hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

शराब फैक्ट्री से निकली प्रदूषित पानी को नदी में छोड़ा…लाखों मछलियां मरी…मानव जीवन पर भी गहरा असर…क्षेत्र में दहशत…क्या नोटिस देना ही पर्याप्त…?

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

शराब फैक्ट्री से निकली प्रदूषित पानी को नदी में छोड़ा…लाखों मछलियां मरी…मानव जीवन पर भी गहरा असर…क्षेत्र में दहशत…क्या नोटिस देना ही पर्याप्त…?

 

मुंगेली/ मुंगेली जिले के सरगांव क्षेत्र के धुमा में स्थित भाटिया वाइन मर्चेंट फैक्ट्री संचालित हैं, जहां इस फर्म में शराब बनाया जाता है यहां से निकलने वाला कैमिकल युक्त पानी भारी मात्रा में मुंगेली की जीवनदायिनी कही जाने वाली शिवनाथ नदी को दूषित कर रही है जिसकी वजह से नदी दूषित हो गया हैं और नदी में लाखों की संख्या में मरी मछलियां तैर रही हैं।

 जानकारी के मुताबिक यहां रहने वाले करीब आधा दर्जन गांव के ग्रामीण,पशु और जलीय जंतु को भारी नुकसान की आशंका को संज्ञान में लेते हुए पथरिया एसडीएम ने यहां के प्रबंधक को नोटिस जारी करके जवाब मांगा था साथ ही पर्यावरण विभाग से प्रतिवेदन मांगाया गया था ताकि लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की जा सके… पर अधिकारियों ने नोटिस देकर अपनी औपचारिकता निभा दी और उस फैक्टी पर कोई कड़ी कार्यवाही नहीं की गई।

शराब फैक्ट्री से निकलने वाले दूषित पानी किस तरह से शिवनाथ नदी को दूषित कर रहा है और इससे किस तरह से ग्रामीणों और जलीय जंतु को नुकसान हो रहा वो नदी में तैर रही मछली को देख कर अंदाजा लगाया जा सकता हैं। अब देखना यह हैं कि जिला प्रशासन या संबंधित विभाग इस ओर क्या कार्यवाही करती हैं ?

संबंधित पोस्ट

किसान पोर्टल पर पंजीयन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर तक समर्थन मूल्य पर मूंग, उड़द और अरहर बेचने के इच्छुक किसानों को

Chunesh Sahu

बाबू पर अनियमितताओं की शिकायत लेकर ग्रामीण पहुंचे कलेक्टर कार्यालय… अनेक मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन….. धरना प्रदर्शन की चेतावनी

Chunesh Sahu

Update Aadhaar Address Online: जानिए किस तरह घर बैठे आधार कार्ड में ऑनलाइन अपडेट किया जा सकता है पता

Admin

जिला अस्पताल में गूंजी नौ बच्चों की किलकारी, एक ही रात में नौ माताओं ने दी नवजात शिशुओं को जन्म

hindmedianews

इस शहर को ये हुआ क्या, कहीं चाकूबाजी तो कहीं लूट… कहीं बातचीत में बदमाशों की फौज, तो कहीं बेरहम हत्या की साजिश… कहीं चौक-चौराहों में गांजा-शराब का दौर, तो कहीं मंदिरों के आसपास चिट्टा का ‘प्रसाद’… क्यों कोई कुछ नहीं बोलता?  क्यों धमतरी चुपचाप ये अंजाम सहता? अब बहुत हुआ! क्या अब पड़ेगी चाकूबाजी महंगी? नशे की लत, अपराध की रात ,धमतरी में अपराध का बढ़ता ग्राफ: नशे की आंधी और चाकूबाजी का काला साया नशे का कारोबार तो धमतरी की नसों में घुल चुका है

Chunesh Sahu

विधायक भावना बोहरा के प्रयास ला रहे बड़े बदलाव, धर्मांतरण पर कड़ा प्रहार, पास्टर सहित वनांचल क्षेत्र के छः गाँव के 200 लोगों ने की मूल धर्म में घर वापसी

Sakshi Bansod