hindmedianews
Breaking News
क्राइमछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

अवैध कच्ची महुआ शराब बिक्री करने वाले को भोरमदेव पुलिस ने किया गिरफ्तार

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow
@अजय जांगड़े
कवर्धा/भोरमदेव:  पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव के द्वारा जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारी एवं थाना चौकी प्रभारियों को सख्त निर्देश दिया गया है। कि अपने-अपने थाना चौकी क्षेत्र में यदि अवैध शराब, गाँजा, बिक्री एवं परिवहन करते हुए कोई भी असामाजिक तत्व पाया जाता है। तो उसके विरुद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही करें साथ ही इस प्रकार के कृत में यदि कोई भी विभागीय अधिकारी कर्मचारी असामाजिक तत्वों को आसरा देता है। तो उसके विरुद्ध उचित विभागीय दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी। इसी तारतम्य में थाना भोरमदेव प्रभारी निरीक्षक  बी0आर0 बिसेन के नेतृत्व में थाने में टीम गठित कर दिनांक-14.09.2023 को अवैध मादक पदार्थ शराब, गाँजा, जुआ, सट्टा, आदि अवैधानिक कृतो पर अंकुश लगाने हेतु टीम के साथ थाना क्षेत्र में रवाना हुए थे। दौरान विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ कि साधराम पिता लाग्हू मरकाम उम्र 48 साल साकिन ग्राम बांधा थाना भोरमदेव जिला कबीरधाम द्वारा अवैध धन अर्जित करने की नीयत से कच्ची महुआ शराब बिक्री कर क्षेत्र के शांत माहौल को खराब कर रहा है। उक्त सूचना पर तत्काल पुलिस टीम के द्वारा घटना स्थल ग्राम बांधा में गवाहन के समक्ष आरोपी के घर में रेड कार्यवाही किया गया। जिस पर आरोपी के कब्जे से एक सफेद प्लास्टिक डिब्बा में करीबन 08 लीटर देशी महुआ शराब व 01 पीला प्लास्टिक “जरकीन में करीबन 05 लीटर देशी महुआ शराब कुल 13 लीटर देशी महुआ शराब कीमती 2500/ रूपये को पुलिस टीम के द्वारा गवाहों के समक्ष बरामद कर कब्जा पुलिस लिया गया, तथा आरोपी के विरुद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत विधिवत कार्यवाही कर आरोपी साधराम पिता लाग्हू मरकाम उम्र 48 साल साकिन ग्राम बांधा थाना भोरमदेव जिला कबीरधाम को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर ज्यूडीशियल डिमांड पर भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी भोरमदेव निरीक्षक  बी.आर. बिसेन के कुशल नेतृत्व में थाना भोरमदेव पुलिस टीम का सराहनीय योगदान रहा।

संबंधित पोस्ट

डी.ए.पी. की जगह विकल्प के रूप में अन्य उर्वरकों का उपयोग फसलवार करने उप संचालक कृषि ने दी सलाह खरीफ और रबी 2022-23 में फसलों के लिए अनुशंसित पोषक तत्वों की पूर्ति हेतु

Chunesh Sahu

ज्ञानपुर से अगरिकला तक सड़क निर्माण का भूमिपूजन 1 करोड़ 6 लाख की लागत से होगा मार्ग निर्माण, वर्षों की प्रतीक्षा हुई समाप्त

Sakshi Bansod

पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्व. अटल जी का जीवन हमें सिखाता है कि राजनीति सत्ता का नहीं, साधना का मार्ग है : भावना बोहरा

hindmedianews

पीड़ित युवक ने कलेक्ट्रेट परिसर में आत्मदाह की कोशिश नाकाम, .. नगर सैनिकों की दिखी तत्परता, मचा हड़कंप

Chunesh Sahu

सामान्य सभा का सम्मिलन 06 नवम्बर को

Chunesh Sahu

*गुंडरदेही में आयोजित हुआ भव्य “होली मिलन एवं सम्मान समारोह”, फूलों की होली बनी मुख्य आकर्षण*

Chunesh Sahu