hindmedianews
Breaking News
कबीरधामक्राइमछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़शिक्षास्वास्थ्य

भ्रष्टाचार के भेट चढ़ा शौचालय, स्कूली बच्चों को खुले में शौच करने किया जा रहा मजबूर: मौन प्रशासन

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

कवर्धा , कबीरधाम जिले के ग्राम पंचायत निंगापुर जो सालों से अपने अनियमित्ता , गुवत्तता हीन कार्यों के नाम जाना जाता है। जहां पर स्कूली छात्र छात्राओं को खुले में शौच करना पड़ रहा है, जो जिले के लिए बहुत ही शर्मिंदा भरी मशला बना हुआ है। गुणवत्ता हीन कार्य कर शासन के खजाने का खुलेआम लूट तथा सरकारी संपत्ति को अपनी संपत्ति मानकर निर्माण एजेंसी ग्राम पंचायत निंगापुर द्वारा घटिया शौचालय बनाकर हड़प लिया है वहीं ज़िम्मेदार अधिकारी भी आंख बंद कर राशि आहरण करने में कमीशन के चलते कोई कसर नहीं छोड़ा। पंडरिया विकासखंड के निर्माण कार्यों में आधिकांश जगहों पर गुणवत्ता दरकिनार किया जाता है । निर्माण कार्य बनते ही बह जाता है तो कोई कार्य महज दिखावे का होता है। ।जिसका मुख्य वजह ज़िम्मेदार अधिकारियो की नियमित निरीक्षण की कमी दिखाई देता है। तकनीकि अधिकारी निर्माणाधीन स्थल पर जाने की बजाए घर बैठे मूल्यांकन सत्यापन कर देते है । निर्माण कार्य का स्टीमेट के अनुसार हो रहा है या नहीं इनसे कोई वास्ता नहीं रखते । जिसका खामियाजा हितग्राहीयो को भुगतना पड़ता है । पूर्व माध्यमिक विद्यालय निंगापुर में एक लाख चालीस हजार की लागत से शौचालय निर्माण कराया गया है। जो कुछ दिन में ही जर्जर हो गया है । बच्चो को कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है।

सरकारी धन का दुरुपयोग

सरकारी संपत्ति का दुरुपयोग पंडरिया विकासखंड में खुलेआम किया जा रहा है यदि देखना है तो पूर्व माध्यमिक विद्यालय निंगापुर में देखा जा सकता है। ग्राम पंचायत निंगापुर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में शौचालय नहीं होने के कारण स्कूली बच्चों को खुले में शौच के लिए जाना पड़ता था । बच्चो के हित को ध्यान में रखते हुए ग्राम पंचायत ने शौचालय निर्माण कराने का निर्णय लिया और विद्यालय के सामने शौचालय निर्माण कार्य प्रारंभ किया । शौचालय निर्माण कार्य प्रारंभ विद्यालय में गर्मी छुट्टी के समय 12 मई 2023 को किया और कार्य में लेट लतीफी करते हुए पांच माह से ऊपर का समय लगाते हुए 22 अक्टूबर को पूर्ण किया । जिसको नागरिक सूचना पटल पर अंकित किया है । शौचालय निर्माण में एक लाख चालीस हजार रुपए व्यय किया है । आज शौचालय की स्थिति देखने से उसका कोई उपयोगिता नही दिखाई देता है ।

सिंटेक्स गायब

ग्रामीण क्षेत्रों में प्रधान मंत्री आवास निर्माण करने लिए जितना राशि स्वीकृत किया जाता है उतना राशि बच्चो के लिए सर्व सुविधा युक्त शौचालय के लिए राशि स्वीकृत किया गया । जो भ्रष्टाचार की भेट चढ गया । एक लाख चालीस हजार रुपए पंद्रहवें वित्त आयोग की राशि शौचालय निर्माण में कार्य एजेंसी ग्राम पंचायत ने व्यय किया है । जिसमे सर्व सुविधा युक्त बालक और बालिका शौचालय निर्माण करना था लेकिन हालात ऐसा हो गया कि लोग वहां पर शौच तो क्या पेशाब करने भी नही जाते । शौचालय में पानी की आपूर्ति के लिए सिंटेक्स ही नही है। पाइप का कनेक्शन जरूर लगा हुआ है ।

छः माह भी नही चला शौचालय

शासन के द्वारा कोई भी निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए ज़िम्मेदार अधिकारी कर्मचारियों की नियुक्ति किया जाता है जिनके दिशा निर्देश में ही कार्य को संपन्न कराया जाता है लेकिन पंडरिया विकासखण्ड के शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय निंगापुर में स्कूली बच्चों के लिए जो शौचालय का निर्माण कराया गया है वो छः माह भी नही टिक पाया और दरार आ गया। शौचालय को देखने से ही उसकी गुणवत्ता साफ साफ दिखाई दे रहा है। उसमे कितना अच्छा सामग्री का उपयोग किया गया है । निर्माण एजेंसी ग्राम पंचायत अपने ही गांव के छोटे छोटे स्कूली बच्चों के लिए बनाए गए शौचालय में गुणवत्ता को दरकीनार करता है तो अन्य निर्माण कार्य कैसा होगा इसका अंदाजा लगाया जा सकता है ।

नियमित निरीक्षण का आभाव

पंडरिया विकासखण्ड मुख्यालय से निंगापुर की दूरी लगभग 20 किलोमीटर से अधिक है और अंतिम छोर भी आता है जिसके चलते निर्माण कार्य को संपन्न कराने वाले अधिकारी घर बैठे ही अपनी जिम्मेदारी का निर्वाहन करते है । यदि सक्षम अधिकारी कर्मचारियों के द्वारा नियमित रूप से दौरा करते हुए निरीक्षण करते तो निर्माण एजेंसी के ऊपर डर रहता है और कार्य में गुणवत्ता युक्त सामग्री का उपयोग करते । जो नही हुआ । जिसका खामियाजा स्कूली बच्चों को भुगतना पड़ रहा है ।

संबंधित पोस्ट

जूनियर हॉकी में रचा इतिहास—भारत को मिला पहला कांस्य पदक

Sakshi Bansod

प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खरेंगा में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल….* *ग्रामीण चिकित्सक सहायक के रवैए से ग्रामीण परेशान..* *25 गांव हो रहे स्वस्थ्य सेवाएं से प्रभावित..* *कारण बताओ नोटिस जारी…. होगी निलंबन की कार्यवाही__CMHO*

Chunesh Sahu

श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा “औघड़ की तकिया” बगीचा द्वारा द्वितीय चरण का कंबल वितरण कार्यक्रम संपन्न

hindmedianews

ऑटो-टैक्सी व्यवस्था होगी व्यवस्थित, नए बस स्टेण्ड पर फोकस यातायात प्रभारी ने ट्रांसपोर्ट संघों की बैठक , बैठक लेकर सहयोग की अपील की 

Sakshi Bansod

पूर्ण हो चुके कार्यों का ग्राम पंचायतों से शीघ्र कराएं प्रमाणीकरण : कलेक्टर जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक में जलजीवन मिशन की कार्य-प्रगति की हुई समीक्षा 

Chunesh Sahu

नामदेव कोमिली पीएचडी की उपाधि,मित्रों में उत्साह का माहौल

hindmedianews