hindmedianews
Breaking News
कबीरधामछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूजब्रेकिंग न्यूज़राजनीती

मनरेगा बचाओ संग्राम : बैठक संपन्न, 29 जनवरी को विशाल पदयात्रा का ऐलान

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

कवर्धा,पांडातराई मण्डल अंतर्गत ग्राम डोंगरिया एवं दशरंगपुर में मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पंडरिया ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष घनश्याम साहू की गरिमामयी उपस्थिति रही।

बैठक का संचालन मण्डल अध्यक्ष एवं मनरेगा बचाओ संग्राम के सेक्टर प्रभारी सुभाष पूरी गोस्वामी द्वारा किया गया। इस दौरान मनरेगा योजना के महत्व, वर्तमान स्थिति एवं इसके प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में प्रमुख रूप से सेक्टर अध्यक्ष रुपेश चंद्रवंशी, जीतराम चंद्रवंशी, बालाराम चंद्रवंशी, नंदू चंद्रवंशी, जितेन्द्र चंद्रवंशी, संजय चंद्रवंशी, त्रिलोकचंद निर्मलकर, सूर्या ठाकुर, शिवप्रसाद, उदय चंद्रवंशी, निखिल चंद्रवंशी, रमेंद्र चंद्रवंशी, कोमल साहू, केशव चंद्रवंशी, प्रकाश चंद्रवंशी, खेमचंद, देवव्रत लोमेश चंद्रवंशी, दीपक कुमार चंद्रवंशी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

सभा को संबोधित करते हुए घनश्याम साहू ने कहा कि मनरेगा योजना ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब, मजदूर और किसानों के लिए जीवनरेखा है। पदयात्रा के माध्यम से ग्रामीण जनता को जागरूक कर मनरेगा बचाओ संग्राम की जानकारी घर-घर तक पहुंचाई जाएगी।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 29 जनवरी 2026 को मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत विशाल पदयात्रा का आयोजन किया जाएगा, जिसकी शुरुआत खरहट्टा से होगी। इस पदयात्रा में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के आगमन का कार्यक्रम प्रस्तावित है।

कांग्रेसजनों ने संकल्प लिया कि इस पदयात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए पार्टी के सभी कार्यकर्ता बढ़-चढ़कर भागीदारी सुनिश्चित करेंगे और मनरेगा योजना की रक्षा के लिए निर्णायक संघर्ष करेंगे।

संबंधित पोस्ट

बूथ सशक्तिकरण पर बड़भूम शक्ति केन्द्र में हुआ चर्चा.  केंद्र सरकार की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाना होगा. रुद्र प्रकाश साहू 

Chunesh Sahu

फरार वारंटियों की सुरक्षा व्यवस्था ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले 03 आरक्षकों को पुलिस अधीक्षक ने किया निलंबित*

Chunesh Sahu

एनडीए की ऐतिहासिक जीत,बिहार की प्रगति के लिए जनता की प्रतिबद्धता का प्रतीक : भावना बोहरा

Sakshi Bansod

 *रंगारंग कार्यक्रमों के साथ राज्य स्थापना दिवस का हुआ आगाज*   *छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया को करेंगे चरितार्थ_विधायक कुरूद श्री अजय चंद्राकर* 

Chunesh Sahu

छत्तीसगढ़ एग्रिकान समिति के इंटरैक्टिव स्टॉलों ने बिखेरी प्रेरणा की चमक

Sakshi Bansod

BIG BREKING *जमीन विवाद के चलते सब्बल मार कर हत्या…. इलाके में सनसनी….*

Chunesh Sahu