hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़स्वास्थ्य

टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु पिरामल फाउंडेशन की सराहनीय कदम

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

पिरामल फाउंडेशन की सराहनीय कदम – दिनांक 24-09-2024 को ग्राम पंचायत दरबारी नवागांव,जिला बालोद को टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु केंद्रीय तथा राज्य पिरामल टीम द्वारा टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान को सफल बनाने में सरपंच व ग्रामवासियों के योगदान की सराहना करते हुए प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया,साथ ही बालोद जिला के अंतर्गत एकलव्य आवासीय विद्यालय डोंडी में शिक्षको एवम छात्र छात्राओं को राज्य कार्यक्रम प्रबंधक(पिरामल) श्री फैजल रजा खान सर द्वारा टीबी जागरुकता सत्र में टीबी बीमारी की गंभीरता को सांप सीढ़ी जैसे रोचक खेल के माध्यम से बहुत ही रोचक तरीके से समझाया गया , छात्र – छात्राओं के ज्ञानवर्धन के लिए पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित किया गया,तथा टीबी मुक्त भारत अभियान में सहभागीता हेतु शपथ दिलाया गया, जिले के ग्राम पंचायत अडजाल के आश्रित ग्राम जम्ही के आंगनबाड़ी केंद्र में ग्राम स्वास्थ्य एवम पोषण दिवस के अवसर पर उपस्थित हितग्राहियों को स्वास्थ – पोषण विषय के साथ टीबी तथा अन्य गंभीर बीमारियों की जानकारी व बचाव पर प्रशिक्षित किया गया। पिरामल टीम द्वारा आयुष्मान आरोग्य मंदिर सुवरबोड हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी को ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर प्रदान किया किया गया, ग्राम पंचायत गिधाली परंपरागत आयुर्वेद उपचारकर्ताओं द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते हुए पारम्परिक चिकित्सा पद्धति की समाज में उपयोगिता एवम उपचारकर्ताओं की टीबी मुक्त भारत अभियान में सहभागिता विषय पर विचार विमर्श किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप पिरामल फाउंडेशन से श्री – भरत सर, डॉ. अभिषेक गुप्ता सर, श्री फैजल खान जी, श्री दिग्विजय सिंह जी, श्री सुधांशु जी, श्री अभिनव जी , श्री लिलेश्वर कुमार जी, श्री मिथलेश कुमार देशमुख जी , गांधी फैलोशिप से अमन जी, पूजा जी, एवम छत्तीसगढ़ टीबी मुक्त फाउंडेशन की ओर से श्री डूमन सिन्हा जी, कु . मधु बघेल जी उपस्थित रहें।

 

 

चुनेश साहू 7049466638

 

संबंधित पोस्ट

धमतरी में इनरव्हील कार्निवाल की धूम: मनोरंजन और समाजसेवा का अनूठा संगम

Chunesh Sahu

पंडरिया शक्कर कारखाना के 250 श्रमिकों को नौकरी से निकाला गया तो श्रमिक ने अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल शुरू कर दिया 

hindmedianews

*जिला साहू संघ के आह्वान पर गांव-गांव में चला स्वच्छता कार्यक्रम*

Chunesh Sahu

एसआईआर फॉर्म भरते साइबर टाइम ‘विश्वासियों से बने रहें, सुरक्षित रहें’ के मुख्य पोर्टफोलियो, छत्तीसगढ़ ने नागरिकों को ओटीपी धोखाधड़ी से बचने की अपील की है

Sakshi Bansod

जिले के किसानों को कृषि कार्य के लिए खाद की समस्या न हो – कलेक्टर कलेक्टर ने किया खाद भंडारण केंद्र मुंगेली और सेवा सहकारी समिति बुंदेली का निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

Chunesh Sahu

आयुक्त के आदेश का सहारा लेकर नदारद रहता है किशुनगढ़ छात्रावास अधीक्षक , फर्जी भर्ती का मामला 

hindmedianews