hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राजनीती

खैरागढ़ शहर कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी का गठन, विभिन्न वर्गों को मिला प्रतिनिधित्व

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

खैरागढ़।शहर कांग्रेस कमेटी खैरागढ़ की नई कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है। प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज की अनुशंसा पर, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश महामंत्री मलकीत सिंह मिटू, विधायक यशोदा नीलाम्बर वर्मा एवं जिला अध्यक्ष कोमल साहू की सहमति से अध्यक्ष डॉ. अरुण भारद्वाज ने सूची जारी की।

नई कार्यकारिणी में संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से विभिन्न समाज और वर्गों के प्रतिनिधियों को शामिल किया गया है। सुरेन्द्र शर्मा को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। उपाध्यक्ष पद पर रविन्द्र सिंह गहरवार, भरत चंद्राकर, सूर्यकांत यादव, पुरन सारथी, राधेश्याम यादव और श्रद्धा अग्रवाल को जिम्मेदारी दी गई है।

महामंत्री पद पर दीपक देवांगन, शेखरदास वैष्णव, अमित सिंह, यतेन्द्रजीत सिंह, सैय्यद अल्ताफ अली, डॉ. यशेष सिंह ठाकुर, महेश यादव और मोहित भांडेकर को नियुक्त किया गया है। सचिव पद पर डॉ. किरण झा, कन्हैया रजक, रतन सिंगी, कमल टंडन, मिलाप ढीमर, राजेश्वरी अग्रवाल, केशव सारथी, गिरीश सारथी, गीता यादव और संत निषाद को शामिल किया गया है।

इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में हरिदर्शन ढीमर, सुनीता सारथी, लता प्रजापति, मेघा जैन, ललित वर्मा और बसंती वर्मा को स्थान दिया गया है। इस कार्यकारिणी को प्रदेश कांग्रेस संगठन के प्रभारी महामंत्री (संगठन एवं प्रशासन) मलकीत सिंह गैदू द्वारा अनुशंसित किया गया, जिसे जिला कांग्रेस कमेटी खैरागढ़-छुईखदान-गंडई ने स्वीकृति प्रदान की है।

अध्यक्ष डॉ. अरुण भारद्वाज ने कहा कि नई टीम संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता से उठाने का कार्य करेगी। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से समन्वय और सक्रियता के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

विधायक प्रतिनिधि मनराखन देवांगन ने भी नई कार्यकारिणी को संगठन के लिए सकारात्मक कदम बताते हुए कहा कि सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व मिलने से कांग्रेस और मजबूत होगी। उन्होंने नव-नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता से उठाने और समन्वय के साथ कार्य करने की बात कही।

संबंधित पोस्ट

गंगोत्री से गंगासागर तक भगवामय हुआ देश, बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत: भावना बोहरा 

Sakshi Bansod

सेवा व समर्पण के प्रतीक हैं सेन समाज – कविता योगेश बाबर 

Chunesh Sahu

एंटी पोचिंग टीम की बड़ी कार्रवाई जिंदा पैंगोलिन के साथ ओडिशा के दो तस्कर गिरफ्तार, अभयारण्य क्षेत्र में पहली बड़ी सफलता

Sakshi Bansod

बेज़ुबा सेवा समिति ने निकाली विशाल तिरंगा यात्रा

hindmedianews

बालोद निवासी चन्द्रशेखर तिवारी को मिला दिल्ली में प्राइड आफ इंडिया का अवार्ड

Admin

स्वास्थ्य मेले में ग्रामीण उठा रहे निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा का लाभ

hindmedianews