hindmedianews
Breaking News
अन्यकबीरधामछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

वर्षो से जमे हुए है कर्मचारी वन विभाग के जिसके चलते शासकीय गुप्त जानकारी होती है लीक , अवैध लोगों से संबंध का बू

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

कवर्धा , कबीरधाम वन मंडल में बहुत से अधिकारी कर्मचारियों का गृह क्षेत्र तथा एक ही स्थान पर वर्षो से जमे होने के कारण वन क्षेत्र का रकबा घटते जा रहा है। इनका माफियाओं से सीधा संपर्क , अवैध कटाई सहित निर्माण कार्यों में फर्जीवाड़ा में मिलीभगत होने की संभावनाओं से इंकार नहीं किया जा सकता। वर्षो से एक ही स्थान पर जमे कर्मियों को इधर से उधर करने पर अवैध कारोबार पर अंकुश लग सकता है।

अंगद की पैर की तरह जमे कर्मचारी

कबीरधाम वन मंडल कार्यालय सहित परिक्षेत्र अधिकारी कार्यालय और बिट में एक ही स्थान पर वर्षो से कुछ अधिकारी कर्मचारि जमे हुए है साथ ही लिपिक वर्गीय कर्मचारियों की भी वही हाल है। जिस स्थान पर उनकी प्रथम नियुक्ति होता है उसी जगह से सेवानिवृत होते है। जिसके चलते उनका सभी तरह के लोगो से संबंध हो जाता है और कार्यवाही करने के बजाए संबंध निभाते हुए दिखाई देते हैं।

कार्यवाही के बजाए संबंध निभाते हैं अमला

एक ही स्थान पर वर्षो से जमे होने के कारण माफियाओं , तस्करों से सीधा संपर्क स्थापित हो जाता है साथ ही क्षेत्र वासियों से भी संबंध मधुर हो जाता है जिसके चलते जंगल की कटाई कर अवैध कब्जा करने वाले के ऊपर कार्यवाही करने में झिझकते है। उनके ऊपर कार्यवाही करने के बजाए उन्हें ज्ञान की पाठ पढ़ाते है और उन्हें बचाने का भरपूर कोशिश करते दिखाई देते है ।

अवैध कटाई,अतिक्रमण के जिम्मेदार है विभाग

जंगलों की अवैध कटाई और अतिक्रमण की जानकारी कोई गोपनीय तरीके से उच्च कार्यालय को देता है तो उच्च कार्यालय अपने अधिनस्थ को ही कार्यवाही करने हेतु निर्देशित करते है। जिसपर भी कार्यवाही करने के बजाए आरोपियो को शिकायत करने वाले के नाम को पहले से ही बता दिए जाते है जिसके चलते माफियाओ और आरोपियों के हौसले बुलंद दिखाई देते हैं । विभागीय कर्मचारी उनसे मिल कर गलत कार्यों को अंजाम देने में कोई कसर नहीं छोड़ते ।

स्थानांतरण की आवश्यकता

वन मंडल अधिकारी के विशेषाधिकार है कि वो अपने कार्यक्षेत्र में कार्यरत अधिकारी कर्मचारियों को प्रशासनिक व्यवस्था के चलते इधर से उधर स्थानांतरण कर सकते हैं। कुछ कार्यालयीन और गैर कार्यालयीन कर्मचारी जो बहुत दिनो मे एक ही स्थान पर अंगद की पैर की तरह जमे हुए है उनका सूची तैयार कर फेरबदल करने की आवश्यकता है जिससे कार्य में सुधार आने की संभावना है।

संबंधित पोस्ट

राशिफल 11 मार्च: मेष, वृषभ और तुला राशि के लिए आज वसुमति योग बना रहा लाभ का संयोग, जानें अपना भविष्यफल

aakashbanjare

*अर्जुन माफिया….* *माफियाओं ने काटे 25 नग प्रतिबंधित अर्जुन वृक्ष….* *सिंचाई विभाग की भूमिका पर संदेह…. माफिया चुस्त… राजस्व और वन विभाग सुस्त.

Chunesh Sahu

विशिष्ट पहचान पत्र एवं प्रमाणीकरण आंकलन शिविर में दिव्यांग लाभान्वित हो रहे

Chunesh Sahu

संकुल केंद्र बेलोदी मे पालक शिक्षक मेगा बैठक का हुआ आयोजन

Chunesh Sahu

*पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष अभियान”मिशन मोबाइल तलाश” चलाकर धमतरी पुलिस ने 103 नग मोबाईलों को किया गया रिकवर* *लगभग 20 लाख रूपये कीमत के विभिन्न कंपनियों के मोबाइल किये गये रिकवर* *जिले के विभिन्न थानों में दर्ज हुई थी मोबाइल गुमने की रिपोर्ट* *पुलिस अधीक्षक ने किया रिकवर मोबाईल को गुम मोबाईल के वैद्य धारकों को सुपूर्द* *गुम हुए मोबाईल के मिलने की आस छोड़ बैठे लोगों ने मोबाईल वापस मिलने पर हुए खुश, दिया धन्यवाद*

Chunesh Sahu

परिवार नियोजन अन्तर्गत दी जाने वाली स्थाई अस्थाई साधनों पर डाला गया प्रकाश…. परिवार नियोजन के उपायों पर की गई चर्चा…. देखिए पूरी रिपोर्ट

Chunesh Sahu