hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़राजनीती

*महिलाओं के लिए 3 लाख करोड़ के प्रावधान करना मोदी सरकार का ऐतिहासिक कदम: मोनिका देवांगन*

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

*महिलाओं के लिए 3 लाख करोड़ के प्रावधान करना मोदी सरकार का ऐतिहासिक कदम: मोनिका देवांगन*

*धमतरी।* भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला महामंत्री मोनिका देवांगन ने केंद्र सरकार के बजट को नारी सशक्तीकरण का प्रतिबिम्ब बताया। श्रीमती देवांगन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने अपने पिछले दो कार्यकाल में महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक सशक्तीकरण की जिस संकल्पना को धरातल पर उतारा है, अपने तीसरे कार्यकाल के पहले पूर्ण बजट में उसी संकल्पना को व्यापकता प्रदान की गई है। श्रीमती देवांगन ने कहा कि केंद्र राजग सरकार ने अपने प्रस्तुत बजट में महिलाओं के उत्थान के लिए तीन लाख करोड़ रुपए का प्रावधान करके नारी उत्थान की अपनी प्रतिबद्धता को साकार किया है। श्रीमती मोनिका देवांगन ने कहा कि मोदी- सरकार की नारी उत्थान की प्रतिबद्धत देशभर की मातृशक्ति को नई ऊर्जा और नए विश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी। अन्य क्षेत्रों के साथ-साथ कृषि क्षेत्र में भी महिलाओं के लिए अर्थोपार्जन के अवसर पैदा करने के लिए मोदी सरकार ने अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की है जो स्वागतयोग्य है।

 

चुनेश साहू 7049466638

संबंधित पोस्ट

आखिर क्यों ? राइस मिलों में कस्टम मिलिंग के धान खत्म लेकिन चावल जमा नही

hindmedianews

2 अलग-अलग ठगी के मामले में मिली थाना गुरूर पुलिस को बड़ी सफलता* 

Chunesh Sahu

मनरेगा में ‘मिट्टी का महाघोटाला’: ग्राम पंचायत लोखान में नाली, पेवर ब्लॉक सड़क निर्माण के नाम पर खुला भ्रष्टाचार। “कलेक्टर को अंगूठा, जनता को धोखा”.

Sakshi Bansod

रजत जयंती पर आबकारी विभाग ने किया रक्तदान……

Chunesh Sahu

सूदखोर वीरेंद्र तोमर को पांच दिन की रिमांड के बाद आज फिर कोर्ट में पेश करेगी पुलिस, जेल भेजने की तैयारी तेज

Sakshi Bansod

पंडरिया और बोड़ला के 655 मतदान केंद्रों में शांतिपूर्ण मतदान शुरू

hindmedianews