
शिव मंदिर में मत्था टेक… जीत का लिया आशिर्वाद…
लुकेश्वरी सुरेन्द्र साहू का जनसंपर्क…
छग/धमतरी
धमतरी जिला में निर्दलीय विधायक प्रत्याशी लुकेश्वरी सुरेन्द्र साहू ने आज सुबह ग्राम पंचायत अर्जुनी चौक स्थित शिव मंदिर में मत्था टेक जीत का आशिर्वाद लेकर जनसंपर्क की शुरुआत की।
वहीं अर्जुनी ग्राम वासियों ने प्रत्याशी का बाजे गाजे के साथ स्वागत वंदन किया,
जहां भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहें
वही लुकेश्वरी सुरेन्द्र साहू के बढ़ते जन समर्थन से राष्ट्रीय पार्टियों की बेचैनी बढ़ा दी है।

वहीं दूसरी ओर सत्तासीन पार्टी कांग्रेस से ओंकार साहू तो वर्तमान विधायक रंजना साहू भी लगातर चुनावी दौरा कर रहें हैं।
इसके साथ ही जोहार छत्तीसगढ पार्टी के निखिलेश देवान भी छड़ी छाप को लेकर लगातर प्रचार जारी। तो बहुजन समाज पार्टी से किसान नेता घनाराम साहू भी प्रचार में कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं।






