hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़

 *जल जगार महोत्सव 5 एवं 6 अक्टूबर को* 

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

 *जल जगार महोत्सव 5 एवं 6 अक्टूबर को* 

 

 

 *कलेक्टर नम्रता गांधी ने ली अधिकारियों और स्वयं सेवी संस्थाओं के पदाधिकारियों की बैठक* 

 

धमतरी जिले में आगामी 5 एवं 6 अक्टूबर को रविशंकर जलाशय गंगरेल बांध में जल जागरूकता के लिए विराट जल जगार महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसके मद्देनजर कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी ने बीते दिन जिला पंचायत सभाकक्ष में अधिकारियों और स्वयं सेवी संस्थाओं के पदाधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने इन दो दिनों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दी। कलेक्टर सुश्री गांधी ने बताया कि 5 अक्टूबर को जल ओलंपिक, कार्निवाल, रंगोली प्रतियोगिता, जल सभा, नवरात्रि मेला, रूद्रा विथ वाटर, आसमान से कहानी, उद्योगों में हुए बेस्ट प्रेक्टिसेस, कबाड़ से जुगाड़, प्रदर्शनी और विभिन्न खेल इत्यादि कार्यक्रम आयोजित होंगे। साथ ही कल्चरल नाईट में बैंड प्रदर्शन, ऑर्केष्ट्रा, बहरूपिया दिवाकर शो और अन्य प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इसके अलावा 6 अक्टूबर को गंगरेल ट्रायल रन, जल ओलंपिक, रूद्रा विथ वाटर, आसमान से कहानी सहित आकर्षक और रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन होगा।

              कलेक्टर सुश्री गांधी ने जल जगार महोत्सव में सभी के सहयोग की अपेक्षा की है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक ग्राम पंचायतों में ग्रामवासी जल जगार की शपथ लें तथा ग्रीष्मकालीन फसल में धान के बदले दलहन, तिलहन साग-सब्जी की खेती करने लोगों को प्रोत्साहित किया जाए। इसके लिए उन्होंने स्वयंसेवी संस्था ओज, प्रथम, प्रदान, बीआरएलएफ, अजीम प्रेमजी फाउंडेशन, प्रथम अरोरा संस्थान, रेडक्रॉस, नेहरू युवा केन्द्र, लाईलीहुड कॉलेज इत्यादि को सहभागिता निभाने कहा। शिक्षा विभाग को संकुल स्तर पर उल्लास और डाईट के माध्यम से जल जगार की दिशा में प्रेरित करने कलेक्टर ने कहा। 

बैठक में कलेक्टर ने शिक्षा, आदिवासी विकास विभाग, कृषि, श्रम, जेजेएम, एनआरएलम, स्वास्थ्य, वन, तथा सभी नगरीय निकायों के माध्यम से किसानों को फसल चक्र परिवर्तन संबंधी शपथ दिलाने तथा सहमति हेतु ऑनलाईन फॉर्म भरवाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इसके साथ ही अधिक से अधिक युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने स्वयं सेवी संस्थाओं के पदाधिकारियों को कहा। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री रोमा श्रीवास्तव, आयुक्त नगरनिगम श्री विनय पोयाम, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग श्री डी. के. हरदहा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.यू.एल कौशिक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

2.समाचार

कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी ने दिलाई स्वच्छता की शपथ

धमतरी 25 सितम्बर 2024/ स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता ही सेवा 2024 में ’’स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता’’ थीम पर जिले में 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसमें गली, मोहल्लों, तालाबों, वार्डों, कार्यालयों सहित नदियों इत्यादि की साफ-सफाई की जा रही है। इसी कड़ी में आज कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी ने कलेक्टोरेट में अधिकारी, कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। शपथ में कहा गया कि मैं शपथ लेता/लेती हूं कि मैं स्वयं को स्वच्छता के प्रति सजग रहूंगा/रहूंगी और उसके लिए समय दूंगा। हर वर्ष 100 घंटे याने हर सप्ताह 2 घंटे श्रमदान करके स्वच्छता के इस संकल्प को चरितार्थ करूंगा। मैं न गंदगी करूंगा न किसी और को करने दूंगा। सबसे पहले मैं स्वयं से, मेरे परिवार से, मेरे मुहल्ले से, मेरे गांव से एवं मेरे कार्यस्थल से शुरूआत करूंगा। 

 शपथ में यह भी कहा गया कि मैं यह मानता हूं कि दुनिया के जो भी देश स्वच्छ दिखते हैं, उसका कारण यह है कि वहां के नागरिक गंदगी नहीं करते और न ही होने देते हैं। इस विचार के साथ मैं गांव-गांव और गली-गली स्वच्छ भारत मिशन का प्रचार करूंगा। मैं आज जो शपथ ले रहा हूं, वह अन्य 100 व्यक्तियों से भी करवाउंगा, वे भी मेरी तरह स्वच्छता के लिए 100 घंटें दें, इसके लिए प्रयास करूंगा। मुझे मालूम है कि स्वच्छता की तरफ बढ़ाया गया मेरा एक कदम पूरे भारत देश को स्वच्छ बनाने में मदद करेगा।

 

 

3.समाचार

आयुष्मान भारत योजना के तहत आयोजित किया गया आयुष्मान पखवाड़ा

धमतरी 25 सितम्बर 2024/ शासन की मंशानुरूप राज्य शासन द्वारा प्रदायित व क्रियाशील सभी राशनकार्डधारी नागरिकों को बेहतर एवं निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना शहीद वीर नारायण सिंह आयुष्मान स्वास्थ्य योजना शुरू किया गया है। योजना के तहत बीपीएल के क्रियाशील राशनकार्डधारी परिवार को पांच लाख रूपये तक और एपीएल के क्रियाशील राशनकार्डधारी परिवार को 50 हजार रूपये तक, प्रतिवर्ष (फैमिली फ्लोटर आधार पर) निर्धारित चिकित्सा पैकेज के माध्यम से पंजीकृत शासकीय/ निजी चिकित्सालयों में निःशुल्क उपचार लाभ दिया जाता है।

 मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.यू.एल.कौशिक ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के तहत धमतरी जिले की कुल लक्षित हितग्राहियों की संख्या 8 लाख 56 हजार 854 के विरूद्ध 7 लाख 78 हजार 798 कार्ड पंजीयन कर 90.9 प्रतिशत उपलब्धि हासिल कर पूरे राज्य में तृतीय स्थान पर है। उन्होंने बताया कि आयुष्मान प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के छः वर्ष एवं आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तीन वर्ष होने के उपलक्ष्य में 20 से 30 सितम्बर तक जिले में आयुष्मान पखवाड़ा का आयोजन किया गया है। इसी कड़ी में जिला अस्पताल धमतरी में आज आयुष्मान पखवाड़ा का आयोजन कर जिले के शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं में आयुष्मान कार्ड से निःशुल्क उपचार लाभ का अनुभव साझा किया गया। इसमें आंख के 7 और अन्य बीमारियों से लाभान्वित 13 हितग्राही शामिल हैं। वित्तीय वर्ष 2023-24 में योजनान्तर्गत जिले के कुल 43 हजार 66 हितग्राही है, जिनके इलाज में कुल 64 करोड़ एक लाख, 53 हजार 78 रूपये खर्च हुआ है। जिला अस्पताल में आयोजित आयुष्मान पखवाड़ा में मुख्य अतिथि के तौर पर श्री रामू रोहरा के अलावा अन्य जनप्रतिनिधि और अस्पताल स्टॉफ उपस्थित रहे।

 

4.*कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी ने वीसी के जरिए ली सरपंच-सचिवों की बैठक*

*जल जगार महोत्सव में अपनी सहभागिता निभाने कहा*

 

धमतरी 25 सितम्बर 2024/ कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी ने आज जिले के विकासखंड धमतरी, कुरुद, मगरलोड और नगरी के सरपंच, सचिवों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक ली। इस मौके पर उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छता ही सेवा और शासन की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति की समीक्षा की। इस अवसर पर एनआईसी कक्ष धमतरी में सीईओ जिला पंचायत सुश्री रोमा श्रीवास्तव, उप संचालक पंचायत श्री अविनाश मसराम सहित अन्य अधिकारी और संबंधित जनपद पंचायतों के अधिकारी तथा सरपंच, सचिव वीसी के जरिए जुड़े रहे। 

              बैठक में कलेक्टर सुश्री गांधी ने कहा कि शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से पात्र हितग्राहियों को लाभ मिले, यह सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही बीते 17 सितम्बर से राष्ट्रव्यापी स्वच्छता अभियान के तहत आप सभी अपने गांव को स्वच्छ बनाएं, इसके लिए प्लास्टिक का कम उपयोग करें। अनुपयोगी सामग्री का सुनियोजित ढंग से निपटान करना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही सप्ताह में कम से कम 2 घंटे स्वच्छता अभियान के तहत अपने आसपास सार्वजनिक स्थल, तालाब, कुंआ, हैंडपंप आदि के समीप साफ-सफाई में अपना योगदान दें। उन्होंने शासन की महत्वपूर्ण योजना प्रधानमंत्री आवास की भी प्रगति की जानकारी ली। कलेक्टर ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जिले में निर्मित किये जा रहे आवासों को शत्-प्रतिशत पूर्ण कर ली जाए। वीडियो कॉन्फ्रेंस में कलेक्टर ने सभी सरपंच, सचिवों से आगामी 5 एवं 6 अक्टूबर को रविशंकर जलाशय गंगरेल बांध में जल जगार महोत्सव में शामिल होकर अपनी सहभागिता निभाने की अपील की। इसके साथ ही आगामी 02 अक्टूबर को आयेजित होने वाले ग्राम सभा में ग्राम पंचायत एंव उनके आश्रित ग्राम के कुल 22 ग्राम पंचायत को मॉडल ग्राम घोषित करने हेतु तैयारियां करने को कहा। इसके अलावां ग्रीष्मकालीन फसल में धान के स्थान पर दलहन, तिलहन की फसल लेने किसानों को प्रोत्साहित करने भी कहा।

 

 

 

चुनेश साहू 7049466638

संबंधित पोस्ट

*जीवन में सफलता के लिए संत कबीर ने बताएं हैं पांच बड़े सूत्र : संत निष्ठा साहेब जी* *गुरु ही शिष्य को अज्ञानता से ज्ञान की तरफ लाकर उसे परमब्रह्म परमेश्वर से परिचित कराते हैं : रंजना साहू*

Chunesh Sahu

*3241 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की आज पहचान हुई वहीं 5600 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए।* *देखिए जिलेवार सूची…..*

Chunesh Sahu

जिला कार्यक्रम अधिकारी बता आखिर क्यों: कबीरधाम जिले के ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं करती है आवाज़ बुलंद

hindmedianews

अमरकंटक में आस्था और विश्वास का विशाल संगम, विधायक भावना बोहरा द्वारा काँवड़ यात्रियों की सेवा के चौथे वर्ष 30000 से अधिक कांवड़ियों और शिवभक्तों के लिए की गई निःशुल्क भोजन एवं विश्राम की व्यवस्था

hindmedianews

सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा पर ब्लॉक स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता सम्पन्न

hindmedianews

शर्मनाक! कांग्रेस हो या भाजपा पंडरिया में जुआ बंद कराने में नाकाम,भ्रष्टाचार बनाम कानून लाखों का जुआ 

hindmedianews