hindmedianews
Breaking News
अन्य

आवर्ती चराई गौठानों में जल्द गोबर खरीदी शुरू कराने कलेक्टर ने दिए निर्देश कलेक्टर ने बैठक लेकर की गोधन न्याय योजना के तहत गोबर खरीदी व वर्मी खाद निर्माण की समीक्षा

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow
आवर्ती चराई गौठानों में जल्द गोबर खरीदी शुरू कराने कलेक्टर ने दिए निर्देश
कलेक्टर ने बैठक लेकर की गोधन न्याय योजना के तहत गोबर खरीदी व वर्मी खाद निर्माण की समीक्षा

धमतरी, 16 अगस्त 2022/ प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी गोधन न्याय योजना के तहत जिले के गौठानों में गोबर खरीदी और वर्मी कम्पोस्ट निर्माण व विक्रय को लेकर कलेक्टर श्री पी.एस. एल्मा ने कृषि विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर समीक्षा की। उन्होंने बैठक में वन विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए आवर्ती चराई गौठानों में जल्द से जल्द गोबर खरीदी, खाद निर्माण और विक्रय शुरू करने के निर्देश दिए।
कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आज सुबह 9.30 बजे से आयोजित बैठक में कलेक्टर ने गौठानों में वर्मी खाद निर्माण में तेजी लाने और तदनुसार विक्रय सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।

उन्होंने जिले के सभी सक्रिय गौठानों में प्रतिदिन गोबर खरीदी शुरू करने और पोर्टल में रोजाना एंट्री करने के निर्देश दिए। साथ ही त्रुटिपूर्ण एंट्री के सुधार के लिए प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के लिए उप संचालक कृषि को निर्देशित किया। जिले के सभी 48 आवर्ती चराई गौठानों में भी शीघ्रता से गोबर खरीदी व बिक्री प्रारम्भ करने के कार्ययोजना तैयार करने के कहा। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती प्रियंका महोबिया ने कहा कि आवर्ती गौठानों में खरीदी व अन्य गतिविधियों की जवाबदेही भी कृषि विभाग की है और यहां जल्द से जल्द खरीदी प्रारम्भ कराएं। बैठक में बताया गया कि जिले के नगरी विकासखण्ड में 26, धमतरी में 10 और मगरलोड में 12 आवर्ती चराई गौठान हैं। सी.ई.ओ. ने कम खरीदी वाले गौठानों की पृथक् से बैठक लेकर समीक्षा करने के निर्देश उप संचालक कृषि को देते हुए इसमें तेजी लाने के लिए कहा। बैठक में बताया गया कि 15 अगस्त की स्थिति में जिले में कुल 282 सक्रिय गौठान हैं जिनमें 274 ग्रामीण क्षेत्र में और शेष 8 गौठान शहरी क्षेत्र में स्थित हैं। इन गौठानों में अब तक 3 लाख 73 हजार 458 क्विंटल गोबर की खरीदी की गई है जिससे 70 हजार 731 क्विंटल वर्मी खाद तैयार की गई है। इसमें से 59 हजार 142 क्विंटल वर्मी खाद बेची जा चुकी है जो कुल उपलब्ध गोबर की मात्रा का 85 प्रतिशत है

 

चुनेश साहू 7049466638

संबंधित पोस्ट

रवि पांडे के घर पहुंचे भाजपा संगठन महामंत्री पवन साय

Chunesh Sahu

प्रत्यक्ष प्रणाली से छात्रसंघ चुनाव कराएं छत्तीसगढ़ सरकार – अभाविप धमतरी 

Chunesh Sahu

*छाती में औद्योगिक केंद्र,जिला अस्पताल का उन्नयन,गंगरेल और नगरी के लिए मार्ग जैसी बड़ी सौगातों से धमतरी भी अब दौड़ेगा विकास की पटरी में – रंजना साहू

Chunesh Sahu

दुर्ग और बालोद जिले का ओबीसी संयोजन समिति का कार्यशाला हुआ संपन्न। निधि निर्माण और सदस्यता को लेकर विशेष प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन। जनगणना फॉर्मेट में कॉलम 13 पर ओबीसी का विकल्प अंकित करके जनगणना कराई जाए।

Chunesh Sahu

*गर्ल्स कॉलेज में संपन्न हुआ इंटर कालेज महिला कबड्डी का टूर्नामेंट….* *17 कॉलेजों के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम…*

Chunesh Sahu

आज़ादी का अमृत महोत्सव के तहत राजीव युवा मितान क्लब खरेंगा ने निकाली तिरंगा यात्रा

Chunesh Sahu