
कोदवा गोड़ान : स्वामी आत्मानंद शास उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोदवा गोड़ान में प्राचार्य प्रेम सिंह टेकाम जी की अध्यक्षता में पालक शिक्षक मेगा बैठक संकुल स्तरीय का आयोजन किया गया, बैठक में संकुल के अंतर्गत आने वाले सभी स्कूलों के शिक्षक एवं पालक गंण एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे, बैठक का उद्देश्य बच्चों के शारीरिक मानसिक बौद्धिक एवं सर्वांगीण विकास के लिए था शासन के द्वारा यह तय था कि सत्र 2024-25 में होने वाले पालक शिक्षक मेगा बैठक संकुल स्तरीय का आयोजन 6 अगस्त 2024 को होना था और यह निर्धारित तिथि पर संपन्न हुआ बैठक में मुख्य 12 बिन्दूओं पर फोकस किया गया, बैठक में उपस्थित सभी पालकों ने अपनी सहभागिता दिखाई, इस मेगा बैठक में क्षेत्र के जनपद सदस्य श्री सुखदेव ध्रुव, समाजिक कार्यकर्ता श्री शिवनंदन पांडेय एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे





