hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़

*उप पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा हमराह स्टॉफ के दीपावली के मद्देनजर धनतेरस पर बाजार व्यवस्था के दौरान शहर में मोटर सायकल एवं पैदल पेट्रोलिंग कर की जा रही है यातायात व्यवस्थित

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

 

Adv

पुलिस अधीक्षक धमतरी श्री आंजनेय वार्ष्णेय के निर्देश पर उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री मणिशंकर चंद्रा के द्वारा शहर में दीपावली पर्व के दौरान धनतेरस पर खरीदारी करने आये आमजन को सुगम सुरक्षित यातायात मुहैया कराने के उद्देश्य से मोटर सायकल पेट्रोलिंग एवं पैदल पेट्रोलिंग कर यातायात व्यवस्थित किया जा रहा है।

दीपावली पर्व के दौरान आमजनता को किसी भी प्रकार से यातायात में व्यवधान उत्पन्न न हों इसलिए यातायात पुलिस के द्वारा शहर के सदर मार्ग में निरंतर पैदल पेट्रोलिंग कर एवं 02 मोटर सायकल पेट्रोलिंग संचालित कर यातायात व्यवस्था की जा रही है, पेट्रोलिंग के दौरान लाउड हेलर के माध्यम से आमजन एवं व्यवसायियों से अपील की जा रही है, किः-

01 आमजन एवं व्यवसायीगण अपने वाहन को दुकान के सामने इकट्ठा न करें, निर्धारित किये गये पार्किंग स्थलः गुरुद्वारा गली, सराय मार्केट एवं मकई गार्डन में ही पार्किंग करें।

 

02 सदर मार्ग में चारपहिया वाहन प्रवेश पूर्णरूप से प्रतिबंधित है चारपहिया वाहन में खरीदारी करने आने वाले ग्राहक अपने वाहन को निर्धारित पार्किंग स्थल मकई गार्डन एवं विंध्यवासिनी मंदिर के समीप गौशाला मैदान में पार्किंग कर पैदल खरीदारी हेतु सदर मार्ग में प्रवेश करें।

 

03 भीड़भाड़ में लुटपाट की संभावना बनी रहती है, इसलिए आमजन खरीदारी के दौरान अपने कीमती ज्वेलरी, पर्स सामनों को सुरक्षित रखें, वाहनों को पार्किंग स्थल में लॉक कर रखें।

 

04 व्यवसायीगण मार्ग में सामान फैलाकर, ठेला, पसरा लगाकर व्यवसाय न करें, दुकानों के होर्डिंग्स को बाहर न लगावे वाहनों को व्यवस्थित कराने हेतु दुकान के बाहर एक कर्मचारी रखें।

 

यातायात पुलिस दीपावली पर्व के दौरान खरीदारी करने आने वाले सभी आमजन ग्राहकों एवं व्यवसायियों से अपील करती है, आपके सुगम यातायात व्यवस्था हेतु यातायात पुलिस द्वारा दी जा रही उपरोक्त बिन्दुवार निर्देशों का पालन कर यातायात पुलिस का

सहयोग करें।

संबंधित पोस्ट

*सर्व यादव युवा प्रकोष्ठ की बैठक सम्पन्न*

Chunesh Sahu

मुख्यमंत्री ने लोकवाणी में की ‘विकास का नया दौर’ विषय पर की बात-चीत।

hindmedianews

कुरूद अनुभाग के थाना कुरूद, भखारा,मगरलोड में अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले आरोपियों के विरुद्ध की गई वैधानिक कार्यवाही*। *यातायात जागरूकता अभियान के तीसवें दिन यातायात टीम द्वारा शास० उच्च० मा० वि० खरेंगा पहुंचकर स्कूली छात्र-छात्राओं को किया गया यातायात नियमों के प्रति जागरूक*

Chunesh Sahu

राम को सिर्फ मानने वाले नही राम की मानने वाले बने,उनके आचरण को जीवन में उतारे:- विदुषी अंजली आर्या

hindmedianews

सेवा पखवाड़ा के तहत ग्राम सतमरा में किया गया सफाई अभियान,,

Chunesh Sahu

Nishikant Dubey News: दिल्ली विश्वविद्यालय ने साफ किया, निशिकांत दुबे नहीं रहे हैं उनके छात्र

Admin