों की कमजोरियों और उपलब्धियों पर ध्यान केंद्रित किया गया। पालकों से अपील की गई कि वे घर पर बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान दें और उन्हें शैक्षिक रूप से प्रेरित करें। छात्रों की नियमित उपस्थिति और अनुशासन उनके शैक्षिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। शिक्षक बांधेकर द्वारा शाला समय पश्चात अतिरिक्त समय देकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जा रही है।
इसके साथ ही प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना के अंतर्गत न्योता भोजन का आयोजन किया गया। न्योता भोज प्रधान पाठक राजेश कुमार पात्रे, शिक्षक लक्ष्मण बांधेकर और मध्याह्न भोजन संचालक समूह द्वारा संयुक्त रूप से दिया गया। न्योता भोज के रूप में  खीर, पूड़ी, केला, छोले चने की सब्जी, चांवल, दाल और पापड़ परोसा गया। यह समुदाय को शाला से जोड़ने की भी अच्छी पहल है। इसे कोई भी व्यक्ति, आमजन, संगठन द्वारा भोज का आयोजन कर सकते हैं। यह पूरी तरह से स्वैच्छिक है।
कार्यक्रम में मुख्य रुप से संकुल समन्वयक हमीद खान, सरपंच सविता देवी चांदसे, सचिव सुनील डाहिरे, शिक्षक सत्येंद्र नाथ प्रताप, SMC अध्यक्ष भुवन मरावी, संतोषी यादव, रामस्वरूप, रामप्रसाद कुर्रे, जुड़ावन, अंतराम, सुशीला धुर्वे, मुमताज, सुखदेव, पालकों, माताओं, युवा समिति और बच्चों की गरिमामय उपस्थिति रही। संस्था प्रमुख राजेश कुमार पात्रे ने बताया अभिभावकों और शिक्षकों के बीच यह संवाद छात्रों के हित में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। कार्यक्रम का समापन उल्लास नवभारत साक्षरता शपथ के साथ हुआ।

संबंधित पोस्ट

चिल्फी घाटी का नागमोड़ी घाट 20 घंटे से जाम, नेशनल हाईवे-30 ठप

Sakshi Bansod

दुर्ग और बालोद जिले का ओबीसी संयोजन समिति का कार्यशाला हुआ संपन्न। निधि निर्माण और सदस्यता को लेकर विशेष प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन। जनगणना फॉर्मेट में कॉलम 13 पर ओबीसी का विकल्प अंकित करके जनगणना कराई जाए।

Chunesh Sahu

गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्रदान करने में सरकार प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रही : तारणी चंद्राकर*

Chunesh Sahu

10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा पैटर्न में बड़ा बदलाव अब प्रश्नपत्र में बढ़ेंगे MCQ सवाल, छात्रों को मिलेगा नया अनुभव

Sakshi Bansod

नगर पंचायत गुरूर मे हुआ राजीव युवा मितान क्लब का गठन.. क्लब में युवावो के साथ महिलाओं भागीदारी.

Chunesh Sahu

14 नवंबर को सभी प्राथमिक विद्यालयों में होगा एफ एल एन मेला का आयोजन 

Sakshi Bansod