hindmedianews
Breaking News
देश-विदेशब्रेकिंग न्यूज़

भारत सरकार ने बदले पासपोर्ट के नियम, अब इस दस्तावेज के बिना नहीं होगा आवेदन, पढ़ें डिटेल

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow
नईदिल्ली।पासपोर्ट को एक महत्वपूर्ण दस्तावेज के तौर पर माना जाता है। पासपोर्ट के होने से किसी भी शख्स की आसानी से पहचान हो जाती है, इसके साथ ही उसकी नागरिकता भी साबित होती है। पासपोर्ट किसी भी अन्य देश की यात्रा करने के लिए सबसे मुख्य दस्तावेज में आता है। इसकी मदद से कोई भी शख्स किसी दूसरे देश में घूमने, पढ़ने या नौकरी-पेशा के लिए आसानी से जाता है। इस बीच भारत सरकार ने पासपोर्ट को लेकर नियमों में बदलाव किया है। इसके बारे में आपको जरूर जानना चाहिए। 

भारत सरकार ने बदले नियम

केंद्र सरकार ने पासपोर्ट बनवाने के नियमों में बदलाव किया है। नए नियम के तहत अब पासपोर्ट बनवाने के लिए बर्थ सर्टिफिकेट प्रस्तुत करना जरूरी होगी। केवल जन्म प्रमाण पत्र ही जन्मतिथि के लिए वैध प्रमाण होगा। 

हालांकि, यहां ध्यान देने वाली बात है कि ये नियम सभी लोगों पर लागू नहीं होगा। ये नए नियम केवल उन लोगों पर ही लागू होंगे जो 01 अक्टूबर 2023 या उसके बाद पैदा हुए हैं। इससे पहले बर्थ सर्टिफिकेट की जगह मार्कशीट या स्कूल छोड़ने का प्रमाणपत्र, ड्राइविंग लाइसेंस भी प्रयोग कर लिया जाता था।  

इन लोगों पर नहीं लागू होगा नियम

ध्यान देने वाली बात है कि पासपोर्ट बनवाने के लिए बर्थ सर्टिफिकेट उन लोगों के लिए आवश्यक नहीं हैं, जिनका जन्म इस तिथि से पहले हुआ है। वे पहले के जैसे ही ड्राइविंग लाइसेंस, स्कूल छोड़ने का प्रमाण पत्र जैसे अन्य डॉक्यूमेंट देकर पासपोर्ट बनवा सकते हैं।

बता दें कि अब पासपोर्ट के आखिरी पन्ने पर आवासीय पते नहीं छापे जा सकेंगे। आव्रजन अधिकारी अब बारकोड स्कैन कर जानकारी प्राप्त कर पाएंगे। वहीं, पासपोर्ट के अंतिम पन्ने पर से माता-पिता के नाम को भी नहीं छापा जाएगा। इस नियम से एकल अभिभावक या अलग-थलग परिवारों के बच्चों को राहत मिलेगी।  

कैसे बनवाएं पासपोर्ट?

पासपोर्ट बनवाने के लिए नियम काफी आसान हैं। इसके लिए आपको कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा। 

  • सबसे पहले आपको ऑनलाइन रजिस्टर करना होगा या पहले से बने अपने अकाउंट पर लॉग इन करें।
  • नए पासपोर्ट/ पासपोर्ट को फिर से जारी करने के लिए आवेदन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद जरूरी जानकारी को भरें और सबमिट करें।
  • इसके आगे भुगतान करें और अपॉइंटमेंट को बुक करने के लिए शेड्यूल लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अपना अपॉइंटमेंट चुने।
  • इसके बाद आप अपने चुने गए अपॉइंटमेंट के समय पासपोर्ट सेवा केंद्र में जाएं।
  • ध्यान रहे कि अपॉइंटमेंट के समय जरूरी दस्तावेज को साथ में रखें।
  • इसके बाद आपका पुलिस वेरिफिकेशन होगा, फिर आपका पासपोर्ट आपको मिल जाएगा।

संबंधित पोस्ट

*प्रतिबंध के बावजूद रुद्री बैराज में दौड़ रहें हैं भारी वाहन…* *बैराज़ को खतरा… सुरक्षा की दरकार…*

Chunesh Sahu

कबीरधाम में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का विस्तार, इलियास खान बने जिला अध्यक्ष 18 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय इलियास खान को मिली बड़ी जिम्मेदारी, पत्रकार हितों की लड़ाई को मिलेगी नई दिशा

Sakshi Bansod

भारत सरकार स्वास्थ एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा.जिले के दो उप स्वास्थ्य केन्द्र गेदरा और गाड़ाडीह को मिला राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाण पत्र

Chunesh Sahu

मोहल्ला क्लास ~विपरीत परिस्थिति में जगा रहे शिक्षा का अलख ।

hindmedianews

पार्षद भी न बन सके चेहरों को सौंपी गई कांग्रेस की बागडोर,डूबती नाव में नए मल्लाहों की तलाश

hindmedianews

रत्नावली को भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य की मिली जिम्मेदारी

rakeshbhaskar