hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़दुर्घटनाब्रेकिंग न्यूज़

ओवरलोड धान से भरी ट्रॉली में भीषण आग, तेज लपटों ने मचाई अफरा-तफरी

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

जशपुर नगर,

पत्थलगांव क्षेत्र के पंडरीपानी गांव में रविवार दोपहर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब ओवरलोड धान से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक आग की चपेट में आ गई। घटना उस समय हुई जब ट्रॉली गांव के मुख्य मार्ग से गुजर रही थी और खुले लटक रहे बिजली तार से धान की बोरी टकरा गई। टकराते ही तार में उठी चिनगारी ने सूखे धान को अपनी गिरफ्त में ले लिया और देखते ही देखते पूरा ट्रैक्टर-ट्रॉली आग की लपटों से घिर गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही धुआं और ऊंची लपटें उठीं, गांव में अफरा-तफरी मच गई। लोग बाल्टियों और पाइपों से पानी डालकर आग बुझाने को दौड़े। कुछ देर बाद गांव के युवाओं ने मिलकर आग को काबू में किया, हालांकि तब तक धान की कई बोरियां जलकर राख हो चुकी थीं।

हादसे में ड्राइवर ने समझदारी दिखाते हुए तुरंत ट्रैक्टर को अलग कर लिया, जिससे बड़ा नुकसान टल गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में कई जगह बिजली के तार काफी नीचे झूल रहे हैं, जिससे इस तरह की दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग से तारों को ऊँचाई पर ठीक करने और उचित निरीक्षण की मांग की है।

सूचना मिलने पर पुलिस और बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

ग्रामवासियों का कहना है कि अगर तुरंत भीड़ न जमा हो तो आग रैयशी बस्ती तक फैल सकती थी। इस घटना ने एक बार फिर क्षेत्र में बिजली व्यवस्था और ओवरलोडिंग की समस्या को उजागर किया है।

संबंधित पोस्ट

29 अक्टूबर को पंडरिया में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी,नड्डा की विजय संकल्प रैली का आयोजन

hindmedianews

*दलहन तिलहन को बढ़ावा देने योजना तहत वितरित की जा रही चना का बीज….* *जनपद अध्यक्ष गूंजा साहू ने किया शुभारंभ…* *वर्मा खाद और गौमूत्र से बने ब्रह्मास्त्र वितरित…*

Chunesh Sahu

पुलिस एवं परियना के युवक-युवितयों के द्वारा किया गया रक्तदान

hindmedianews

संकुल स्तरीय पालक मेगा बैठक हुई संपन्न , शासन की 12 शिक्षा एजेंडा की दी गई जानकारी पालकों ने सराहा

hindmedianews

अनुविभागीय अधिकारी(पुलिस)SDOPकार्यालय का घेराव किया गया एवं माननीय मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन

Chunesh Sahu

पानी टंकी निर्माण हेतु प्रस्तावित स्थल पर से अवैध कब्ज़ा हटवाने ग्रामीण पहुँचे एस डी एम कार्यालय

hindmedianews