hindmedianews
Breaking News
कबीरधामछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़स्वास्थ्य

पंडरिया स्थित सामुदायिक भवन में लगाए गए शिविर स्पाइन एवं जोड़ो के दर्द का हुआ समापन, हजारों लोगों ने लिए लाभ

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow
पंडरिया – नगर पालिका परिषद पंडरिया के पार्षद पदमनी संजू तिवारी वह समस्त पार्षदों के द्वारा द्वारा 1 मई से 8 मई तक आठ दिवसीय निःशुल्क फिजियोथेरेपी शिविर का आयोजन श्री जी पी बनर्जी विकास खंड शिक्षा अधिकारी पंडरिया के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में श्री महामाया सर्व समाज सामुदायिक भवन में किया गया जिसमे राजस्थान के जोधपुर से पहुचे फिजियोथेरिपिस्ट डॉ चौधरी एवं उनके टीम द्वारा अपनी सेवा दी गई तथा जी. पी. बनर्जी विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी पंडरिया द्वारा अतिथि चिकित्सक दल के लिए आवास- भोजन की व्यवस्था कर बहुमूल्य सहयोग प्रदान किया गया।
उल्लेखनीय है कि वर्तमान भाग-दौड़ भरी जिंदगी में लोगो को स्पाइन (रीढ़ की हड्डी) और जोड़ो के दर्द एवं शरीर के अन्य हड्डियों के रोग अपने चपेट में ले रहे है। इन रोगों का समय पर उपचार नही होने से ये गम्भीर रूप ले लेते है , लोगो को इन बीमारियों से निजात दिलाने के लिए 1 मई से निःशुल्क फिजियोथेरिपी शिविर का आयोजन किया गया जो 8 मई 2024 तक नगर के वार्ड क्रमांक 15 पर स्थित श्री महामाया सर्व समाज सामुदायिक भवन पर निरंतर आठ दिवस तक चला है। शिविर में मरीजों का इलाज 1 मई बुधवार से जोधपुर से आये फिजियोथेरेपिस्ट डॉ ए आर चौधरी , रमेश पवार एवं उनके टीम के द्वारा प्रारम्भ किया गया था जिसमे पहले दिन शिविर प्रारम्भ से 8 मई बुधवार तक पंडरिया नगर सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों से लगभग 150 से अधिक लोग शिविर स्थल में पहुच कर आयोजित शिविर का लाभ प्राप्त किये। शिविर में ब्लड प्रेशर,कमर दर्द, हाथ एवं पैरों का शून्य रहना , साइटिका दर्द और जोड़ो के दर्द , थायराइड और माइग्रेन का इलाज किया गया।
गौरतलब है कि पार्षद पदमनी संजू तिवारी द्वारा पंडरिया के वार्ड क्रमांक 15 में इस प्रकार के शिविर का आयोजन दूसरी बार किया गया जिसका लाभ पंडरिया एवं क्षेत्र के लोगो को बड़े पैमाने पर मिला , इससे पूर्व वर्ष 2022 में इस शिविर का आयोजन किया गया था जिसमे सैकड़ो की तादाद में लोगो ने शिविर स्थल में पहुचकर अपना इलाज कराया था।
ज्ञात हो कि 2022 में आयोजित फिजियोथेरिपी शिविर में विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी जी.पी.बनर्जी ने शाररिक पीड़ा से निजात पाया था इस वर्ष उन्होंने दूरभाष के माध्यम से अनेकों पीड़ित मरीजों को सूचित कर शिविर में सम्मलित होने प्रेरित किया।
गौरतलब है कि शरीर के कई असमान्य स्थितियो के इलाज के रूप में पिछले दो दशकों में फिजियोथेरिपी की मांग तेजी से बढ़ी है। शरीर की गतिशीलता और कार्यो में सुधार करने के साथ शरीर मे कई तरह के गम्भीर दर्द और उम्र आधारित चिकित्सकिय स्थितियो को ठीक करने में फिजियोथेरिपी की महत्वपूर्ण भूमिका है । सर्जरी के बाद तेजी से रिकवरी और शरीर को दोबारा क्रियाशील बनाने में भी फिजियोथेरिपी बहुत ही फायदेमंद उपचार पद्धति मानी जाती है।सरल भाषा मे समझे तो फिजियोथेरिपी मेडिकल साइंस की ऐसी प्रणाली है जिसके सहायता से कई जटिल रोगों का इलाज सम्भव होता है।
*गठिया और लकवा जैसे स्थितियो में विशेष लाभदायक, दवाइयों पर निर्भरता कम करने की कोशिश*
फिजियोथेरिपिस्ट डॉ चौधरी ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों से इस उपचार विधि की मांग में काफी इजाफा देखा गया है ।सड़क दुर्घटनाओं में सैकड़ो लोग चोटिल होते है ऐसे रोगियों की शाररिक स्थिती को दोबारा से बेहतर बनाने या फिर ऑपरेशन के बाद रोगियों को दोबारा चलने , रोजाना के कार्यो को आसानी से करने में फिजियोथेरिपी अहम भूमिका निभा रही है। फिजियोथेरिपी में मुख्य रूप से व्यायाम और स्ट्रेचिंग को प्रयोग में लाया जाता है। इसमें न तो रोगीयों को दवा दिया जाता है और न ही इस चिकित्सा का कोई साइड इफेक्ट है यही फिजियोथेरिपी को सबसे आकर्षक बनाती है । चौधरी ने बताया कि जीवन शैली में गड़बड़ी और लोगो मे बढ़ती शाररिक निष्क्रियता के कारण मोजूदा समय मे गठिया जैसे समस्याएं काफी आम हो गई है ऐसी दिक्कतों को ठीक करने में फिजियोथेरिपी सबसे कारगर चिकित्सा पद्धति मानी जा सकती है।मौजूदा वक्त में बढ़ती बीमारियों के कारण लोग न चाहते हुए भी दवाइयों पर निर्भर होते जा रहे है

संबंधित पोस्ट

पर्यावरण की धज्जियां उड़ाते लाल ईट,बेखौफ संचालन किया जा रहा है जिम्मेदार कौन?

Chunesh Sahu

*◼️ पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देश पर आज स्वामी आत्मानंद स्कूल कुरूद में ‘‘हमर-बेटी, हमर-मान’’ के तहत किया गया जागरुकता कार्यकम* *◼️ महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के लिये निर्मित अभिव्यक्ति एप का भी किया जा रहा है व्यापक प्रचार-प्रसार*

Chunesh Sahu

राज्य के सभी परिवारों को राशन उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता-केबिनेट मंत्री श्री अकबर

hindmedianews

गणतंत्र दिवस का पूर्वाभ्यास 24 को, ध्वाजारोहण में लगे अधिकारी-कर्मचारियों का होगा विशेष प्रशिक्षण

hindmedianews

साधु–संतों पर अभद्र टिप्पणी का हिंदू समाज ने किया जोरदार विरोध, थान का घेराव – कार्रवाई की मांग तेज

Sakshi Bansod

आखिर सड़क पर उतर ही गए बीजे भांठा स्कूल के बच्चे और पालक

Chunesh Sahu