hindmedianews
Breaking News
अन्यकबीरधामछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

“हमर बेटी हमर मान” अभियान के तहत महिला पुलिस सेल द्वारा हुआ कार्यक्रम

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow
कबीरधाम : जिले के  महिला सेल पुलिस टीम द्वारा “हमर बेटी हमर मान” अभियान के तहत आज दिनांक- 05/01/2024 को रूप जीवन हॉस्पिटल कवर्धा में महिला सेल प्रभारी सहायक उप निरीक्षक  विजया कैवर्त एवं टीम द्वारा अस्पताल के महिला स्टाफ को सुरक्षा के सम्बंध आवश्यक जानकारी देते हुए कानूनी अधिकार, घरेलू हिंसा, पास्को एक्ट, दहेज प्रथा, छेड़ छाड़, साइबर क्राइम व यातायात के नियमो का पालन करने के सम्बंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान कर, अभिव्यक्ति मोबाइल एप्लीकेशन के बारे विस्तार पूर्व की जानकारी देकर सभी को अपने मोबाइल में अभिव्यक्ति ऐप डाउनलोड करने तथा किसी प्रकार की समस्या होने पर उसका उपयोग करने कहा गया।
महिला सेल कबीरधाम को पूर्व वर्ष 2023 में कुल 274 आवेदन निराकरण हेतु प्राप्त हुआ था, जिसमें महिला सेल कवर्धा द्वारा 171 आवेदनों पर आपसी समझौता कराया गया। जिससे कई परिवार टूटने से बचे हैं, साथ ही साथ समय-समय पर उनसे फोन के माध्यम से खैरियत लिया जाता है। और 60 आवेदको को भरन पोषण हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष भी भेजा गया है। 33 प्रार्थियाओं के आवेदनों पर उचित वैधानिक कार्यवाही हेतु सम्बन्धित थाना भेजा गया। महिला सेल कबीरधाम महिलाओं के सहायता एवं सुरक्षा वे लिए ततपरता से कार्य कर रही हैं।
उक्त जागरूकता कार्यक्रम में सहायक उप निरीक्षक श्रीमती कैवर्त, आर०हीरेन्द्र साहू, म.प्रधान आर.पल्लवी महोबिया, म.आर. उषा राय, व प्रेमलता दिवाकर का उल्लेखनीय योगदान रहा। रूपजीवन हॉस्पिटल से बिंदु साहू, बिंटू बघेल,आरती चंद्रवंशी,ढाल कुंवर,साहू,व अन्य स्टाप उपस्थित रहे।

संबंधित पोस्ट

ठग, धूर्त गोविन्दानन्द के विरुद्ध ज्योतिर्मठ शङ्कराचार्य जी की ओर से की गई विधिक कार्यवाही

hindmedianews

श्री मोहन मरकाम जी के 2 साल अध्यक्षी कार्यकाल पूर्ण होने पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार

दैनिक राशिफल……31 जुलाई, 2020, शुक्रवार

Admin

दिवाली की आते ही ताश जुआ खेलने खेलाने वाले सक्रिय,पुलिस की कार्यवाही शिथिल

hindmedianews

*नेपाल मे सोनहा बादर चिटौद के वरिष्ठ कलाकार,राहुल साहू को मिला लोक नृत्य व कत्थक मे कला रत्न अवार्ड*

Chunesh Sahu

आग, धुआं और कचरे के बीच भोजन तलाशती गौ माता:गौ संरक्षण के दावों पर सवाल, प्रशासनिक लापरवाही उजागर

Sakshi Bansod