hindmedianews
Breaking News
क्राइमदेश-विदेशब्रेकिंग न्यूज़

लखनऊ: छात्रा को स्कूल के कमरे में बंद कर अश्लीलता कर रहा था प्रिंसिपल,पुलिस ने किया गिरफ्तार, तीन पर मुकदमा दर्ज

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

न्यूज डेस्क: लखनऊ के बुलंदशहर जिले की खुर्जा क्षेत्र के एक स्कूल में छात्रा से अश्लील हरकत करने पर प्रधानाचार्य और छात्रा के पिता से मारपीट करने पर अकाउंटेंट सहित तीन के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी प्रधानाचार्य को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही मामले की जांच कर रही है।एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उसकी 15 वर्ष बेटी स्कूल में कक्षा 11 की छात्रा है। आरोप है कि उसकी पुत्री को स्कूल का प्रधानाचार्य एक माह से स्कूल वाट्सअप ग्रुप से नंबर लेकर अश्लील मैसेज कर रहा था। पुत्री द्वारा परिजनों को बताने पर विद्यालय आकर प्रबंधन समिति से बात करने की बात कही। 15 अगस्त की सुबह उसकी बेटी स्कूल गई थी।छुट्टी के समय करीब नौ बजे छात्रा का पिता अपने साले और एक अन्य साथी को लेकर विद्यालय पहुंचा, तो जानकारी हुई कि प्रार्थी की बेटी को प्रधानाचार्य ने कमरे में बंद कर रखा है। आरोप है कि यह सुनकर प्रार्थी कमरे की तरफ गया और कमरे में घुसा तो देखा कि प्रधानाचार्य उसकी बेटी से अश्लील हरकतें कर रहा था। विरोध करने पर अकाउंटेंट और कुछ स्टाफ ने छात्रा के पिता और साथ आए व्यक्ति पर जान से मारने की नीयत से सिर पर प्रहार कर दिया। पीड़ित ने भागकर बाहर निकलते हुए पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने उन्हें और उनकी पुत्री को बचाया। मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्रधानाचार्य, अकाउंटेंट और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली खुर्जा नगर प्रभारी राजपाल सिंह तोमर ने बताया, आरोपी प्रधानाचार्य को गिरफ्तार कर लिया है। जांच की जा रही है।

संबंधित पोस्ट

छड़ की चोरी करने वाले चोर पर कवर्धा पुलिस की कार्यवाही 

hindmedianews

नंदेश्वर का शव बरामद ,रेस्क्यू टीम ने बोड़ला के कनई नदी में गहन सर्चिंग कर ढूंढ निकाला

hindmedianews

कबीरधाम में राशन पर डाका खाद्य विभाग मौन: चौरा (भोरमदेव) की उचित मूल्य दुकान में 500 ग्राम की कटौती, बोरे सहित तौलकर गरीबों के हक पर खुली लूट

Sakshi Bansod

*मध्य प्रदेश से छत्तीसगढ़ देसी पिस्टल बिक्री करने आया आरोपी पुलिस की गिरफ्त में*  *आरोपी के कब्जे से एक देशी पिस्टल और एक बिना नम्बर के अपाचे मोटरसाइकिल भी बरामद

Chunesh Sahu

पत्रकारों पर जानलेवा हमला करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार  पत्रकारों पर हमले के बाद कई संगठनों ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराया था

Chunesh Sahu

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की भेंट मुलाकात में शिकायत पर थानेदार का तबादला असर कुछ भी नही ,जुआ चरम सीमा पर।

hindmedianews