hindmedianews
Breaking News
कबीरधामक्राइमछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

वन विभाग की ताबड़ तोड़ कार्यवाही अवैध लकड़ी और अवैध बढ़ाई 

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow
पंडरिया: डॉ के मैचियो मुख्य वन संरक्षक दुर्ग ,वृत दुर्ग के द्वारा वनों में हो रहे अवैध कटाई एवम वन अपराध पर नियंत्रण हेतु प्राप्त निर्देशों के तारतम्य में वन मण्डलाधिकारी शशी कुमार कवर्धा, वनमण्डल कवर्धा के निर्देशानुसार एवम उप वन मंडलाधिकारी पंडरिया  सुयश धर दीवान के मार्गदर्शन में छापा मार कार्यवाही कर साल, सागौन काष्ठ जप्त किया गया
आज दिनांक 25/05/2024 को मुखबिर से प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर ग्राम डालामौह के निवासी श्री उदय गोड पिता धनीराम गोड के घर में उप वनमंडल अधिकारी पंडरिया के द्वारा जारी सर्च वारंट के आधार पर छापा मार कर तलाशी ली गई ! जहां पर उसके घर में एवम् बाड़ी में निम्न अनुसार साल प्रजाति के 0.040 घन मीटर चिरान और सागौन प्रजाति के 0.812 घन मीटर अवैध काष्ठ कुल 144 नग एवम बढ़ाई गिरी से सम्बंधित औजार की जप्ती की गई हैं| जिसका कुल मूल्य 52668/- रुपए है।
भारतीय वन अधिनियम 1927 के सुसंगत धारा के अंतर्गत वन अपराध दर्ज कर नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
उक्त कार्यवाही में पूर्व एवम पश्चिम पंडरिया के स्टॉफ संयुक्त रूप से शामिल रहे ! जिसमे परिक्षेत्र अधिकारी पंडरिया पूर्व श्री महेंद्र कुमार जोशी सहायक परिक्षेत्र अधिकारी सी डी खुटियाले, सुभाष चंद्र भारद्वाज, संतोष साकत,संतोष नेताम,शिव कुमारी जोशी,जोधन सिंग ठाकुर,जितेंद्र बहादुर ठाकुर, वन रक्षक सुदर्शन साहू अमरवीर मरकाम बोनीफास इक्का,अजीत कुमार पाल,श्री राम सिंग साहू , उमेश्वरी श्याम श्रीमती सीमा बचकर ,जयश्री कौशल का योगदान सराहनीय रहा ।

संबंधित पोस्ट

अखिल भारतीय बाघ गणना 2026 के लिए वृत्त स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण सम्पन्न 

Sakshi Bansod

कार रैली के साथ विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से शत प्रतिशत मतदान की शपथ दिलाकर मतदाताओं को कर रहे जागरूक

hindmedianews

*ये धमतरी राजस्व है जो रच रहा नए नए कीर्तिमान…* *विधानसभा में गूंजा मामला, फिर भी मगरलोड तहसील में फाइलों पर कुंडली मार कर बैठे अफसर..* *सरकारी जमीन के सौदागरों पर प्रशासन मेहरबान..*

Chunesh Sahu

20 मार्च तक बीजेपी को मिल सकता है नया राष्ट्रीय अध्यक्ष, एक महीने में 6 राज्यों में चुने जाएंगे नए अध्यक्ष

Sakshi Bansod

संघ शिक्षा वर्ग (विशेष)बालोद का समापन सीखे हुए संगठन गुण का उपयोग समाज को जोड़ने और मजबूत करने में करें..शिवराम समदरिया

Chunesh Sahu

छत्तीसगढ़ में जो कमीशनखोरी चल रही है, भूपेश बघेल को देखते ही पूरे छत्तीसगढ़ का युवा कहता है 30 टका भूपेश कका : अमित शाह

hindmedianews