hindmedianews
Breaking News
कबीरधामक्राइमछत्तीसगढ़देश-विदेशब्रेकिंग न्यूज़

नाबालिक बालिका को भगा ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार थाना बोडला का मामला 

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow
कवर्धा: बोडला थाना में एक बालिका को अपहरण होने का मामला सामने आया। जिसमे आवेदक ने 19 अगस्त 2024 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी नाबालिक पुत्री को दिनांक 17 -08-2024 को कोई बहला फुसलाकर कर घर से अपहरण कर ले गया है l जिस पर तत्काल थाना बोडला में अपराध क्रमांक187/24 धारा 137(2 ) बीएनएस दर्ज कर विवेचना में लिया गया। 
अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बोडला संजय कुमार तिवारी के पर्यवेक्षण मेंबोडला पुलिस बिसेन चंद्रवंशी के नेतृत्व में टीम गठन कर पीड़िता की पतासाजी की गई l पतासाजी के दौरान पता चला कि पीड़िता को गौकरण झरिया जो पहले से शादीशुदा है और दो बच्चों का पिता है ले कर गया है,सुचना पर तत्काल गौकरण झारिया के बारे में पतासाजी की गई जो पता चला की वह अपने साथ नाबालिक बालिका को लेकर पंडरिया क्षेत्र की ओर गया है l साइबर सेल की सहायता से गौकरण झारिया के मोबाइल नंबर का सीडीआर और मुह्वमेंट का अवलोकन किया गया तो पता चला की वह बिलासपुर के आस पास है जिस पर थाना बोडला से तत्काल टीम बिसेन चंद्रवंशी के नेतृत्व में रवाना किया गया l उक्त टीम के द्वारा आरोपी गौकरण झारिया को बिलासपुर के पास पकड़ा गया और उसके कब्जे से नाबालिक बालिका को बरामद कर दिनांक 21-08-2024 को थाना बोडला लाया गया l थाना में महिला पुलिस अधिकारी द्वारा पीड़िता से पूछताछ किया गया l पीड़िता ने अपने कथन में बताया कि आरोपी गौकरण झारिया ग्राम मंडल टोला थाना बोडला क्षेत्र का निवासी है जो पीड़िता को बहला कर अपने साथ ले गया और शारीरिक शोषण किया है l पीड़िता के कथन के आधार पर प्रकरण में धारा 87, 64 (1) बीएनएस एवं धारा 04 पाक्सो एक्ट का अपराध घटित करना पाए जाने पर जोड़ा गया और आरोपी गौकरण झारिया पिता चंद्रिका झारिया उम्र 23 ग्राम मंडल टोला थाना बोडला को विधिवत गिरफ्तार किया गया एवं न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल दिनांक 22-08-2024 को किया गया l कार्यवाही में निरीक्षक नितिन तिवारी, सहायक उपनिरीक्षक चंद्रकांत तिवारी, प्रधान आरक्षक बिसेन चंद्रवंशी, पुरान दाहिरे, सीमा गंधर्व का प्रमुख योगदान रहा l

संबंधित पोस्ट

समाधान शिविर में दिखी सुशासन की तस्वीर, विधायक भावना बोहरा ने सुनीं समस्याएं, मौके पर दिए निराकरण के निर्देश

Sakshi Bansod

जेल में बंद कैदियों को मिलेगा गंगा जल स्नान का अवसर : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

Sakshi Bansod

विधायक भावना बोहरा ने पंडरिया विधानसभा में पीएम ग्राम सड़क योजना, स्वास्थ्य सुविधाओं और दुर्ग रेंज में नागरिकों के साथ धोखाधड़ी के प्रकरणों का विधानसभा में उठाया मुद्दा

aakashbanjare

लोक कला मंच सोनहा बादर चिटौद के लोक कलाकारों सहित ग्राम वासियों ने दिया पहलगाम आतंकी हमला मे शहीद हुऐ बेगुनाह भारतीय व वीर सपूतो को अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि, जलाया पाकिस्तान व आतंकियों का पुतला*

Chunesh Sahu

सिपाही-सेतगंगा मार्ग पर प्रस्तावित शराब दुकान

rakeshbhaskar

भाभी की हत्या कर दुष्कर्म का झूठा रूप देने वाली ननंद गिरफ्तार

Sakshi Bansod