hindmedianews
Breaking News
कबीरधामछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

ग्राम पंचायत रेहूंटा में नाली निर्माण कार्य पर भारी अनियमितता, पंडरिया जनपद पंचायत पर उठ रहे सवाल

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

पंडरिया, कबीरधाम जिले के पंडरिया जनपद पंचायत अधीनस्थ ग्राम पंचायत रेहूंटा में नाली निर्माण में भारी अनियमित्ता देखने को मिल रहा है।

यह निर्माण कार्य 15 वे वित्त आयोग मद से क्रियान्वित हो रही जहां इंजीनियर गैर मौजूदगी तथा निर्माण सामग्री में मानक के अनुसार प्रयोग नहीं किया जा रहा है।

जबकि मुख्य कार्यालय के लिखित आदेश पर यह स्पष्ट लिखा हुआ है कि तकनीकी सहायक अथवा अभियंता के निरीक्षण के बाद कार्य प्रारंभ कराया जाना है। पर पंडरिया ग्रामीण यांत्रिकी सेवा उप संभाग क्षेत्र में इस तरह की अनियमितता ज्यादा तादात पर देखा जा रहा है।
नियम कानून व उच्च अधिकारी के आदेशों को ताक पर रखते हुए बेधड़क कमीशन खोरी के चलते गुणवत्ता हीन निर्माण कार्य को अंजाम दिया जा रहा है।

अनेक मौखिक शिकायत पर जनपद पंचायत अधिकारी चुपचाप बिना मेहनत फील्ड करते दस्तावेजों पर दस्तखत परिणाम भ्रष्टाचार।

जिला प्रशासन कबीरधाम कलेक्टर का भय नहीं
हालिया में कबीरधाम कलेक्टर गोपाल वर्मा ने जिले के एक ग्राम में हुए सी सी रोड पर गुणवत्ता हीन होने पर नाराजगी जताया था पर तकनीकी सहायक, उप अभियंता सहित एस डी ओ ग्रामीण यांत्रिकी विभाग उप संभाग पंडरिया को इस विषय पर कोई भय नहीं है।
हालांकि इस निर्माण कार्य में हो रहे भ्रष्टाचार पर संचार के माध्यम से तकनीकी सहायक को सूचना दी गई थी जिस पर उन्होंने उस कार्य का मूल्यांकन कम करने की बात कही।
लेकिन क्या सरकारी खजाने से आम जनता के लिए प्राप्त राशि का इस तरह घटिया निर्माण कर राशि काटे जाने का बात कह ऐसे निर्माण कार्य करने वाले का हौशला बुलंद करना उचित होगा।
जिला प्रशासन सहित को इस तरह के कार्य को अंजाम देने वाले कर्मचारी,अधिकारी व जनप्रतिनिधि से राजस्व की वसूली करते हुए इंक्रीमेंट रोकते हुए निलंबन की कार्यवाही किए जाने की मांग की जाती है जिससे भ्रष्टाचार में कमी आ सके साथ ही लोगों के विकास हेतु निर्माण कार्य किए जाने वाले कार्य सही तरीके से उपयोग किया जा सके।

संबंधित पोस्ट

बाजार दुल्लापुर मंडल में भाजपा प्रत्याशी भावना बोहरा का जनता ने किया भव्य स्वागत

hindmedianews

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में महापौर रामू रोहरा की गरिमामयी उपस्थिति स्व. श्री युगल किशोर जी की पुण्यतिथि पर जनसेवा का अनुपम उदाहरण

Chunesh Sahu

जिला चिकित्सालय का ओपीडी खुलने के समय में हुआ संशोधन सुबह 9 से दोपहर 01 और शाम 5 से 7 बजे तक रहेगा खुला

Chunesh Sahu

प्राथमिक शाला केशलीगोड़ान में बच्चों का मुंह मीठा कराकर मनाया प्रवेश उत्सव

hindmedianews

जरूरत का सिर्फ 43 फीसदी खाद्य तेल उत्पादित करता है भारत, आत्मनिर्भर बनने के लिए सरकार ने उठाए ये कदम

Sakshi Bansod

*वार्ड 24 के शासकीय बोर मै ठेकेदार के द्वारा लगाया गया खराब मोटर* *ठेकदार के द्वारा किया जा रहा है बड़ा भ्रष्टाचार मुख्यनगरपालिका अधिकारी हुए निंद्राआसन में जनता है परेशान , नगर पालिका अधिकारी मस्त*

Chunesh Sahu