
बोडला , कवर्धा जिले के कुकदुर क्षेत्र में तेंदूपत्ता तोड़ने गए छत्तीसगढ़िया आदिवासी मजदूर आम नागरिक किसानों का पिकअप वाहन गहरी खाई में गिरने से दुर्घटना में हुई सामूहिक मृत्यु पर छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा के राज्य आंदोलनकारी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल दुबे,प्रदेश किसान नेता दाऊ जी.पी. चंद्राकर,दीनदयाल वर्मा,जागेश्वर प्रसाद लालाराम वर्मा,चेतन देवांगन,वेगेद्र सोनवेर,महेंद्र कौशिक,छन्नु साहू,विमल ताम्रकार,गोवर्धन वर्मा,बृजबिहारी साहू,अशोक कश्यप,जगदंबिका साहू,शुभकरण साहू,सुंदर कौशिक, भगत वर्मा,ठाकुर राम सिन्हा, रामकुमार वर्मा,शिवराम साहू,कार्तिक जयसवाल,योगेश शर्मा,दीक्षित वैष्णव आदि ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किया है साथ ही मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन से मृतक परिवार को 10-10 लाख रुपये एवं दुर्घटना में चोटिल व्यक्तियों को 50-50 हजार रुपये देने की मांग किया है।





