
मल्टी-विलेज योजना से घर-घर शुद्ध पेयजल की सुविधा*
*नगरी वनांचल के 76 गांवों के 32 हजार से ज्यादा परिवारों को मिलेगा नदी का मीठा पानी*
*कलेक्टर ने किया योजना की प्रगति का निरीक्षण, 80 फीसदी कार्य पूरा*
*नगरी वनांचल के लोगों के लिए यह योजना वरदान*
*धमतरी, 20 अगस्त 2025/- प्रदेश में भू-जल संकटग्रस्त और खारे पानी वाले गांवों में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जल जीवन मिशन के अंतर्गत मल्टी-विलेज योजनाओं का कार्य तीव्र गति से जारी है। इसी क्रम में धमतरी जिले में मंजूर दो मल्टी-विलेज योजनाओं में नगरी वनांचल क्षेत्र के 76 गांवों के 32 हजार से ज्यादा परिवारों को नदी का मीठा पानी पहुंचाने हेतु योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है। योजना का लगभग 80 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है तथा आगामी डेढ़ वर्ष में पूर्ण होने पर इन गांवों के प्रत्येक घर तक पाइपलाइन से शुद्ध पेयजल उपलब्ध होगा। *

*कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने आज नगरी विकासखंड के मेचका में बने रहे समूह जल प्रदाय योजना सांकरा और घटुला के लिए केनाल, क्रास एवं हेड रेगुलेटर कार्य का अवलोकन किया। सोढूर जलाशय निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यपालन अभियंता पीएचई को निर्देशित किया कि उक्त कार्यों के लिए मिशन कार्यालय से शीघ्र आबटन की व्यवस्था करायी जाये। *
*कलेक्टर मिश्रा ने सांकरा समूह जल प्रदाय योजनांतर्गत निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का भी निरीक्षण किया। कार्यपालन अभियंता पीएचई श्रीमती गुप्ता ने बताया कि इस संयंत्र के सिविल कार्यों की लगभग 85 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुके है। कलेक्टर संयंत्र की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए योजना की पूर्णता तिथि की जानकारी ली।**कार्यपालन अभियंता पी एच ई ने बताया कि कार्य पूर्णता की तिथि फरवरी 2026 है, लेकिन क्रास रेगुलेटर एवं 92 किलोमीटर लंबी पाईप लाईन बिछाने में कुछ और समय लग सकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देते हुए शेष कार्यों को तय समय-सीमा में पूर्ण करें, ताकि लोगों को यथाशीघ्र स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल मिल सके।*
*योजना के अंतर्गत जल संग्रहण हेतु इन्टेकवेल तथा शुद्धिकरण हेतु वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण किया गया है। उच्च स्तरीय एम.बी.आर. (डेंजमत ठंसंदबम त्मेमतअवपत) के माध्यम से शुद्ध पानी गांवों की टंकियों तक पहुंचाया जाएगा। इसके लिए डी.आई./ओ-पी.वी.सी. पाइपलाइन बिछाने का कार्य प्रगति पर है। नलकूपों के गिरते जल स्तर के कारण गर्मी के दिनों में पेयजल संकट झेलने वाले नगरी वनांचल के लोगों के लिए यह योजना वरदान साबित होगी। यहां के सभी 76 गांवों के घरों तक पाइपलाइन के जरिए अब नदी का मीठा पानी पहुंचेगा।*
*उल्लेखनीय है कि समूह जलप्रदाय योजना सांकरा के अंतर्गत ग्रामों में पेयजल प्रदाय किया जाएगा। इस योजना में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट 3.5 एमएलडी का निर्माण कार्य 80 प्रतिशत पूर्ण हो गया है, जिसके अंतर्गत 180 कि.ली. का सम्पवेल पूर्ण हो गया है तथा 330 कि.ली. का 28 स्टेजिंग का एमबीआर निर्माणाधीन है। योजना के तहत पाईपलाईन बिछाने का कार्य प्रगति पर है। धमतरी जिले का नगरी वनांचल क्षेत्र अब पेयजल संकट से मुक्त होकर शुद्ध और सुरक्षित पेयजल की सुविधा प्राप्त करने की दिशा में तेजी से अग्रसर है।*
बतादें कि प्रदेश में कुल 4527 करोड़ रुपए की लागत से 18 जिलों के 3234 गांवों के लिए 71 मल्टी-विलेज योजनाओं का कार्य प्रारंभ किया गया है। इनमें से धमतरी दो मल्टी-विलेज योजना शामिल है । इसमें 76 गांव शामिल हैं। इन योजनाओं से प्रदेश के 10 लाख 445 परिवारों को लाभ मिलेगा।
उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव के निर्देशानुसार कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए आई.आई.टी. एवं एन.आई.टी. जैसे राष्ट्रीय संस्थानों से ड्रॉइंग एवं डिजाइन की जांच कराई गई है। साथ ही, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता तथा वरिष्ठ अभियंता लगातार निरीक्षण कर रहे हैं। योजनाओं में प्रयुक्त सामग्रियों एवं उपकरणों की गुणवत्ता की थर्ड पार्टी टेस्टिंग भी कराई जा रही है।
समाचार
बड़ौदा आरसेटी में दिया जाएगा ब्यूटी पार्लर मैनेजमेंट का प्रशिक्षण
आवेदन 25 अगस्त तक आमंत्रित
’धमतरी, 20 अगस्त 2025/ बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान धमतरी में 35 दिनों का ब्यूटी पार्लर मैनेजमेंट का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। आवासीय सुविधायुक्त इस प्रशिक्षण के लिए 18 से 45 वर्ष आयु की बेरोजगार ग्रामीण महिलाओं से आगामी 25 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। निदेशक, बड़ौदा आरसेटी ने बताया कि प्रशिक्षण के लिए 35 सीट आरक्षित हैं और प्रशिक्षण के दौरान फेशियल, थ्रेडिंग, आईब्रो, मैनीक्योर, पेडीक्योर, डिटेनिंग, थर्मो हब फेशियल, पार्टी मेकअप, दुल्हन मेकअप आदि सहित उद्यमिता संबंधी जानकारी भी दी जाएगी। इच्छुक महिलाएं बीपीएल राशन कार्ड, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, पासबुक की फोटोकॉपी और 4 पासपोर्ट साईज फोटो के साथ कम्पोजिट भवन के पीछे स्थित बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान में आवेदन कर सकतीं हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए मोबाईल नंबर 94082-27557, 88394-68509 और 97559-17024 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
2.वृहद रजत जयंती महोत्सव
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 21 अगस्त को आयोजित होंगे कार्यक्रम
धमतरी 20 अगस्त 2025/छत्तीसगढ़ राज्य के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रदेश सहित जिले में भी रजत जयंती महोत्सव मनाया जा रहा है। इस अवसर पर कल 21 अगस्त को महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा स्थानीय विंध्यवासिनी मंदिर के पीछे स्थित सामुदायिक भवन में सुबह 10 बजे से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती जगरानी एक्का ने बताया कि कार्यक्रम में पोषण मेला का आयोजन किया जाएगा, जिसमें पौष्टिक व्यंजनों की प्रदर्शनी सहित पोषण आहार की जानकारी दी जाएगी।
इसके साथ ही बाल मेला, मेगा हेल्थ कैम्प, तीजा पूरा तिहार का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में जिला स्तर पर मेधावी बिटिया सम्मान और विभाग के 25 वर्षों की उपलब्धियों का प्रदर्शन भी किया जाएगा।
3.*समाचार*
*प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना*
*मसानडबरा में कलेक्टर ने किया आवासीय परिसर का निरीक्षण*
*बेहतर मूलभूत सुविधाओं, स्वास्थ्य एवं आजीविका साधनों पर दिया जोर*
*आवासीय परिसर में गार्डन, पेयजल, सोलर लाइटिंग सहित आजीविका साधनों पर विशेष ध्यान*
धमतरी, 20 अगस्त 2025/ विशेष पिछड़ी जनजाति कमार समुदाय के लिए प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना अंतर्गत धमतरी जिले के मसानडबरा में निर्मित हो रहे आवासीय परिसर का आज कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा एवं जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरुण सार्वा ने निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य एवं केंद्र सरकार की मंशा है कि कमार जैसे वंचित समुदायों को सुरक्षित, सम्मानजनक और सुविधायुक्त आवास उपलब्ध कराए जाएं। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री मिश्रा ने भूमि समतलीकरण, सीसी रोड, पेयजल, फेंसिंग, गार्डन और सोलर लाइटिंग जैसी मूलभूत सुविधाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गार्डन का स्वरूप स्थानीय संस्कृति एवं बच्चों की सुविधा के अनुरूप होना चाहिए, जिससे समुदाय को सुखद वातावरण मिल सके। इस अवसर पर एसडीएम सुश्री प्रीति दुर्गम, सीईओ जनपद पंचायत नगरी श्री रोहित बोरझा के अलावा अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
कलेक्टर ने कमार समुदाय की आजीविका गतिविधियों की भी जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि यहां के लोगों को पारंपरिक कौशल के साथ-साथ स्वरोजगार, बागवानी, पशुपालन एवं लघु वनोपज प्रसंस्करण जैसी गतिविधियों से जोड़ा जाए। इसके लिए प्रशिक्षण शिविर और सहकारी समितियों के माध्यम से आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रयास करने की आवश्यकता है।
सामाजिक जागरूकता की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए श्री मिश्रा ने कहा कि समुदाय को नशे से दूर रखने तथा स्वच्छता बनाए रखने के लिए विशेष शिविर आयोजित किए जाएं। ग्रामवासियों में स्वास्थ्य, स्वच्छता और शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विभागीय समन्वय आवश्यक है।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों से यह भी कहा कि योजना अंतर्गत निर्मित प्रत्येक आवास परिवारों के लिए सुरक्षित, टिकाऊ और सभी सुविधाओं से परिपूर्ण होना चाहिए, ताकि लाभार्थियों का जीवनस्तर बेहतर हो सके। इस मौके पर संबंधित विभागों के अधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

कमार समुदाय आधारभूत सुविधाओं का लाभ लेने में अब पीछे नहीं शासन की योजनाओं से विशेष पिछड़ी जनजाति के लोगों की न सिर्फ जीवनचर्या में सकारात्मक बदलाव आ रहा है, अपितु वे अपने पारम्परिक मूल्यों को संरक्षित रखने के साथ शासन की योजनाओं का लाभ लेकर समाज की मुख्यधारा से भी जुड़ रहे हैं। मनुष्य की मौलिक आवश्यकताएं रोटी, कपड़ा और मकान जैसी सुविधाएं अब उनसे दूर नहीं हैं। अपने बच्चों को बचपन से ही तीर-कमान से शिकार करना, मधुमक्खी के बर्रे से शहद निकालना और स्कूल के बजाय वनोत्पादों का संग्रहण करना सिखाने वाले कमार अब उन्हें रोजाना स्कूल भेज रहे हैं। यहां तक कि गांव के दो शिक्षित कमार युवक शासकीय नौकरी में सेवारत हैं। पक्के मकान से निवास का स्थायी जरिया मिलने के साथ-साथ राशन, स्वास्थ्य, शिक्षा जैसी अन्य आधारभूत सेवाओं का लाभ लेने में भी अब वे किसी से कमतर नहीं हैं। वास्तव में यह शासन के प्रयासों से सकारात्मक परिवर्तन की बयार है, जिसके आने वाले दिनों में और भी सुखद परिणाम आएंगे।
*समाचार*
*कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने नगरी सिविल अस्पताल का किया निरीक्षण*
*एंबुलेंस संचालन, दवाइयों की उपलब्धता और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं पर दिए निर्देश*
धमतरी, 20 अगस्त 2025/ जिले के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा लगातार प्रयासरत हैं। इसी कड़ी में उन्होंने आज नगरी प्रवास के दौरान सिविल अस्पताल नगरी का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने मरीजों से सीधे मुलाकात कर उनकी समस्याओं और उपचार संबंधी जानकारी ली तथा अधिकारियों को त्वरित सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर बीएमओ डॉ ए.के नेताम, बीपीएम श्री हितेन्द्र साहू के अलावा अन्य स्वास्थ्य अमला उपस्थित रहा।
कलेक्टर ने सोनोग्राफी कक्ष का भी निरीक्षण किया और प्रतिदिन होने वाली जांचों की जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित किया कि मौसमी बीमारियों को ध्यान में रखते हुए अस्पताल में पर्याप्त दवाइयों और आवश्यक उपकरणों का भंडारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मरीज को समय पर जांच और उपचार मिलना चाहिए, इसके लिए स्वास्थ्य अमला पूरी तत्परता से कार्य करे।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री मिश्रा ने एनसी वार्ड में भर्ती मरीज श्रीमती कलावती से उपचार की स्थिति, दवाइयों की उपलब्धता और शासन की स्वास्थ्य योजनाओं से मिलने वाले लाभों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि मरीजों को शासन की सभी पात्र योजनाओं का लाभ प्राथमिकता से और समय पर उपलब्ध कराया जाए, ताकि कोई भी जरूरतमंद वंचित न रहे।

निरीक्षण के दौरान यह तथ्य सामने आया कि अस्पताल में एंबुलेंस उपलब्ध है, लेकिन ईंधन व्यवस्था में दिक्कत होने के कारण उसका संचालन बाधित हो रहा है। इस पर कलेक्टर ने जीवनदीप समिति से समन्वय स्थापित कर नियमित रूप से एंबुलेंस का संचालन सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आपात स्थिति में किसी भी मरीज को एंबुलेंस सुविधा से वंचित नहीं होना चाहिए। उन्होंने जिला प्रशासन स्तर पर भी समुचित सहयोग का आश्वासन दिया। इसके अलावा कलेक्टर ने अस्पताल परिसर की स्वच्छता, दवा वितरण कक्ष, ओपीडी पंजीयन काउंटर और प्रसूति वार्ड का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को मरीजों से संवेदनशील व्यवहार अपनाने, स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने और सभी आवश्यक सुविधाओं को सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। एंबुलेंस सेवा को सुचारू रखने, दवाइयों की निर्बाध आपूर्ति और मरीजों को गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नगरी सिविल अस्पताल शीघ्र ही और बेहतर चिकित्सा व्यवस्था के रूप में सामने आएगा।
*=== समाचार ===*
*ब्राह्मण पारा,कोष्टा पारा वार्ड के सड़को से आवारा 15 मवेशियों एवं दो बछड़े को पकड़कर अर्जुनी गौठान में छोड़ा गया*
*गंदगी फैलाने वाले 4 दुकानदारों के ऊपर 600 रुपए की चालानी कार्रवाई की गई*
धमतरी/ नगर पालिक निगम धमतरी द्वारा शहर की स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने एवं आवारा पशुओं पर नियंत्रण हेतु विशेष कार्रवाई की गई। निगम की पशु पकड़ो टीम ने ब्राह्मण पारा, कोष्टा पारा वार्ड क्षेत्र की सड़को से 15 आवारा मवेशी एवं 2 बछड़े को पकड़ कर सुरक्षित रूप से अर्जुनी गौठान में छोड़ा। इस कार्रवाई से न केवल आवागमन में सुगमता आई है, बल्कि नागरिकों को दुर्घटना एवं असुविधा से भी राहत मिलेगी। निगम प्रशासन का कहना है कि आवारा पशुओं के कारण अक्सर सड़कों पर जाम की स्थिति उत्पन्न होती है और कई बार सड़क दुर्घटनाएं भी होती हैं। ऐसे में लगातार निगरानी करते हुए निगम द्वारा पशुओं को पकड़कर गौठानों में सुरक्षित रखने का कार्य किया जा रहा है। इस पहल से गौ-वंश को भी सुरक्षित आश्रय मिल रहा है और शहरवासियों को राहत।

इसी क्रम में स्वच्छता अभियान के अंतर्गत निगम टीम ने शहर के विभिन्न बाजार क्षेत्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गंदगी फैलाने एवं स्वच्छता नियमों का पालन न करने वाले 4 दुकानदारों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। प्रत्येक पर चालानी कार्रवाई करते हुए कुल 600 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया। दुकानदारों को कचरा निर्धारित स्थान पर डालने एवं स्वच्छता बनाए रखने की सख्त हिदायत दी गई।
नगर निगम द्वारा नागरिकों एवं व्यवसायियों से अपील की गई है कि वे शहर को स्वच्छ रखने में सहयोग करें। स्वच्छता न केवल हमारे स्वास्थ्य से जुड़ा विषय है बल्कि शहर की छवि को भी प्रभावित करता है। नियमों का पालन न करने वालों पर आगे भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।
*समाचार*
*सोंढूर डेम ईको पार्क बनेगा आकर्षण का केंद्र : कलेक्टर श्री मिश्रा*
*ग्रामीणों की भागीदारी से संवरेगा पर्यटन स्थल*
*होमस्टे और दुकानों से बढ़ेगा रोजगार, पर्यटकों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएँ*
*बोटिंग, सौंदर्यीकरण और फोटोग्राफी की होगी विशेष व्यवस्था*
’धमतरी, 20 अगस्त 2025/ धमतरी जिले में पर्यटन को लेकर प्रशासन लगातार नए प्रयास कर रहा है। इसी कड़ी में नगरी विकासखंड स्थित सोंढूर डेम का ईको पार्क अब और आकर्षक रूप में विकसित होगा। कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने आज यहां पहुंचकर पार्क का निरीक्षण किया और ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया। इस अवसर पर उदंती सीतानदी टायगर रिजर्व के आईएफएस ऑफिसर श्री वरूण जैन, एसडीएम नगरी सुश्री प्रीती दुर्गम सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि यह इलाका प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर है और यहां पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि “गांव आपका है, आप सब मिलकर इसे संवारें, ताकि यह स्थल पर्यटकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बने।
उन्होंने सुझाव दिया कि गांव में एक पर्यटक समिति का गठन किया जाए, जो पार्क के रख-रखाव और आसपास के क्षेत्र के विकास में सहयोग करे। कलेक्टर ने पार्क में सौंदर्यीकरण, बोटिंग सुविधा, पक्षियों और जानवरों की फोटोग्राफी व्यवस्था, बेहतर सड़कों का निर्माण तथा सड़कों के किनारे फूलदार पौधों के रोपण पर विशेष जोर दिया।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पर्यटन केवल प्राकृतिक सौंदर्य तक सीमित न रहे, बल्कि स्थानीय ग्रामीणों को भी रोजगार उपलब्ध हो। इसके लिए उन्होंने होमस्टे व्यवस्था और छोटे-छोटे दुकानों की शुरुआत करने का सुझाव दिया। इससे एक ओर जहां ग्रामीणों की आमदनी बढ़ेगी, वहीं पर्यटकों को स्थानीय संस्कृति और आतिथ्य का अनुभव भी मिलेगा।

उन्होंने बताया कि ईको पार्क के विकास से धमतरी जिले का पर्यटन मानचित्र और विस्तृत होगा। यह न केवल जिले बल्कि पूरे प्रदेश के लिए एक नया पर्यटन आकर्षण बनेगा। जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि यहां आने वाले हर पर्यटक को प्राकृतिक सौंदर्य, ग्रामीण संस्कृति और बेहतर सुविधाओं का अनुभव मिले।
’सोंढूर डेम का ईको पार्क धमतरी जिले की पहचान बन सकता है। प्रशासन और ग्रामीणों के सामूहिक प्रयास से यह क्षेत्र पर्यटन और आजीविका दोनों दृष्टियों से विकास का नया अध्याय लिखेगा।
यह पहल जिले में पर्यटन को नई ऊँचाई देने के साथ-साथ ग्रामीणों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।
*━✦ समाचार ✦━*
*गोलबाजार में कचरा फैलाने वालों पर जुर्माना,*
*दोबारा कचरा न फैलने दी गई समझाइए*
धमतरी। नगर पालिक निगम धमतरी द्वारा शहर की स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। निगम प्रशासन लगातार नागरिकों और व्यापारियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के साथ ही सफाई में सक्रिय सहयोग की अपील कर रहा है। इसी कड़ी में निगम टीम ने बुधवार को शहर के व्यस्ततम क्षेत्र गोलबाजार का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि कुछ फुटकर व्यवसायियों द्वारा दुकान के आसपास कचरा फेंककर बाजार परिसर को अस्वच्छ बनाया जा रहा था। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए निगम अमले ने संबंधित व्यवसायियों पर जुर्माना लगाया। साथ ही उन्हें भविष्य में कचरा सड़क पर न फेंकने और निर्धारित डस्टबिन में ही डालने की सख्त हिदायत दी गई।

अधिकारियों ने व्यवसायियों को समझाइश देते हुए कहा कि स्वच्छता सिर्फ निगम की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक है। यदि व्यापारी और आमजन सहयोग करेंगे तो ही शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखा जा सकेगा। निगम ने चेतावनी दी कि भविष्य में यदि किसी को भी सार्वजनिक स्थल पर कचरा फैलाते पाया गया तो उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
नगर निगम ने आमजन से अपील की है कि वे गीला और सूखा कचरा अलग-अलग रखें तथा उसे निगम की गाड़ियों को ही दें। स्वच्छ धमतरी ही स्वस्थ धमतरी का आधार है, इसलिए सभी नागरिक स्वच्छता को अपनी आदत बनाएँ।





