hindmedianews
Breaking News
कबीरधामछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

शाला प्रमुखों एवं शिक्षकों को स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के संबंध दिया गया प्रशिक्षण

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow
पण्डरिया- विकास खंड अंतर्गत पण्डरिया संकुल के शाला प्रमुख एवं शिक्षकों का दिनांक 26.02.2024को संकुल स्तरीय एसएमसी प्रशिक्षण कार्यालय संकुल केन्द्र पण्डरिया में दिया गया। प्रशिक्षण का शुभारंभ विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर राजकीय गीत “अरपा पैरी के धार” का सामुहिक गायन करते हुए किया गया जिसमें संकुल केन्द्र पण्डरिया के समस्त प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक शालाओं के शाला प्रमुख एवं शिक्षक सम्मिलित हुए। प्रशिक्षण के दौरान विकास खंड शिक्षा अधिकारी जी. पी. बनर्जी, बीआरसीसी प्रमुख अर्जुन चंद्रवंशी तथा जिला क्रीड़ा अधिकारी अश्वनी कुमार चंद्राकर जी उपस्थित हुए। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर सुश्री रजनी भास्कर तथा उत्तम लायल संकुल समन्वयक के द्वारा एसएमसी के गठन, अधिकार, कर्तव्य, बैठकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। विकास खंड शिक्षा अधिकारी जी पी बनर्जी ने कहा कि ड्राप आउट, पलायन, कामकाजी , अनियमित बच्चों को शाला लाने , स्कूल की मूलभूत सुविधाओं को सुनिश्चित करने, शिक्षकों की कमी को दूर करने, स्कूलों की शैक्षणिक गुणवत्ता को बढ़ाने, असामाजिक तत्वों को शाला परिसर से दूर रखने जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में एसएमसी की भूमिका को बढ़ाने के लिए एसएमसी सदस्यों को प्रोत्साहित किया जाना नितांत आवश्यक है। समुदाय और शाला को जोड़ने में स्कूल मैनेजमेंट कमेटी एक सेतु के समान कार्य करेगी। प्रशिक्षण में बताया गया कि एस एम सी सदस्य उसी स्कूल के पढ़ने वाले बच्चों के सक्रिय माता पिता एवं पालक होंगे। एक जनप्रतिनिधि और एक शिक्षाविद् भी एस एम सी के सदस्य होंगे। प्रशिक्षण में जेंडर बैलेंस को हमेशा बनाकर रखनें एवं मातृ शक्तियों को अधिक से अधिक संख्या में शालाओं के साथ जोड़ कर उनकी ऊर्जा का उपयोग उनके ही बच्चों के विकास में करने के लिए बताया गया। उक्त प्रशिक्षण में टी एन स्वर्णकार, प्रीति कश्यप, जुगल चंद्राकर, रामेश्वर सर, पूर्णानंद भास्कर, मनोज धुर्वे, जितेन्द्र शर्मा, सीमा ध्रुव, नवीन गुप्ता, राजेश उईके, शत्रुघ्न बघेल, नरसिंह राजपूत, सरस्वती भास्कर, उमादेवी तिवारी, कलम सिंह ओरेकेरा, उषा डिंडोरे, अतहर शादाब, दिलीप सोनी, साधेलाल कुर्रे, आभा गेडाम, मनोज कुमार डहरिया, बालमुकुंद माहेश्वरी आदि शाला प्रमुख तथा शिक्षकगण सम्मिलित हुए।

संबंधित पोस्ट

मुंगेली पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन पर “ऑपरेशन बाज” के तहत् सूखे नशे ब्राउन शुगर की तस्करी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करने में मिली बड़ी सफलता

Sakshi Bansod

बालोद जिला गुण्डारदेही ब्लॉक के ग्राम पंचायत ओरारसकरी के नव निर्वाचित

Chunesh Sahu

हिजाब के खिलाफ बजरंग दल कबीरधाम का प्रदर्शन ।

hindmedianews

कलेक्टर ने किया मुंगेली नगर की सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण

rakeshbhaskar

 पाण्डातराई पुलिस ने अपहृता नाबालिग बालिका को बरामद कर उसके पिता को किया सुपुर्द

hindmedianews

फर्जी शिकायत को लेकर पत्रकारों में आक्रोश, SP को सौंपा गया ज्ञापन

Sakshi Bansod