hindmedianews
Breaking News
अन्यक्राइमखेलछत्तीसगढ़देश-विदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराजनीतीरोजगारवीडियोव्यापार

इंग्लैंड में पाकिस्तानी टीम से जुड़ेंगे मोहम्मद आमिर, दोनों कोरोना टेस्ट आया नेगेटिव

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

नई दिल्ली, जेएनएन। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर का कोरोना टेस्ट नेगेटिव आया है और वह अब टीम के साथ जुड़ने के लिए तैयार हैं। गुरुवार को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इस बात की जानकारी देते हुए बता कि आमिर का दो बार टेस्ट कराया गया था और दोनों ही बार वह नेगेटिव पाए गए। टी20 सीरीज खेलने के लिए आमिर इंग्लैंड रवाना हुए हैं।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पाकिस्तानी तेज गेंदबाज के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि वह टीम के साथ जुड़ने के लिए तैयार हैं। पीसीबी का कहना था, “आमिर 24 जुलाई को पाकिस्तान से इंग्लैंड के लिए रवाना हुए थे। यूके के दिशा निर्देश के मुताबिक उनको 5 दिन की आइसोलेशन की अवधी में रखा गया था और इस दौरान दो बार टेस्ट भी करवाया गया।”

बच्चे के जन्म की वजह से आमिर ने इंग्लैंड के दौरे से नाम वापस लिया था। पिता बनने के बाद 24 जुलाई को वह इंग्लैंड के लिए रवाना हुए थे। आमिर टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके है और वह इंग्लैंड में टी20 मैचों की सीरीज के लिए पहुंचे हैं। 28 अगस्त से दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। इससे पहले पाकिस्तान की टीम को 3 मैचों की टेस्ट सीरीज में खेलना है। 5 अगस्त से सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाना है।

संबंधित पोस्ट

उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम प्राधिकरण का एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

hindmedianews

गायत्री प्रज्ञा पीठ मोहारा मे नवरात्रि के प्रथम दिन जप, ध्यान, साधना, और दीप प्रज्वलित कर एक कुंडिया महायज्ञ किया गया,,

Chunesh Sahu

नगर पालिक निगम रायपुर अधिकारी, कर्मचारी एकता संघ ने अपनी 7 सूत्रीय मांगों को लेकर महापौर, सभापति, नेताप्रतिपक्ष, आयुक्त को ज्ञापन सौपा

Chunesh Sahu

प्राथमिक शाला रहमान कापा में निकाली गई जन-जागरूकता रैली

hindmedianews

*कल ग्राम पोटियाडीह में हुए एक युवक की संदिग्ध मौत का हुआ खुलासा*

Chunesh Sahu

कोलिहा, डोंडा क्षेत्र के ग्रामीण बच्चों ने किया कमाल ,17 ग्रामीण बच्चों का जवाहर नवोदय विद्यालय के कक्षा 6वी में हुआ चयन

hindmedianews