hindmedianews
Breaking News
कबीरधामछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

छत्तीसगढ़ लोककला ,साहित्य एवं संस्कृति के संवर्धन के लिए आरती को मिला छत्तीसगढ़ “गौरव सम्मान”

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow
रायपुर: लोक कला साहित्य पर वैचारिक संगोष्ठी एवं राष्ट्रीय सम्मान समारोह का आयोजन वृंदावन सभागार सिविल लाइन रायपुर में 1 सितंबर रविवार को आयोजित किया गया था।
जिसमें कबीरधाम के कु.आरती ठाकुर शिक्षक ( शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय पांडातराई) को छत्तीसगढ़ लोक कला साहित्य एवं संस्कृति के संवर्धन एवं उन्हें निरंतर आगे बढ़ाने के लिए छत्तीसगढ़ गौरव सम्मान 2024 से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान उन्हें शिखर साहित्य अकादमी रायपुर द्वारा बस्तर के महाराजा माननीय कमल चंद्रभंज देव के हाथों से प्रदान किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बस्तर के महाराजा कमल चंद्र भंजदेव एवं विशिष्ट अतिथि आरंग विधायक माननीय गुरु खुशवंत साहेब , पद्मश्री डॉ उषा बारले एवं पद्मश्री राधेश्याम बारले व मन्नू लाल चेलक (राष्ट्रपति पुरस्कृत ) शिखर साहित्य अकादमी के अध्यक्ष द्वारा कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्र के लोगों को सम्मानित किया गया।
आरती ठाकुर को यह सम्मान छत्तीसगढ़ी परंपरा एवं छत्तीसगढ़ी खानपान रहन-सहन लोकगीत नृत्य के संवर्धन हेतु प्रदान किया गया। विद्यालय में छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों के वेशभूषा का प्रदर्शन व अन्य कला क्षेत्र से परिचित कराया जाता है । स्वयं के व्यय से छत्तीसगढ़ी पारंपरिक वेशभूषा का संकलन भी विद्यालय स्तर पर किया गया है।
निरंतर छत्तीसगढ़ी परंपरा को आगे बढ़ाए रखने एवं यहां के पारंपरिक चीजों को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़ गौरव इन्हें जोड़ा जोड़ा गया है।
छत्तीसगढ़ी लेखन में भी आरती उच्च स्तरीय शिक्षण संस्थान पर कार्य किया है।

संबंधित पोस्ट

70 लीटर कच्ची महुआ शराब और 2250 किग्रा महुआ लाहन जब्त

rakeshbhaskar

Chunesh Sahu

38वी वाहिनी भातिसीपु० बल द्वारा ग्रामीण बच्चों को पढ़ाई-लिखाई ओर जरूरत की सामग्री को किया गया वितरण

hindmedianews

कलेक्टर ने ग्राम बाघामुड़ा में किसानों के खेत तक पहुंचकर फसल का किया अवलोकन

Chunesh Sahu

छत्तीसगढ़ के विद्युत संविदा कर्मियों का आंदोलन तेज, नियमितिकरण की मांग पर 2 अक्टूबर को हड़ताल का ऐलान….!

अजय महंत

गाली गलौच कर मारपीट किये जाने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार.. एक्सिडेंट को लेकर हुईं मारपीट.हॉस्पिटल रायपुर में मृत्यु हो जाने से जोड़ी गई आरोपियों के विरुद्ध धारा 302 भादवि.*

Chunesh Sahu