hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

*शहर के ढाबों में ढालती शाम… छलकती जाम… आबाकरी विभाग मेहरबान… कोई न करें परेशान…*

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

धमतरी _धमतरी नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र में अवैध रूप से शराब का कारोबार फल-फूल रहा है। लेकिन आबकारी की सुस्ती के चलते प्रभावी कार्रवाई नहीं हो पा रही है। हाल यह है ज़िला के गली मोहल्ले के साथ होटलों, ढाबों में अवैध रूप से शराब बिक्री की जा रही है। जहां पर बार की तरह
ग्राहकों को शराब परोसी जाती है। अवैध रूप से शराब का कारोबार कर रहे ढाबा व होटल मालिक इस धंधे से चांदी काटने में मशगूल हैं। शाम होते ही होटलें व ढाबे मयखाने बन जाते है। इन ढाबा संचालकों के हौसले इतने बुलंद है कि रात की बात तो दूर ये ग्राहकों को दिन के समय में भी बैठकर खुलेआम शराब परोसने में गुरेज नहीं करते है। धमतरी नगर के प्रवेश से निर्गम तक के ढाबों में बुलंदी के साथ शराब परोसी जाती है लेकीन आबकारी विभाग की इतनी हिम्मत नहीं होती की कार्यवाही करें क्योंकि इन ढाबों में भी सफेदपोश नेताओं का संरक्षण प्राप्त है जिससे आबकरी आमला भी खौफ खाता है,… वहीं यदि कार्यवाही करने जाती भी है तो पहुंचने से पहले ही ढाबा मालिकों को सूचित कर दिया जाता है फिर छूट मूट की कार्यवाही कर मामला रफा दफा किया जाता है,जिसके चलते इनके हौसले बुलंद हैं। ग्रामीण क्षेत्रों से शहर में आने वाले लोग जाते समय थोड़ी देर होटल में रुककर जाम से जाम टकराने के बाद निकलते हैं। होटलों संचालक होटल पर आने वाले लोगों के लिए शराब परोस रहे हैं। शराबियों को बैठने के लिए अलग से कमरे भी बने है। वहीं शराब के साथ ठंडा पानी, सलाद, नमकीन व मटन, मुर्गा, अंडा का भी व्यवस्था की जाती है।

होटल – ढाबों की पड़ताल से परहेज…..

शहर से गुजरने वाले राज्य राजमार्ग व अन्य सड़कों के किनारे होटल-ढाबों का मनमर्जी से संचालन किया जा रहा है। लेकिन इन होटल-ढाबों की पड़ताल करने को लेकर ना तो आबकारी विभाग को फिक्र है और ना ही पुलिस विभाग को परवाह। ऐसे में इन मुख्य मार्गो व बस स्टैंड में मनमर्जी से होटल-ढाबों का संचालन किया जा रहा है।


आबकारी विभाग बना पंगुः

क्षेत्र में अवैध रूप से अंग्रेजी व देशी
शराब का कारोबार भारी मात्र में फल-फूल रहा हैं लेकिन आबकारी विभाग कुम्भकर्णी नींद में सोई हुई हैं। अइसा नहीं है कि विभाग को अवैध रूप से शहर के गली मोहल्ले व ग्रामीण क्षेत्रों में अंग्रेजी व देशी शराब बिन रही हैं इसकी जानकारी नहीं हैं। जानकारी होने के बाद भी विभाग द्वारा
कोई कार्रवाई नहीं किया जा रहा है। आबकारी विभाग के संरक्षण से ही देसी,अंग्रेजी शराब बिक रही हैं। जिसकी मोटी कमीशन भी विभाग के कर्मचारीयों के रक्षित है,जिसका विभाग को मंथली कमीशन की बाकायदा दिया जाता हैं जिस कारण इनके द्वारा कोई कार्यवाही नहीं कि जाती हैं।

 

चुनेश साहू 7049466638

संबंधित पोस्ट

प्रधानमंत्री मन की बात सुनी गई, गुरुर क्षेत्र के ग्राम खुंदनी, खोरदो में,,

Chunesh Sahu

*वीर सपूत के अंतिम दर्शन करने उमड़ा जनसैलाब* *गृहग्राम में पूरे सम्मान के साथ किया गया शहीद मनीष नेताम का अंतिम संस्कार*

Chunesh Sahu

समर्थन मूल्य पर कोदो, कुटकी, रागी खरीदी का मैदानी स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार करें कुरूद में कृष्ण कुंज विकसित करने कल तक मलबा हटाने के कलेक्टर श्री पी.एस.एल्मा ने दिए निर्देश समय सीमा की बैठक में

Chunesh Sahu

लिमोरा में आकार ले रहा भारत का पहला 64 योगिनी मंदिर

Chunesh Sahu

*स्वामी विवेकानंद जयंती सप्ताह में प्रतिभावान छात्र – छात्राओं का किया गया सम्मान*

Chunesh Sahu

*धमतरी में टैक्स न भरने वालों पर सख्त कार्रवाई, नगर निगम ने काटे नल कनेक्शन, आगे भी होगी कार्यवाही*

Chunesh Sahu