hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़

बड़ौदा आरसेटी में आयोजित किये गये विभिन्न प्रशिक्षण

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। इसी तरह लोकसभा क्षेत्र कांकेर के सांसद की अनुशंसा पर मगरलोड के वार्ड क्रमांक 8 बजरंग चौक के पास कॉमन वर्क शेड निर्माण के लिये 2 लाख 88 हजार रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।
क्रमांक-80/1513/अमित
समाचार
आर्थिक सहायता स्वीकृत

धमतरी 15 मार्च 2024/ कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी ने प्राकृतिक आपदा से मृतक के परिजनों को आर.बी.सी. 6-4 के तहत चार-चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। इनमें कुकरेल तहसील के संतराम ध्रुव की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनकी पत्नी श्रीमती सरिता ध्रुव को 4 लाख रूपये, धमतरी तहसील के ग्राम हरफर निवासी नरोत्तम मण्डावी की करेंट लगने से मृत्यु होने पर उनकी पत्नी श्रीमती सावित्री मण्डावी को 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। इसी तरह भखारा तहसील के ग्राम डोमा की श्रीमती माधुरी की आग में झुलसने से मृत्यु होने पर उनके पति श्री चूरनलाल ढीमर को 4 लाख रूपये, रत्नाबांधा निवासी चन्द्रप्रकाश साहू की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनकी पत्नी श्रीमती राधाबाई साहू को 4 लाख रूपये, ग्राम सलोनी के बेनुराम ध्रुव की कुआं में गिरने से मृत्यु होने पर उनके पिता बीन्झावर ध्रुव को 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।

2.समाचार
बड़ौदा आरसेटी में आयोजित किये गये विभिन्न प्रशिक्षण

धमतरी 15 मार्च 2024/ बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान धमतरी में बीते दिनों 6 दिवसीय सीआईपीईपी प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इसमें नगरी और धमतरी विकासखण्ड के कुल 20 हितग्राहियों ने हिस्सा लियो। प्रशिक्षकों द्वारा दस दौरान एन आर एल एम, एसव्हीपी, एमईडी, सीआरईपी, उद्यम संवर्धन, वित्त संसाधन, पंचसूत्र, रजिस्ट्रेशन, बैंक लोन इत्यादि की जानकारी दी गई। वहीं अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 50 महिला हितग्राहियों को बैंक ऑफ बड़ौदा क्षेत्रीय कार्यालय और जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के अधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहीं महिला प्रशिक्षणार्थियों को शुभकामनायें भी दी गई।

3.समाचार


लोकसभा निर्वाचन 2024

लाईवलीहुड कॉलेज में दिलायी गई मतदान की शपथ

धमतरी 15 मार्च 2024/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री नम्रता गांधी के निर्देश पर आगामी लोकसभा निर्वाचन के मद्देनजर जिले में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज स्थानीय लाईवलीहुड कॉलेज धमतरी में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत आयोजित होने रहे प्रशिक्षण में प्रशिक्षणार्थियों को मतदान की शपथ दिलायी गई है। इस दौरान महाप्रबंधक, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र श्री एस.पी. गोस्वामी सहित उपस्थित प्रशिक्षकों ने प्रशिक्षणार्थियों को आगामी लोकसभा निर्वाचन में मतदान करने की अपील की।

संबंधित पोस्ट

राजमहल कवर्धा में उमड़ा आस्था का जन सैलाब, गौरा-गौरी महोत्सव में हजारों श्रद्धालु हुए शामिल

hindmedianews

देवी अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी जयंती के उपलक्ष्य में शैक्षिक संगोष्ठी का हुआ आयोजन

hindmedianews

Chunesh Sahu

मनरेगा में ‘अदृश्य’ जेसीबी का खेल!निशान और ग्रामीण चीख-चीख कर खोल रहे हैं राज

hindmedianews

धमतरी में इनरव्हील क्लब का सफल सर्वाइकल कैंसर वैक्सीनेशन अभियान**  

Chunesh Sahu

कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने ली जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक

hindmedianews