hindmedianews
Breaking News
कबीरधामछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

जे सी बी से कराते हैं काम, सोमनापुर सरपंच की मनमानी खोल रही प्रशासनिक अधिकारियों की पोल

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow
कवर्धा , कबीरधाम जिला मुख्यालय से छटा पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के गृह ग्राम में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में भ्रष्टाचार चरम सीमा से पार हो रहा है । कबीरधाम जिला में जहा पर भी निर्माण हो रहा है वहा पर मनरेगा अधिनियमों का जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही है । कवर्धा , बोडला विकासखंड इसमें सबसे आगे है । इसके जिम्मेदार अपनी जिम्मेदारी का निर्वाहन करने में सक्षम नजर नही आ रहे है । जहा पर भी निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाता हैं वहा पर सर्व प्रथम नागरिक सूचना पटल का निर्माण कर संपूर्ण जानकारी प्रदर्शित करना होता है जिससे कार्य में पारदर्शिता बना रहे लेकिन ऐसा नही हो रहा है । ग्राम पंचायत सोमनापुर में नाली निर्माण किया जा रहा है जहा पर मजदूरों के जगह जे सी बी से नाली की खुदाई किया गया है।
नाली निर्माण में अनियमितता
कवर्धा विकासखंड के ग्राम पंचायत सोमनापुर में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत पक्की नाली का निर्माण कार्य प्रारंभ है । जिसमे प्रकालन के अनुरूप निर्माण कराने के बजाए सरपंच अपने मनमर्जी से करा रहा है । प्रकालन में बेस के लिए अलग गिट्टी का उपयोग करना है और ढलाई में भी अलग लेकिन सरपंच ने एक ही प्रकार के गिट्टी का उपयोग साथ अन्य सामग्री भी स्तर हीन का निर्माण में उपयोग किया जा रहा है । जो जांच का विषय है वही तकनीकी सहायक ने बताया कि उक्त नाली निर्माण में 15 वे वित्त का भी राशि। है जिससे गड्डे की खुदाई के लिए जे सी बी का उपयोग किया जा रहा है।
नागरिक सूचना पटल नही
महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत कोई भी कार्य प्रारंभ करने के पूर्व नागरिक सूचना पटल का निर्माण किया जाता हैं जिससे निर्माण कार्य से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्रदर्शित किया जाता है जिससे निर्माण कार्य में पारदर्शिता बना रहे। यदि किसी को निर्माण कार्य में शिकायत दर्ज कराना हो तो नागरिक सूचना पटल में जिला एवम राज्य स्तर के फोन नंबर भी लिखा रहता है लेकिन सोमनापुर में कार्य में गुणवत्ता के साथ समझौता किया गया है इसलिए नागरिक सूचना पटल का निर्माण नही किया गया है 
घर बैठे जिम्मेदारी का निर्वाहन
महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना का नाम ही जिला में कुछ अलग तरीका से चल रहा है । इस योजना में रोजगार का गारंटी लेते हुए जिम्मेदार लोग घर बैठे फर्जी हाजरी भरकर अपने लोगो को लाभ दिला रहे है साथ ही मूल्यांकन , सत्यापन भी घर पर फाइल मंगाकर करते है । ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के अनुविभागीय अधिकारी न कभी आफिस में बैठते है न कभी कार्यों का निरीक्षण करते है । इनके कार्यकाल में हुए निर्माण कार्यों का बारीकी से पड़ताल करने पर तरह तरह के अनियमितताएं नजर आएंगे ।

संबंधित पोस्ट

कुकदुर हादसे पर विधायक भावना बोहरा ने किया दुःख व्यक्त, अपने झारखंड प्रवास कार्यक्रमों को तत्काल स्थगित कर पंडरिया के लिए हुईं रवाना, अंतिम संस्कार के लिए परिवारजनों को पहुंचाई आर्थिक सहायता

hindmedianews

शंकर नगर: गोदना रिसॉर्ट के सामने एक महिला की हत्या

aakashbanjare

कुनकुरी में नए मेडिकल कॉलेज को मंजूरी — 359 करोड़ की बड़ी सौगात, स्वास्थ्य सेवाओं में आएगी क्रांतिकारी बढ़त

Sakshi Bansod

*राष्ट्रीय सेवा योजना के वरिष्ठ स्वयंसेवको द्वारा महाविद्यालय स्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन 19 को* *राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रति लगाव और जागरूकता फैलाना है उद्देश्य*

Chunesh Sahu

*अवैध अतिक्रमण और बेजा कब्जा हटाने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन*

Chunesh Sahu

मानसगान सम्मेलन का हुआ समापन ,  मानस मंडली ने कहा, भगवान श्री रामचंद्र जी के त्याग, तपस्या, प्रेम और संस्कार को जीवन में उतारकर धर्म के मार्ग पर चले,

Chunesh Sahu